Rajasthan JET Admit Card 2026 Out: कृषि विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली राजस्थान संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JET) 2026 की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी है। केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालयद्वारा, बीकानेर द्वारा राजस्थान JET 2026 का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर 22 जून को जारी कर दिया गया है। जैसे की आपको पता होगा JET परीक्षा का आयोजन 27 जून को किया जा रहा है।
यदि आपने भी इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, तो अब आप अपना एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं। इस लेख में हम आपको एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की पूरी प्रक्रिया, डायरेक्ट लिंक और परीक्षा के दिन ध्यान रखने योग्य जरूरी गाइडलाइंस के बारे में विस्तार से बताएंगे।
राजस्थान JET एडमिट कार्ड विवरण
| विवरण | जानकारी |
| संस्था का नाम | केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालयद्वारा, बीकानेर |
| परीक्षा का नाम | राजस्थान जॉइंट एंट्रेंस टेस्ट (JET) |
| आवेदन मोड | ऑनलाइन |
| आवेदन दिनांक | 10 अप्रैल से 31 मई, 2026 |
| एडमिट कार्ड जारी | 22 जून, 2026 |
| परीक्षा मोड | ऑफलाइन (ओएमआर शीट आधारित) |
| परीक्षा दिनांक | 27 जून, 2026 |
| आधिकारिक वेबसाइट | jetskrau2026.com |
राजस्थान JET एडमिट कार्ड 2026 लेटेस्ट अपडेट
जेट/प्री पीजी/ प्री पीएचडी प्रवेश परीक्षा (JET 2026) जो की पहले दिनांक 21 जून 2026 को आयोजित होनी थी अब यह परीक्षा 27 जून 2026 को आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में जो शामिल होने वाले है वे सभी उम्मीदवार Rajasthan JET Admit Card 2026 का इंतजार कर रहे हैं। राजस्थान जेट परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 22 जून को वेबसाइट पर जारी कर दिए है।
राजस्थान JET एडमिट कार्ड 2026 कैसे डाउनलोड करें?
एडमिट कार्ड डाउनलोड करना बेहद आसान है। आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके बिना किसी परेशानी के अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं:
- सबसे पहले राजस्थान JET की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर आपको “JET 2026 Admit Card” का लिंक दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक नया लॉगिन पेज खुलेगा। यहाँ अपना Registration Number / Application Number और Password दर्ज करें।
- इसके बाद कैप्चा कोड दर्ज कर ‘Login’ बटन पर क्लिक करें।
- आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगा।
- एडमिट कार्ड में दी गई सभी जानकारियों को ध्यान से जांचें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसका एक प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।
Read more:
