Rajasthan Bureau of Investment Promotion Recruitment 2026: राजस्थान ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टमेंट प्रमोशन (BIP) ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर दी है। यह भर्ती प्रदेश में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के लिए योग्य प्रोफेशनल्स को जोड़ने के उद्देश्य से निकाली गई है।इस भर्ती के माध्यम से मैनेजर, सेक्रेटरी ग्रेड तृतीय, केयरटेकर एवं जूनियर असिस्टेंट टाइपिस्ट के पदों पर भर्ती की जाएगी।राजस्थान ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टमेंट प्रमोशन द्वारा उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 6 जून से शुरू हो चुके और आवेदन करने की अंतिम तिथि आज 5 जुलाई को रात्रि 11:59 तक तय की गई है। आइए इस ब्लॉग में जानते हैं कि इस भर्ती के लिए कौन आवेदन कर सकता है, इसके लिए क्या योग्यता चाहिए और चयन किस प्रकार होगा। 

BIP प्रमोशन भर्ती 2026 

विवरण जानकारी 
संस्था का नाम राजस्थान ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टमेंट प्रमोशन (BIP)
विभाग का नाम उद्योग एवं वाणिज्य विभाग, राजस्थान सरकार 
पद का नाम मैनेजर, सेक्रेटरी ग्रेड तृतीय, केयरटेकर एवं जूनियर असिस्टेंट टाइपिस्ट
विज्ञापन संख्या 01/2026
पदों की संख्या 18 पद 
नौकरी का स्थान राजस्थान 
आवेदन मोड ऑनलाइन 
आवेदन तिथि 6 जून से लेकर 5 जुलाई, 2026
आधिकारिक वेबसाइट industries.rajasthan.gov.in

महत्वपूर्ण दिनांक 

  • ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ: 6 जून, 2026 
  • आवेदन की अंतिम तिथि:  5 जुलाई, 2026
  • आवेदन मोड: ऑनलाइन 

पदों का विवरण 

पद का नाम पदों की संख्या 
मेनेजर 09
सेक्रेटरी ग्रेड- III05
केयर टेकर 01
जूनियर असिस्टेंट (टाइपिंग)03
कुल पद 18

आयु सीमा 

  • उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए।
  • अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष तय की गई है।
  • राजस्थान सरकार के नियमों के मुताबिक आरक्षित वर्गों (OBC, SC, ST, EWS एवं महिला उम्मीदवारों) को ऊपरी आयु सीमा में विशेष छूट दी जाएगी।

आवेदन शुल्क 

इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए सभी अलग-अलग पदों के लिए सभी वर्गों के उम्मीदवारों को अलग-अलग आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा:

प्रबंधन एवं सचिव ग्रेड-III हेतु आवेदन शुल्क 

  • सामान्य/ क्रिमिलयेर OBC-MBC: ₹1000
  • OBC (नॉन-क्रिमिलयेर)/ MBC (नॉन-क्रिमिलयेर)/ EWS: ₹750
  • SC/ST/ दिव्यांग: ₹500
  • आवेदन शुल्क का भुगतान मोड: ऑनलाइन 

केयर टेकर एवं कनिष्ठ सहायक (टाइपिस्ट) पद हेतु आवेदन शुल्क 

  •  सामान्य/ क्रिमिलयेर OBC-MBC: ₹700
  • OBC (नॉन-क्रिमिलयेर)/ MBC (नॉन-क्रिमिलयेर)/ EWS: ₹525
  • SC/ST/ दिव्यांग: ₹350

शैक्षणिक योग्यता 

पद का नाम शैक्षणिक योग्यता 
प्रबन्धक MBA (Finance / Human Resource / Marketing / Operations Management / IT / International Business या इसके समकक्ष) की डिग्री + 3 वर्ष का अनुभव 
सचिव ग्रेड-IIIग्रेजुएशन + कंप्यूटर एप्लीकेशन में सर्टिफिकेट (जैसे RSCIT / PGDCA या इसके समकक्ष) + 3 वर्ष का अनुभव 
केयर टेकर / कनिष्ठ सहायक ग्रेजुएशन + कंप्यूटर एप्लीकेशन में सर्टिफिकेट (जैसे RSCIT / PGDCA या इसके समकक्ष) + 2 वर्ष का अनुभव 

चयन प्रक्रिया 

राजस्थान ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टमेंट प्रमोशन (BIP) भर्ती में उम्मीदवारों का चयनलिखित परीक्षा के मूल्यांकन के आधार पर किया जाएगा: 

  • लिखित परीक्षा: सभी पदों के लिए अलग-अलग परीक्षा आयोजित करवाई जाएगी। 
  • दक्षता परीक्षा: लिखित परीक्षा में पास 5 गुना अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
  • दस्तावेज सत्यापन: दक्षता परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों की जांच की जाएगी।

आवेदन कैसे करें? 

इस भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं: 

  • सबसे पहले BIP की आधिकारिक वेबसाइट industries.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर दिए गए “Recruitment” विकल्प पर क्लिक करें।
  • BIP Recruitment 2026 Notification को ध्यानपूर्वक पढ़ें और वहां दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार आवेदन फॉर्म भरें।
  • यदि आवेदन ईमेल के माध्यम से मांगा गया है, तो अपने अपडेटेड रिज्यूमे (CV) और जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को नोटिफिकेशन में दिए गए आधिकारिक ईमेल एड्रेस पर भेजें।
  • यदि आवेदन ऑनलाइन पोर्टल के जरिए है, तो सभी विवरण भरकर सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

Read more:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *