RSOS 10th 12th Result 2026 OUT: राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल (RSOS), जयपुर द्वारा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम आज, 25 जून 2026 को सुबह 11:00 बजे आधिकारिक तौर पर घोषित कर दिया गया है। परीक्षा के आयोजन के बाद में सभी अभ्यर्थी अपने रिजल्ट को लेकर काफी चिंतित थे और काफी समय से रिजल्ट का इंतज़ार कर रहे थे।
इस वर्ष ओपन बोर्ड परीक्षा में भाग लेने वाले छात्र अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट और मार्कशीट की सॉफ्ट कॉपी चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।
राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल रिजल्ट अपडेट 2026
राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने जयपुर स्थित राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल के माधव सभागार (एकलव्य भवन) से सुबह 11:00 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए नतीजों की घोषणा की। इस खास मौके पर परिणाम जारी करने के साथ ही शिक्षा मंत्री ने परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले टॉपर्स छात्रों से बातचीत भी की और उन्हें बधाई दी। यह बोर्ड उन छात्रों को शिक्षा का अवसर देता है जो किसी कारणवश पारंपरिक स्कूली शिक्षा पूरी नहीं कर पाए, जैसे स्कूल ड्रॉपआउट्स, गृहणियां या कामकाजी लोग।
जिन छात्रों ने 23 अप्रैल से 20 मई, 2026 तक आयोजित परीक्षा में भाग लिया था वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते है।रिजल्ट चेक करने के लिए आपके पास में एनरोलमेंट नंबर और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी।आपको इस लेख के माध्यम से रिजल्ट चेक करने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया जाएगा।
RSOS 10th 12th Result Check 2026
- सबसे पहले राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए ‘Results’ टैब पर क्लिक करें।
- अब अपनी कक्षा के अनुसार “RSOS Class 10 Result 2026” या “RSOS Class 12 Result 2026” के लिंक को चुनें।
- नए पेज पर अपना Enrolment Number (नामांकन संख्या), Date of Birth (जन्मतिथि) और स्क्रीन पर दिख रहा Captcha Code (सुरक्षा कोड) दर्ज करें।
- सभी डिटेल्स भरने के बाद ‘Submit’ बटन पर क्लिक करें।
- आपका RSOS रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा। इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंटआउट जरूर ले लें।
Read more:
