Devnarayan Scooty Yojana Merit List 2026: देवनारायण छात्रा स्कूटी योजना मेरिट लिस्ट जारी, किसे मिलेगी मुफ्त स्कूटी? देखें फाइनल लिस्ट में अपना नाम 

Devnarayan Scooty Yojana Merit List 2026: राजस्थान की छात्राओं के लिए एक बहुत ही अच्छी खबर आ चुकी है। कॉलेज शिक्षा निदेशालय, राजस्थान ने देवनारायण छात्रा स्कूटी एवं प्रोत्साहन राशि योजना 2026 की फाइनल मेरिट लिस्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी है। जिन छात्राओं ने इस योजना के तहत मुफ्त स्कूटी के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था, वे अब मेरिट लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकती हैं। 

हर साल हजारों छात्राएं इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन करती हैं। इस बार जारी की गई अस्थायी मेरिट सूची में प्रदेश के विभिन्न सरकारी और निजी कॉलेजों में अध्ययनरत छात्राओं को शामिल किया गया है। विभाग द्वारा जारी नोटिस में साफ कहा गया है कि फिलहाल यह प्रोविजनल मेरिट लिस्ट है और आपत्तियों के निस्तारण के बाद अंतिम सूची जारी की जाएगी। 

देवनारायण छात्रा स्कूटी योजना लेटेस्ट न्यूज़ 

देवनारायण छात्रा स्कूटी वितरण योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 जनवरी, 2026 निर्धारित की गई थी। उसके बाद सभी मेरिट लिस्ट का इंतजार कर रहे थे।आपको बता दे कि प्रोविजनल मेरिट लिस्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर 22 मई को जारी कर दी है जिसे आप चेक कर सकते है। इसके अलावा अब 1 जुलाई को वापस संशोधित लिस्ट जारी हो गई है जिसे आप नीचे दिए हुए लिंक से चेक कर सकते है।

आवश्यक दस्तावेज सूचि 

  • जन आधार कार्ड / आधार कार्ड
  • कक्षा 10वीं की मार्कशीट
  • 12वीं की मार्कशीट
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र 
  • आय प्रमाण पत्र (Income Certificate)
  • कॉलेज में नियमित अध्ययनरत होने का प्रमाण पत्र (Fee Receipt/Bonafide)
  • बैंक खाता पासबुक

देवनारायण छात्रा स्कूटी योजना मेरिट लिस्ट कैसे चेक करे?

  • सबसे पहले कॉलेज शिक्षा विभाग राजस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, जहाँ आपको “Devnarayan Chatra Scooty Yojana Provisional/Final Merit List 2026” के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही मेरिट लिस्ट की PDF फाइल आपके डिवाइस में डाउनलोड हो जाएगी।
  • इस PDF को ओपन करें और अपने Application ID, Name या College Name की मदद से सूची में अपना नाम सर्च करें।
  • विभाग द्वारा जारी नोटिस के अनुसार मेरिट लिस्ट अस्थायी रूप से जारी की गई है। यदि किसी छात्रा को किसी प्रकार की समस्या या त्रुटि दिखाई देती है तो वह निर्धारित समय सीमा में अपनी आपत्ति दर्ज करवा सकती है। अंतिम चयन सूची जारी होने के बाद स्कूटी वितरण कार्यक्रम की जानकारी अलग से जारी की जाएगी।

Read more:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *