Rajasthan Jail Prahari Final Result 2026 Out: राजस्थान के युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है! राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने जेल प्रहरी भर्ती 2024-25 का फाइनल रिजल्ट 5 मई को घोषित कर दिया है। दस्तावेज़ सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद, बोर्ड ने चयनित अभ्यर्थियों की फाइनल मेरिट लिस्ट आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी है।जिन अभ्यर्थियों ने दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया में भाग लिया था, वे अपना फाइनल रिजल्ट चेक कर सकते है।
राजस्थान जेल प्रहरी फाइनल रिजल्ट 2026 का विवरण
| विवरण | जानकारी |
| विभाग का नाम | राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) |
| पद का नाम | जेल प्रहरी (वार्डन) |
| कुल पोस्ट | 968 पद |
| परीक्षा दिनांक | 12 अप्रैल, 2025 |
| लिखित परीक्षा रिजल्ट तिथि | 30 अगस्त, 2025 |
| फिजिकल रिजल्ट तिथि | 30 जनवरी, 2026 |
| फाइनल रिजल्ट जारी | 5 मई, 2026 |
| चयन प्रक्रिया | लिखित परीक्षा + फिजिकल टेस्ट + दस्तावेज सत्यापन |
जेल प्रहरी रिजल्ट 2026 लेटेस्ट न्यूज़
राजस्थान जेल प्रहरी परीक्षा 2025 रिजल्ट को लेकर उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी अब बेसब्री से रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे, उन्हें बता दे की राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर 5 मई को जारी कर दिया गया है।
जैसा की आप सभी को पता होगा की राजस्थान जेल प्रहरी के लिए परीक्षा का अयोजन 12 अप्रैल, 2025 को सफलतापूर्वक किया गया था। जेल प्रहरी की परीक्षा एक ही दिन में आयोजित करवाई गई थी। यह परीक्षा दो परियो में ली गई थी, जिसमे से पहली पारी के अंदर 401443 और दूसरी पारी में 410499 अभ्यर्थियों को परीक्षा देनी थी।
जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा में प्रतियोगिता की बात करे तो इसमें 1 सीट के लिए लगभग 1022 अभ्यर्थियों के बिच मुकाबला होंगे वाला। यह भर्ती 968 पदों पर आयोजित करवाई गई थी।लिखित परीक्षा का रिजल्ट 30 अगस्त, 2025 को जारी कर दिया गया था।लिखित परीक्षा के बाद में अभ्यर्थियों को फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया गया था, जिसका परीक्षा 30 जनवरी, 2026 को जार५रि किया गया था। इसके बाद दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया पूरी की गई थी।
अब राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने फाइनल मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। इस अंतिम सूचि में उम्मीदवार अपना नाम चेक कर सकते है। जिन अभ्यर्थियों अ नाम इस सूचि में शामिल है, उन्हें अंतिम रूप से चयनित ,माना जाएगा।
रिजल्ट चेक करने की प्रक्रिया
जेल प्रहरी का रिजल्ट चेक करने के लिए आपको निम्नलिखित चरणों का पालन करना होगा:
- रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर “Result 2025″ लिंक पर क्लिक करें।
- अब नए पेज पर आपको राजस्थान जेल प्रहरी रिजल्ट पीडीएफ फाइल पर क्लिक कर ओपन करे।
- इस पीडीएफ में चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर दिखाई देंगे।
- अब अपना रोल नंबर देखने के लिए कंट्रोल+ F पर क्लिक कर अपना रोल नंबर दर्ज करे।
Read more:
