RPSC RAS 2026 Revised Schedule: आरपीएससी आरएस परीक्षा 2026 की तिथि जारी, यहाँ से डाउनलोड करें ऑफिशियल नोटिस

RPSC RAS 2026 Revised Schedule: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC), अजमेर ने प्रशासनिक सेवाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण आधिकारिक सूचना जारी की है। आरपीएससी ने प्रशासनिक कारणों से आगामी परीक्षाओं का संशोधित परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है, जिसमें RAS प्रीलिम्स परीक्षा और मुख्य परीक्षा 2026 की तारीखों का भी ऐलान कर दिया गया है। लम्बे समय से अभ्यर्थी परीक्षा कैलेंडर का इंतज़ार कर रहे थे ताकि वे अपनी तैयारी को सही दिशा में आगे बठा सके। 

RPSC द्वारा जारी नोटिस के अनुसार राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी (प्रारंभिक) परीक्षा 2026 का आयोजन 6 दिसंबर 2026 (रविवार) को किया जाएगा और RAS मुख्य परीक्षा का आयोजन 1और 2 मई, 2027 को किया जाएगा। हर वर्ष लाखों उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होते हैं, इसलिए इसे राजस्थान की सबसे प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं में गिना जाता है। 

RPSC RAS भर्ती 2026 विवरण 

विवरण जानकारी 
परीक्षा का नाम राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2026 
पदों की संख्या 607
वेतन 15600 से 39100 ग्रेड पे 5400 (L14)
आवेदन मोड ऑनलाइन 
आवेदन दिनांक 4 जून से 3 जुलाई, 2026 
चयन प्रक्रिया प्रीलिम्स+मैन्स+इंटरव्यू 
परीक्षा मोड ऑफलाइन 
परीक्षा तिथि का आधिकारिक नोटिस जारी 2 जुलाई, 2026 
पिलिम्स परीक्षा तिथि 6 दिसम्बर, 2026
मैन्स परीक्षा तिथि 1 और 2 मई, 2027
आधिकारिक वेबसाइट www.rpsc.rajasthan.gov.in

RPSC RAS  भर्ती 2026 लेटेस्ट अपडेट 

जैसा की दोस्तों आपको पता होगा की आरएएस भर्ती का नोटिफिकेशन 27 मई, 2026 को जारी किया गया है और इसके लिए आवेदन 4 जून से लेकर 3 जुलाई, 2026 तक आमंत्रित किए गए थे। RPSC द्वारा पहले जारी नोटिस के अनुसार RAS प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 29 नवम्बर, 2026 को किया जाना तय किया गया था, लेकिन किन्ही कारणों से बोर्ड द्वारा RAS का नया परीक्षा कैलेंडर जारी किया है। नए नोटिस के अनुसार अब RAS प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 6 दिसम्बर, 2026 को किया जाएगा और RAS मुख्य परीक्षा का आयोजन 1 मई और 2 मई, 2027 को प्रस्तावित है।परीक्षाओं का विस्तृत विवरण और संबंधित दिशा-निर्देश आयोग द्वारा समय आने पर आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से जारी कर दिए जाएंगे। आप नीचे दिए हुए लिंक के माध्यम से एग्जाम डेट नोटिस डाउनलोड कर सकते है।

RPSC RAS ऑफिशियल नोटिस कैसे डाउनलोड करें?   

  • सबसे पहले आरपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध “News and Events” या “Press Notes” वाले सेक्शन में जाएं।
  • वहाँ “Press Note Regarding Revised Exam Schedule 2026” के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब स्क्रीन पर एक पीडीएफ फाइल खुलेगी, जिसमें आप सभी परीक्षाओं की नई तारीखें देख सकते हैं। इसे डाउनलोड कर अपने पास सुरक्षित रख लें।

Read more:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *