RSMSSB CET Graduation Level Registration 2026: राजस्थान सीईटी ग्रेजुएशन लेवल का विस्तृत नोटिफिकेशन जारी, 4 जुलाई से ऑनलाइन आवेदन शुरू 

RSMSSB CET Graduation Level Registration 2026: राजस्थान के सरकारी विभागों में प्रशासनिक और स्नातक स्तरीय पदों पर भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण और बड़ी खबर है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने आधिकारिक तौर पर राजस्थान CET ग्रेजुएशन लेवल 2026 का विस्तृत नोटिफिकेशन 2 जुलाई, 2026 को जारी कर दिया है। बोर्ड के अनुसार ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और आवेदन करने की अंतिम दिनांक 2 अगस्त, 2026 निर्धारित की गई है ।इसलिए अंतिम दिनांक से पहले अवश्य आवेदन कर दे।आपको बता दे की परीक्षा का आयोजन 1 दिसम्बर से लेकर 3 दिसम्बर, 2026 को किया जाना तय किया गया है। 

CET ग्रेजुएशन लेवल पात्रता परीक्षा 2026 के अंतर्गत आने वाले विभिन्न पदों (जैसे- पटवारी, जूनियर अकाउंटेंट, प्लाटून कमांडर, ग्राम विकास अधिकारी (VDO), छात्रावास, और जिलेदार आदि) पर मुख्य भर्ती में शामिल होने के लिए इस सीईटी परीक्षा को पास करना अनिवार्य है। इस लेख में हम आपको आवेदन तिथि, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, परीक्षा पैटर्न और आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया विस्तार से बता रहे हैं। 

CET Graduation Level 2026 मुख्य विवरण 

विवरण जानकारी 
परीक्षा का नाम राजस्थान समान पात्रता परीक्षा (CET) स्नातक स्तर 2026 
आयोजक बोर्ड राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB), जयपुर 
विज्ञापन संख्या 09/2026
परीक्षा का स्तर ग्रेजुएशन लेवल पात्रता परीक्षा 
परीक्षा का उद्देश्य राजस्थान सरकार की विभिन्न ग्रेजुएट लेवल भर्तियो के लिए पात्रता परीक्षा 
आवेदन का माध्यम ऑनलाइन 
आवेदन दिनांक 4 जुलाई से 2 अगस्त, 2026 
CET परीक्षा तिथि 1 दिसम्बर से लेकर 3 दिसम्बर, 2026
चयन का आधार CET स्कोर 
आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in 

महत्वपूर्ण तिथियां 

  • विस्तृत नोटिफिकेशन जारी तिथि: 2 जुलाई, 2026 
  • ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ: 4 जुलाई, 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 2 अगस्त, 2026
  • परीक्षा तिथि: 1 दिसम्बर से लेकर 3 दिसम्बर, 2026 

आवेदन शुल्क 

CET परीक्षा उन अभ्यर्थियों के लिए आयोजित की जा रही है, जो राजस्थान सरकार के विभिन्न ग्रेजुएट-लेवल पदों पर भर्ती के लिए पात्रता प्राप्त करना चाहते हैं।  CET परीक्षा के लिए आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को One Time Registration (OTR) फॉर्म भरना होगा। जिन अभ्यर्थियों ने OTR शुल्क पहले जमा कर दिया है, उन्हें दोबारा शुल्क जमा का भुगतान नही करना होगा।

श्रेणी आवेदन शुल्क 
सामान्य/ OBC (क्रीमी लेयर)/ MBC₹600
OBC (नॉन-क्रीमी लेयर)/ MBC (नॉन-क्रीमी लेयर)/ EWS₹400
SC/ ST/ दिव्यांगजन ₹400

आयु सीमा 

CET ग्रेजुएशन लेवल के लिए आवेदन करने के लिए सामान्य वर्ग के पुरुष अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। अधिकतम आयु सीमा संबंधित भर्ती पद के अनुसार निर्धारित होगी तथा आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता 

CET ग्रेजुएशन लेवल पात्रता परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी का किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। जो छात्र ग्रेजुएशन के अंतिम वर्ष में हैं, वे भी इस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। 

CET ग्रेजुएशन लेवल में सम्मिलित भर्तिया 

क्रम संख्या सेवा का नाम पद का नाम 
1.राजस्थान होमने गार्ड अधीनस्थ सेवा प्लाटून कमांडर 
2.राजस्थान अभियांत्रिकी अधीनस्थ सिंचाई सेवा पटवारी 
3.राजस्थान अधीनस्थ लेख सेवा कनिष्ठ लेखाकार 
4.राजस्थान राजस्व लेख अधीनस्थ सेवा तहसील राजस्व लेखाकार 
5.राजस्थान महिला अधिकारिता अधीनस्थ सेवा महिला पर्यवेक्षक  
6.राजस्थान एकीकृत बाल विकास अधीनस्थ सेवा पर्यवेक्षक
7.राजस्थान कारागार अधीनस्थ सेवा उप-जेलर 
8.राजस्थान समाज कल्याण अधीनस्थ सेवा छात्रावास अधीक्षक ग्रेड-II
9.राजस्थान राजस्व (भू-अभिलेख, भी-प्रबन्धन एवं उपनिवेशन अधीनस्थ सेवा)पटवारी 
10.राजस्थान पंचायती राज ग्राम विकास अधिकारी 
11.राजस्थान राज्य कृषि विपणन बोर्ड सेवा कनिष्ठ लेखाकार 
12.राजस्थान जनजाति क्षेत्रीय विकास राज्य एवं अधीनस्थ सेवा छात्रावास अधीक्षक (महिला/पुरुष) ग्रेड-II

परीक्षा पैटर्न 

  • राजस्थान सीईटी ग्रेजुएशन लेवल परीक्षा में कुल 150 बहुविकल्पीय (MCQs) प्रश्न पूछे जाते हैं।
  • यह परीक्षा कुल 300 अंकों की होती है (प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का)।
  • परीक्षा को हल करने के लिए 3 घंटे का समय दिया जाता है।
  • नेगेटिव मार्किंग: इस पात्रता परीक्षा में गलत उत्तर देने पर 1/3 अंक काटे जाएंगे।
  • CET ग्रेजुएशन लेवल परीक्षा 3 वर्ष के लिए वैलिड होगी।

CET ग्रेजुएशन लेवल परीक्षा तिथि 

सीईटी ग्रेजुएशन लेवल पात्रता परीक्षा का आयोजन 01 दिसंबर से 03 दिसंबर 2026 तक आयोजित किए जाने का नोटिस जारी किया गया है। CET Exam Date Notice डाउनलोड करने का लिंक आपको नीचे उपलब्ध करवा दिया गया है वहां से आप परीक्षा तिथि की संपूर्ण जानकारी देख सकते हैं और इसके आधार पर अपनी तैयारी कर सकते हैं।  

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? 

राजस्थान CET ग्रेजुएशन लेवल परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी। उम्मीदवारों को समय सीमा के भीतर फॉर्म भरना होगा। आवेदन करते समय सभी जानकारी सही दर्ज करना और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करना बेहद जरूरी है। यदि आवेदन फॉर्म में कोई त्रुटि रह जाती है, तो भविष्य में परेशानी हो सकती है। नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आप आसानी से आवेदन कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले राजस्थान के ऑफिशियल sso.rajasthan.gov.in पोर्टल पर विजिट करें।
  • अपनी SSO ID और पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करें। (यदि आईडी नहीं है, तो पहले रजिस्ट्रेशन करें)।
  • डैशबोर्ड पर जाकर ‘Recruitment Portal’ के ऐप पर क्लिक करें।
  • CET लिंक का चयन करें: ‘Ongoing Recruitment’ सेक्शन में “COMMON ELIGIBILITY TEST (ग्रेजुएशन लेवल) 2026” के सामने दिए गए ‘Apply Now’ पर क्लिक करें।
  • विवरण भरें: अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और ओटीआर (One Time Registration) का विवरण ध्यानपूर्वक भरें।
  • अपनी पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर को निर्धारित साइज में स्कैन करके अपलोड करें।
  • यदि आपने पहले OTR फीस नहीं दी है, तो शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म को ‘Submit’ करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए भरे गए आवेदन फॉर्म का एक प्रिंट आउट अवश्य निकाल लें।

Read more:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *