Central Bank of India Recruitment 2026: सेंट्रल बैंक में 4500 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, आज 28 जून है आवेदन की अंतिम दिनांक, नहीं चूके यह अवसर

Central Bank of India Recruitment 2026: बैंकिंग क्षेत्र में सरकारी नौकरी या अप्रेंटिसशिप की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक बेहद जरूरी और बड़ी खबर है। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (CBI) ने अप्रेंटिस के कुल 4500 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया था, जिसके लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि आज, यानी 28 जून 2026 है। अगर आपने अभी तक इसके लिए आवेदन नहीं किया है, तो बिना समय गंवाए तुरंत सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना फॉर्म सबमिट कर दें। आइए जानते हैं इस भर्ती से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां जैसे योग्यता, आयु सीमा, और आवेदन प्रक्रिया। 

सेंटल बैंक ऑफ़ इंडिया (CBI) भर्ती का संक्षिप्त विवरण 

विवरण जानकारी 
संस्था का नाम सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (Central Bank of India) 
पद का नाम अप्रेंटिस 
विज्ञापन नंबर सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया अपरेंटिस भर्ती 2026
कुल पदों की संख्या 4500 पद 
वेतन 15000₹ प्रति माह 
शैक्षणिक योग्यता किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन (स्नातक) 
प्रशिक्षण अवधि 12 महीने (1 वर्ष)
आवेदन का मोड ऑनलाइन 
आवेदन की अंतिम दिनांक 28 जून, 2026
परीक्षा तिथि घोषित नही की गई है 
आधिकारिक वेबसाइट centralbankofindia.co.in 

महत्वपूर्ण तिथियां

  • नोटिफिकेशन जारी तिथि: 12 जून, 2026
  • आवेदन प्रारंभ: 12 जून, 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 28 जून, 2026 (आज)
  • आवेदन मोड: ऑनलाइन  

आयु सीमा 

  • न्यूनतम आयु: 20 वर्ष 
  • अधिकतम आयु:28 वर्ष 
  • सामान्य नियम: उम्मीदवार का जन्म 31 मई, 1998 और 31 मई, 2026 के मध्य होना चाहिए। 
  • आयु सीमा में छुट: आरक्षित श्रेणियों (जैसे ओबीसी, एससी, एसटी और दिव्यांग वर्ग) के आवेदकों को सरकारी नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में विशेष छूट दी जाएगी। 

आवेदन शुल्क 

  • सामान्य/ OBC: ₹944
  • SC/ ST/EWS: ₹236
  • All female: ₹708
  • PH: ₹236
  • आवेदन शुल्क भुगतान मोड: ऑनलाइन 

शैक्षणिक योग्यता 

सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया भर्ती (CBI) 2026 के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी भी विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक (Graduation) की डिग्री होना अनिवार्य है।इसके साथ में उम्मीदवार को अपनी लोकल लैंग्वेज का ज्ञान भी होना चाहिए।

अनिवार्य शर्त: उम्मीदवारों का स्नातक स्तर 31 मई, 2022 को या उसके बाद पूरा होना अनिवार्य है। इस तिथि से पहले स्नातक स्तर की डिग्री प्राप्त कर चुके या एक वर्ष से अधिक का पूर्व कार्य/प्रशिक्षण अनुभव रखने वाले कोई भी व्यक्ति आवेदन करने के पात्र नहीं हैं।

परीक्षा पैटर्न 

विषय प्रश्नों की संख्या अंक 
General/ Financial Awareness 2020
Quantitative & Reasoning Aptitude 2020
Computer Knowledge 2020
General English 2020
Central Bank of India Products & Services 2020
Total 100100
  • परीक्षा मोड: ऑनलाइन 
  • प्रश्नों के प्रकार: बहुविकल्प (MCQ)
  • कुल प्रश्नों की संख्या: 100
  • कुल अंक: 100
  • समयावधि: 60 मिनट 
  • नेगेटिव मार्किंग: नही रखी गई है 

चयन प्रक्रिया 

  1. ऑनलाइन लिखित परीक्षा: इस परीक्षा पेपर में कुल 100 प्रश्न (MCQ) पूछे जाएंगे और प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा, अर्थात यह पेपर कुल 100 अंक का आयोजित होगा। इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान नही रखा गया है।
  2. स्थानीय भाषा परीक्षा: आपके राज्य की स्थानीय भाषा का टेस्ट लिया जाएगा।
  3. इंटरव्यू: इसके बाद उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। 
  4. दस्तावेज सत्यापन: लिखित परीक्षा में पास होने वाले छात्रों के दस्तावेजों की जांच होगी।
  5. चिकित्सा परीक्षण: अंतिम रूप से चयनित होने के लिए मेडिकल फिटनेस टेस्ट पास करना होगा।

आवेदन प्रक्रिया 

यदि आप इस भर्ती के लिए योग्य हैं और आवेदन करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें: 

  • सबसे पहले सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर दिए गए “Recruitment” सेक्शन पर क्लिक करें।
  • यहाँ आपको ” CBI Notification 2026″ का लिंक दिखाई देगा, उस पर क्लिक करके आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें।
  • अब “Apply Online” के लिंक पर क्लिक करें।
  • सबसे पहले अपना रजिस्ट्रेशन करें, जिससे आपको यूजर आईडी और पासवर्ड मिलेगा।
  • अब लॉग इन करके आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी (जैसे नाम, शैक्षणिक योग्यता, पता आदि) ध्यानपूर्वक भरें।
  • अपने आवश्यक दस्तावेज, हाल ही की पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर स्कैन करके अपलोड करें।
  • अपनी कैटेगरी के अनुसार ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • फॉर्म को पूरी तरह जांचने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें और अपने आवेदन पत्र का एक प्रिंटआउट भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।

Read more:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *