Indian Air Force Vacancy 2026: वायु सेना में 10वीं पास के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, MTS के पदों पर निकली भर्ती, 27 जून से आवेदन शुरू  

Indian Air Force Vacancy 2026: इंडियन एयरफोर्स ने ग्रुप ‘C’ के अंतर्गत मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन 27 जून, 2026 को जारी कर दिया है। यह भर्ती HQ Maintenance Command, Indian Air Force, Bengaluru के लिए निकाली गई है। नोटिफिकेशन के अनुसार MTS के कुल 6 पद रिक्त है। भारतीय वायुसेना द्वारा उम्मीदवारों से ऑफलाइन माध्यम से आवेदन आमंत्रित किए गए है। ऑफलाइन आवेदन 27 जून से भरने शुरू हो चुके है और आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 जुलाई, 2026 निर्धारित की गई है। इस भर्ती के लिए 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते है।

आइए इस ब्लॉग में जानते हैं इस भर्ती से जुड़ी हर एक जरूरी जानकारी जैसे- योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और आवेदन करने का सही तरीका। 

Indian Air Force MTS Recruitment 2026 Overview 

विवरण जानकारी 
भर्ती संस्था का नाम इंडियन एयर फाॅर्स (IAF)
पद का नाम मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS)
विज्ञापन संख्या 02/2026
समूह ग्रुप C 
वेतन लेवल-1 (7th CPC पे मैट्रिक्स)
पदों की संख्या 6 पद 
नौकरी का स्थान बैंगलोर 
शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास 
आयु सीमा 18 वर्ष से 25 वर्ष 
आवेदन मोड ऑफलाइन 
आवेदन दिनांक 27 जून से 26 जुलाई, 2026
आधिकारिक वेबसाइट indianairforce.nic.in 

महत्वपूर्ण तिथियां

  • नोटिफिकेशन जारी तिथि: 27 जून, 2026
  • ऑफलाइन आवेदन प्रारंभ: 27 जून, 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 26 जुलाई, 2026

केटेगरी अनुसार पदों की संख्या 

श्रेणी पदों की संख्या 
सामान्य वर्ग 03
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)02
आर्थिक रूप से कमजोर (EWS) 01
अनुसूचित जाति (SC)00
अनुसूचित जनजाति (ST)00
Total 06

आवेदन शुल्क 

इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को कोई भी शुल्क देने की आवश्यकता नही है।

आयु सीमा 

इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष होनी चाहिए। सरकार के नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों को आयु सीमा में विशेष छूट दी जाएगी: 

  • OBC वर्ग: 3 वर्ष की छूट (अधिकतम 28 वर्ष)
  • SC/ST वर्ग: 5 वर्ष की छूट (अधिकतम 30 वर्ष)
  • दिव्यांग: 10 वर्ष (नियमानुसार) 
  • पूर्व सैनिक: नियमानुसार अतिरिक्त छूट

शैक्षणिक योग्यता 

इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों ने किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 10वीं कक्षा पास कर रखी हो।

चयन प्रक्रिया 

भारतीय वायुसेना MTS भर्ती में अंतिम चयन के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित चरणों से गुजरना होगा: 

  • आवेदन पत्रों की स्क्रूटनी: प्राप्त ऑफलाइन फॉर्मों की जांच की जाएगी और योग्यता के आधार पर उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे।
  • लिखित परीक्षा: इसमें जनरल इंटेलिजेंस, रीजनिंग, न्यूमेरिकल एप्टीट्यूड, जनरल इंग्लिश और जनरल अवेयरनेस से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे। पेपर हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होगा।
  • दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण (DV & Medical): सफल उम्मीदवारों का मेडिकल टेस्ट और ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स का वेरिफिकेशन किया जाएगा।

आवश्यक दस्तावेज 

  • 10वीं की मार्कशीट 
  • आधार कार्ड 
  • जाती प्रमाण पत्र 
  • अनुभव प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • पासपोर्ट साइज्ड फोटो 
  • निवास प्रमाण पत्र 
  • स्व हस्ताक्षर दस्तावेजो की प्रतियां 

ऑफलाइन आवेदन कैसे करें? 

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट या रोजगार समाचार पत्र से IAF MTS Application Form का फॉर्मेट डाउनलोड करें।
  • फॉर्म का साफ-सुथरा प्रिंट निकालकर उसे नीले या काले पेन से अंग्रेजी के बड़े अक्षरों में भरें।
  • फॉर्म पर अपना हालिया पासपोर्ट साइज फोटो चिपकाएं और उस पर क्रॉस-सिग्नेचर करें।
  • अपने सभी जरूरी दस्तावेजों (10वीं की मार्कशीट, जन्म प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड) की फोटोकॉपी को सेल्फ-अटैस्टेड (खुद से हस्ताक्षरित) करके फॉर्म के साथ लगाएं।
  • एक छोटा लिफाफा भी साथ में डालें, जिस पर आपका खुद का पता लिखा हो और उस पर ₹10 या ₹22 का डाक टिकट (नोटिफिकेशन के निर्देशानुसार) लगा हो।
  • मुख्य लिफाफे के ऊपर स्पष्ट अक्षरों में लिखें: “APPLICATION FOR THE POST OF MULTI TASKING STAFF (MTS)”।
  • तैयार लिफाफे को नोटिफिकेशन में दिए गए संबंधित वायुसेना स्टेशन (Air Force Station) के पते पर स्पीड पोस्ट या साधारण डाक द्वारा भेज दें।

Read more:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *