RSMSSB Agriculture Supervisor Result 2026 Out: राजस्थान में एग्रीकल्चर सुपरवाइजर भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले युवाओं के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी सामने आई है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) द्वारा राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक भर्ती 2026 का फाइनल रिजल्ट और केटेगरी वाइज कट ऑफ़ मार्क्स आधिकारिक वेबसाइट पर 23 जून, 2026 को जारी कर दिए गए हैं। इस परीक्षा में शामिल होने वाले लाखों उम्मीदवार लंबे समय से अपने परिणाम का इंतजार कर रहे थे, जो कि अब खत्म हो चुका है। बोर्ड द्वारा चयनित अभ्यर्थियों की रोल नंबर वाइज पीडीएफ जारी कर दी गई है। 

राजस्थान एग्रीकल्चर सुपरवाइजर भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 18 अप्रैल 2026 को सुबह 11:00 से लेकर दोपहर 1:00 तक किया गया था जिन अभ्यर्थियों ने राजस्थान एग्रीकल्चर सुपरवाइजर परीक्षा दी है वह सभी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। 

Rajasthan Agriculture Supervisor Result 2026 मुख्य विवरण 

विवरण जानकारी 
संस्था का नाम राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) 
पद का नाम कृषि पर्यवेक्षक (Agriculture Supervisor) 
विज्ञापन संख्या 03/2026
पदों की संख्या 1100 पद 
वेतन पे मैट्रिक्स लेवल 5 
आवेदन मोड ऑनलाइन 
आवेदन दिनांक 13 जनवरी से 11 फरवरी, 2026
चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन 
परीक्षा दिनांक 18 अप्रैल, 2026
रिजल्ट जारी  दिनांक 23 जून, 2026
आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in 

Rajasthan Agriculture Supervisor Result 2026 Updated News

राजस्थान एग्रीकल्चर सुपरवाइजर भर्ती परीक्षा 2026 का आयोजन 1100 पदों पर किया गया था, 1100 पदों में से 944 पद गैर-अनुसूचित क्षेत्र के लिए और 156 पद अनुसूचित क्षेत्र के लिए निर्धारित किए गए थे। जैसा की आपको पता होगा राजस्थान एग्रीकल्चर सुपरवाइजर भर्ती परीक्षा का आयोजन 18 अप्रैल ,2026 को कियाक गया था, जिसका एडमिट कार्ड कार्ड 13 अप्रैल, 2026 को जारी किया गया था। 

इस परीक्षा की ऑफिशियल आंसर की 13 मई 2026 को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी गई थी जिस पर अभ्यर्थियों से 15 मई से लेकर 19 मई तक ऑनलाइन आपत्तियां दर्ज करवाई थी राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक ऑफिशल आंसर की जारी होने के बाद से ही अभ्यर्थी इसके रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा एग्रीकल्चर सुपरवाइजर भर्ती का रिजल्ट 23 जून 2026 को जारी कर दिया है सभी अभ्यर्थी अपना रिजल्ट और कैटेगरी वाइज का टॉप मार्क्स चेक कर सकते हैं। 

Rajasthan Agriculture Supervisor Result 2026 Declare

जैसा की आपको पता है की राजस्थान एग्रीकल्चर सुपरवाइजर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट 23 जून, 2026 को जारी कर दिया है और इसके साथ में प्रोविजिनल मेरिट लिस्ट भी जारी कर दी है। इस प्रोविजिनल मेरिट लिस्ट में अभ्यर्थियों के मार्क्स, रोल नंबर, अभ्यर्थियों का नाम, माता-पिता का नाम, केटेगरी और मेरिट सहित सम्पूर्ण जानकारी साझा की गई है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा प्रोविजिनल मेरिट लिस्ट में दो गुना अभ्यर्थी को पात्रता जांच एवं दस्तावेज सत्यापन के लिए शोर्टलिस्ट किया गया है।

दोस्तों आपको बता दे की दस्तावेज सत्यापन के लिए ऑनलाइन विस्तृत आवेदन फॉर्म भरना होगा। दस्तावेज सत्यापन के लिए पोर्टल 1 जुलाई से लेकर 15 जुलाई, 2026 तक उपलब्ध रहेगा।बोर्ड द्वारा बताया है कि दस्तावेज सत्यापन के दौरान उपयोग किए जाने वाले मानक प्रारूप बोर्ड की वेबसाइट के डाउनलोड सेक्शन में उपलब्ध करवा दिए जाएंगे। 

दस्तावेज सत्यापन 

लिखित परीक्षा की इस मेरिट सूची में जिन भी अभ्यर्थियों का रोल नंबर आया है, उन्हें अब दस्तावेज सत्यापन (DV) की प्रक्रिया से गुजरना होगा। इसके लिए बोर्ड ने अपने पोर्टल पर विस्तृत शेड्यूल और तारीखों की घोषणा कर दी है। उम्मीदवारों को अपने साथ निम्नलिखित ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स तैयार रखने चाहिए: 

  • 10वीं की मार्कशीट और सर्टिफिकेट
  • 12वीं की मार्कशीट और सर्टिफिकेट
  • कृषि में स्नातक या योग्यता संबंधी डिग्री
  • मूल निवास प्रमाण पत्र 
  • जाति प्रमाण पत्र
  • आवेदन फॉर्म की प्रति और एडमिट कार्ड
  • एग्रीकल्चर सुपरवाइजर का स्कोरकार्ड की प्रति 
  • चरित्र प्रमाण पत्र 

राजस्थान एग्रीकल्चर सुपरवाइजर भर्ती 2026 का रिजल्ट कैसे चेक करे?

  • सबसे पहले राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर दिए गए “Results” के विकल्प पर क्लिक करें।
  • फिर राजस्थान एग्रीकल्चर सुपरवाइजर रिजल्ट 2026 के लिंक पर क्लिक करना है।
  • क्लिक करते ही रिजल्ट की एक पीडीएफ फाइल (PDF File) आपके डिवाइस में डाउनलोड हो जाएगी।
  • इस पीडीएफ को खोलें और Ctrl + F (या सर्च बार) का उपयोग करके अपना रूल नंबर या नाम सर्च करें।
  • यदि आपका रोल नंबर इस सूची में है, तो इसका मतलब है कि आपका चयन अगले चरण के लिए हो गया है। भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट जरूर रख लें।

Read more:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *