Rajasthan Police SI Result 2026 Released: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने राजस्थान पुलिस सब-इंस्पेक्टर (SI) और प्लाटून कमांडर संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा का परिणाम आधिकारिक रूप से 19 जून को जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए लाखो उम्मीदवारों का लंबा इंतजार अब समाप्त हो चुका है। जैसा की आपको पता है की इस भर्ती परीक्षा का आयोजन 5 और 6 अप्रैल, 2026 को सफलतापूर्वक किया गया था, जिसके बाद 7 अप्रैल 2026 को आधिकारिक प्रोविजिनल आंसर की जारी की थी।
यदि आपने भी इस भर्ती परीक्षा में भाग लिया था, तो आप अपना परिणाम आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। आयोग द्वारा यह परिणाम पीडीएफ (PDF) फॉर्मेट में मेरिट लिस्ट के रूप में जारी किया गया है। आइए इस लेख में जानते हैं कि परिणाम कैसे देखना है, और इसके बाद का अगला चरण क्या होगा।
RPSC SI परीक्षा 2026 मुख्य विवरण
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती बोर्ड का नाम | राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) |
| पद का नाम | सब इंस्पेक्टर (SI) और प्लाटून कमांडर |
| कुल पदों की संख्या | 1,015 पद |
| वेतनमान | पे मैट्रिक्स लेवल-11 (ग्रेड पे 4200 रूपये) |
| आवेदन दिनांक | 10 अगस्त से 8 सितम्बर 2025 तक |
| लिखित परीक्षा की तिथि | 5 और 6 अप्रैल 2026 |
| रिजल्ट जारी होने की तिथि | 19 जून 2026 |
| PET के लिए शोर्टलिस्ट अभ्यर्थी | 20,798 अभ्यर्थी |
| परिणाम का मोड | ऑनलाइन (PDF मेरिट लिस्ट) |
| आधिकारिक वेबसाइट | rpsc.rajasthan.gov.in |
महत्वपूर्ण दिनांक
- आवेदन दिनांक: 10 अगस्त से 8 सितम्बर 2025 तक
- लिखित परीक्षा दिनांक: 5 और 6 अप्रैल 2026
- प्रोविजिनल आंसर की जारी: 7 अप्रैल 2026
- आंसर की पर आपत्तियां दर्ज करने की अंतिम तिथि: 10 अप्रैल 2026
रिजल्ट के बाद अगला चरण
लिखित परीक्षा में न्यूनतम योग्यता अंक प्राप्त करने वाले सफल उम्मीदवारों को अब अगले चरण यानी शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।आपको बता दे की शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए 20,798 छात्रों को पात्र घोषित किया गया है, जिसमे से अनुसूचित क्षेत्र के लिए 343 अभ्यर्थी और गैर-अनुसूचित क्षेत्र के लिए 20,455 अभ्यर्थियों को पात्र घोषित किया गया है। जो उम्मीदवार पीईटी (PET) चरण को सफलतापूर्वक पास करेंगे, उन्हें इसके बाद दस्तावेज सत्यापन (DV) और इंटरव्यू प्रक्रिया के लिए आमंत्रित किया जाएगा। अंतिम चयन सभी चरणों में उम्मीदवार के प्रदर्शन और मेरिट के आधार पर किया जाएगा।
RPSC SI परिणाम ऐसे डाउनलोड करें
- सबसे पहले राजस्थान लोक सेवा आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध ‘Candidate Information’ सेक्शन में जाएं और ‘Results’ विकल्प पर क्लिक करें।
- अब आपको “RPSC SI Recruitment 2026 Result” का लिंक दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
- क्लिक करते ही स्क्रीन पर चयनित उम्मीदवारों की रोल नंबर वाली एक PDF फाइल खुल जाएगी।
- अपने कीबोर्ड पर Ctrl + F दबाएं (या मोबाइल में सर्च आइकॉन पर क्लिक करें) और अपना Roll Number टाइप करके सर्च करें।
- यदि आपका रोल नंबर लिस्ट में हाइलाइट होता है, तो इसका मतलब है कि आप फिजिकल टेस्ट (PET) के लिए योग्य घोषित हो चुके हैं। भविष्य के संदर्भ के लिए इस PDF को डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।
Read more:
