Special B.ED Notification Out 2026: विशेष शिक्षा के क्षेत्र में करियर बनाने की इच्छा रखने वाले अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। राजस्थान पुनर्वास एवं शोध संस्थान जामडोली जयपुर ने B.Ed (बौद्धिक दिव्यांगता) सत्र 2026-28 में प्रवेश के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है, जिसके लिए ऑफलाइन माध्यम से आवेदन आमंत्रित किए गए है। विशेष शिक्षा के क्षेत्र में बीएड कोर्स करने के लिए आवेदन 1 जून 2026 से शुरू हो चुके है और आवेदन जमा करवाने की अंतिम तिथि 30 जून 2026 निर्धारित की गई है। 

दो वर्षीय विशेष शिक्षा पाठ्यक्रम भारतीय पुनर्वास परिषद (RCI) और राजस्थान विश्वविद्यालय से मान्यता प्राप्त है। इस कोर्स को पूरा करने के बाद उम्मीदवार विशेष आवश्यकता वाले बच्चो को शिक्षा से जुड़े संस्थाओ में रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकते है।आज के इस लेख में हम आपको विशेष बीएड एडमिशन 2026 से जुड़ी तमाम महत्वपूर्ण जानकारियां जैसे- आवश्यक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क और ऑनलाइन आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया विस्तार से बताने वाले हैं। इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।   

Special B.ED Notification Out 2026 Overview

विवरण जानकारी 
संस्था का नाम  B.ED (बौद्धिक दिव्यांगता)
कोर्स का नाम राजस्थान पुनर्वास एवं रिसर्च इंस्टिट्यूट 
कोर्स की अवधि 2 वर्ष 
सत्र 2026-28
आवेदन मोड ऑफलाइन 
आवेदन दिनांक 1 जून से 30 जून 2026
आधिकारिक वेबसाइट dsap.rajasthan .gov.in

महत्वपूर्ण दिनांक 

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 1 जून 2026
  • आवेदन करने की अंतिम तिथि: 30 जून 2026
  • फर्स्ट मेरिट लिस्ट की तिथि: 8 जुलाई, 2026
  • फर्स्ट लिस्ट फीस भुगतान अंतिम तिथि: 15 जुलाई, 2026
  • सेकंड मेरिट लिस्ट जारी तिथि: 22 जुलाई, 2026
  • सेकंड लिस्ट फीस भुगतान अंतिम तिथि: 27 जुलाई, 2026
  • ओपन राउंड तिथि: 30 जुलाई, 2026

आवेदन शुल्क 

इस कोर्स में प्रवेश लेने वाले उम्मीदवारों को ₹26,880 शुल्क जमा करना होगा। चयनित अभ्यर्थियों के लिए प्रथम वर्ष की फीस संस्थान द्वारा तय की गई है। फीस जमा करने के बाद ही प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण मानी जाएगी। आपको बता दे की Director, Rajasthan Rehabilitation & Research Institute Jaipur के नाम से जमा किया जाएगा। 

शैक्षणिक योग्यता 

स्पेशल B.Ed 2026 में प्रवेश या आवेदन के लिए उम्मीदवार के पास निम्नलिखित योग्यताएं होनी अनिवार्य हैं: 

  • उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (UG) या स्नातकोत्तर (PG) की डिग्री होनी चाहिए।
  • ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन में उम्मीदवार के न्यूनतम 50% अंक होने अनिवार्य हैं।
  • यदि आपने इंजीनियरिंग या टेक्निकल क्षेत्र से ग्रेजुएशन किया है, तो विज्ञान और गणित की विशेषज्ञता के साथ न्यूनतम 55% अंक होने आवश्यक हैं।
  • आरक्षित वर्गों (SC/ST/OBC/PwD) को सरकारी नियमानुसार प्रतिशत में छूट दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया 

  • आवेदन फॉर्म स्क्रूटिनी 
  • प्रथम एवं द्वितीय मेरिट लिस्ट जारी 
  • दस्तावेज सत्यापन 
  • फीस भुगतान 
  • फाइनल एडमिशन 

आवेदन प्रक्रिया 

  • सबसे पहले आपको निदेशालय विशेष योग्यजन की आधिकारिक वेबसाइट dsap.rajasthan.gov.in से आवेदन फॉर्म डाउनलोड करना होगा।
  • इसके बाद आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत जानकारी एवं शैक्षणिक योग्यता सही-सही भरें। अब आवश्यक दस्तावेजों की स्वप्रमाणित प्रतियां संलग्न करें।
  • पूर्ण आवेदन पत्र को राजस्थान पुनर्वास एवं शोध संस्थान, जामडोली जयपुर कार्यालय में अंतिम तिथि 30 जून 2026 शाम 6 बजे तक जमा करवाना होगा।

Read more:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *