BSTC College Allotment List 2026: राजस्थान प्री डी.एल.एड (BSTC) परीक्षा 2026 के परिणाम और काउंसलिंग प्रक्रिया के बाद कॉलेज आवंटन का इंतजार कर रहे हजारों अभ्यर्थियों के लिए एक बहुत ही बड़ी खुशखबरी है। वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय (VMOU), कोटा द्वारा राजस्थान बीएसटीसी कॉलेज एलॉटमेंट लिस्ट 20 जून 2026 को आधिकारिक तौर पर जारी कर दी गई है। जिन उम्मीदवारों ने काउंसलिंग प्रक्रिया के दौरान अपने पसंदीदा कॉलेजों के विकल्प भरे थे, वे अब आधिकारिक पोर्टल पर जाकर यह चेक कर सकते हैं कि उन्हें कौन सा कॉलेज आवंटित हुआ है।

इसके बाद में 27 जून तक प्रवेश शुल्क जमा करा कर आवंटित कॉलेज में स्वयं उपस्थिति होकर 29 जून तक रिपोर्टिंग करनी होगी।इसके बाद अभ्यर्थियों को 29 जून 2026 तक ही स्वयं के लॉगिन से प्रोविजनल स्लिप प्राप्त करनी होगी।  इस लेख में हम आपको राजस्थान बीएसटीसी कॉलेज अलॉटमेंट लिस्ट चेक करने की पूरी प्रक्रिया, जरूरी तारीखें, फीस विवरण और कॉलेज रिपोर्टिंग के नियमों के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। 

BSTC कॉलेज एलॉटमेंट लिस्ट विवरण 

विवरण जानकारी 
संस्थान का नाम वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी कोटा (VMOU)
परीक्षा का नाम Pre D.El.Ed (BSTC) 2026
कोर्स अवधी2 वर्षीय 
विज्ञापन संख्या 01/2026
सत्र 2026-27
आवेदन मोड ऑनलाइन 
आवेदन की अंतिम तिथि 2 अप्रैल, 2026 
परीक्षा तिथि 20 मई, 2026 
रिजल्ट डेट 10 जून, 2026 
काउंसलिंग शुल्क एवं फॉर्म डेट 11 जून से 16 जून, 2026 तक 
कॉलेज एलॉटमेंट लिस्ट 20 जून, 2026
एडमिशन फीस 13,555 रूपये 

महत्वपूर्ण तिथिया 

Event Date 
काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन करने से पहले आवेदन में संशोधन की तिथि (200₹ ऑनलाइन भुगतान)11 जून से 16 जून, 2026
काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन एवं काउंसलिंग शुल्क (3000₹ ऑनलाइन भुगतान) का  भुगतान करना और शिक्षा संस्थानों में ऑनलाइन सूची के अनुसार विकल्प भरने की तिथि 11 जून से 16 जून, 2026
प्रथम चरण अलॉटमेंट सूचि जारी  20 जून, 2026
प्रथम चरण में चयनित अभ्यर्थी द्वारा प्रवेश शुल्क (13555₹ ऑनलाइन भुगतान) का भुगतान करने की तिथि 20 जून, 2026 से 27 जून, 2026
अभ्यर्थियों द्वारा आवंटित कॉलेज में रिपोर्टिंग तिथि 20 जून, 2026 से 29 जून, 2026
अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन एवं प्रवेश को अधिकृत पोर्टल पर ऑनलाइन सत्यापन करना 20 जून, 2026 से 29 जून, 2026
संस्था द्वारा प्रमाणीकरण उपरांत अभ्यर्थियों द्वारा स्वयं के लॉगिन से प्रोविजनल प्रवेश स्लिप प्राप्त करना 20 जून, 2026 से 29 जून, 2026
कॉलेज अपवर्ड मूवमेंट तिथि   3 जुलाई से 4 जुलाई, 2026
संस्थाओ द्वारा कॉलेज का आरम्भ 1 जुलाई, 2026
अपवर्ड मूवमेंट परिणाम की घोषण 7 जुलाई, 2026
अपवर्ड मूवमेंट के पश्चात आवंटित कॉलेज में रिपोटिंग की तिथि 7 जुलाई, 2026 से 9 जुलाई, 2026

आवश्यक दस्तावेज

कॉलेज में जाकर निम्नलिखित दस्तावेज जमा करवाने होंगे:

  1. BSTC स्कोरकार्ड 
  2. BSTC एडमिट कार्ड 
  3. रजिस्ट्रेशन स्लिप 
  4. फीस भुगतान रसीद 
  5. कॉलेज आवंटित लिस्ट की फोटोकॉपी 
  6. कक्षा 10वीं की अंकतालिका व प्रमाण पत्र 
  7. कक्षा 12वीं की अंकतालिका व प्रमाण पत्र 
  8. आधार कार्ड 
  9. पासपोर्ट साइज्ड फोटो 
  10. जाति प्रमाण पत्र 
  11. निवास प्रमाण पत्र 
  12. आय प्रमाण पत्र 
  13. चरित्र प्रमाण पत्र 
  14. सबकेटेगरी प्रमाण पत्र 
  15. मोबाइल नंबर 
  16. शपथ पत्र (50 रूपये के स्टाम्प पर)

BSTC कॉलेज अलॉटमेंट लिस्ट कैसे चेक करे? 

  • सबसे पहले आपको प्री.डी.एल.डी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • अब वेबसाइट के होमपेज पर “College Allotment 1st List 2026” लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपको अपना रोल नंबर, काउंसलिंग आईडी और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी।
  • इसके आब आपके द्वारा दी गई जानकारी को सबमिट कर दे।
  • अब अपनी एलॉटमेंट लिस्ट खुल जाएगी जिसे डाउनलोड करें और कॉलेज डिटेल्स चेक करें।
  • इसके बाद में प्रिंट अलोटमेंट लैटर पर क्लिक करे।

Read more:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *