PM Kisan Samman Nidhi 23rd Installment 2026: देश के करोड़ों किसानों के लिए एक बहुत ही बड़ी खुशखबरी सामने आई है। केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त का पैसा आधिकारिक तौर पर किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर कर दिया गया है।पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं क़िस्त के रूप में 2000 रूपये किसान भाइयो के खाते में ट्रान्सफर कर दी गई है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में 20 जून, 2026 को पश्चिम बंगाल के हुगली के तारकेश्वर से 9.44 करोड किसानो के खाते में 18880 करोड़ रूपये ट्रान्सफर कर दी है। अगर आप भी इस योजना का लाभ उठा रहे हो और प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना का स्टेटस चेक करना चाहते है, तो आज इस लेख में हम आपको स्टेटस चेक करने से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी प्रदान की जाएगी, तो इस लेख के अंत कट अवश्य बने रहे। 

पीएम किसान सम्मान निधि योजना का विवरण 

विवरण जानकारी 
योजना का नाम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM- KISAN )
विभाग का नाम कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार 
क़िस्त संख्या 23वीं क़िस्त 
23वीं क़िस्त जारी होने की तिथि 20 जून, 2026 
लाभ 2000₹ प्रति किसान 
लाभार्थी किसान 9.44 करोड़ से अधिक  
भुगतान का माध्यम 18,880₹ करोड 
भुगतान स्थिति ऑनलाइन चेक कर सकते है 
आवश्यक शर्त e-KYC एवं आधार-बैंक खाते की सीडिंग पूर्ण होनी चाहिए 
आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in 

PM KISAN पेमेंट स्टेटस चेक लेटेस्ट न्यूज़ 

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना केंद्र सरकार की एक बेहद महत्वाकांक्षी योजना है, जिसके तहत देश के छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। इस योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को हर साल ₹6,000 की वित्तीय राशि दी जाती है, जो ₹2,000-₹2,000 की तीन समान किस्तों में सीधे उनके बैंक खातों (DBT के माध्यम से) ट्रांसफर की जाती है।इसी कड़ी में आज सरकार ने 23वीं किस्त जारी कर दी है।

इसके तहत लगभग 18880 करोड रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की है। किसानों के खातों में ₹2000 की किस्त डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर की गई है। किसान पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त के पैसे खाते में चेक कर सकते हैं इसके अलावा किसान पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना बेनिफिशियरी स्टेटस चेक कर सकते हैं।

PM KISAN स्टैट्स चेक कने की प्रक्रिया 

अगर आप प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के द्वारा किसानो को हर वर्ष 6000 रूपये रूपये दिए जाते है। अगर आप जानना चाहते हैं कि आपके खाते में पैसे आए हैं या नहीं, तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें: 

  • सबसे पहले पीएम किसान सम्मान निधि योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं। 
  • वेबसाइट के होम पेज पर “Beneficiary Status” विकल्प पर क्लिक करें।
  • यहाँ आपको ‘Know Your Status’ (अपना स्टेटस जानें) का एक विकल्प दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें। 
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, जहाँ आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करना होगा। 
  • यदि आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर याद नहीं है, तो आप ‘Know Your Registration Number’ पर क्लिक करके अपने मोबाइल नंबर या आधार नंबर के जरिए इसे निकाल सकते हैं। 
  • रजिस्ट्रेशन नंबर और स्क्रीन पर दिया गया कैप्चा कोड (Captcha Code) दर्ज करने के बाद ‘Get Data’ पर क्लिक करें।
  • आपके सामने आपका पूरा बेनिफिशियरी स्टेटस खुल जाएगा, जहाँ आप देख सकते हैं कि 23वीं किस्त का पैसा आपके खाते में क्रेडिट हुआ है या नहीं।

Read more:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *