Rajasthan PTET Counselling Registration 2026: राजस्थान पीटीईटी परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद, अब परीक्षा में शामिल हुए लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म हो गया है। वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय (VMOU), कोटा ने द्वारा पीटीईटी फर्स्ट काउंसलिंग 2026 का आधिकारिक शेड्यूल जारी कर दिया गया है। 

2-वर्षीय बीएड (B.Ed.) और 4-वर्षीय इंटीग्रेटेड (BA B.Ed. / BSc B.Ed.) कोर्सेज में प्रवेश के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस लेख में हम आपको काउंसलिंग शेड्यूल, रजिस्ट्रेशन फीस, आवश्यक दस्तावेज और कॉलेज चॉइस लॉक करने की पूरी प्रक्रिया विस्तार से बताने जा रहे हैं। 

राजस्थान PTET काउंसलिंग 2026 का विवरण 

विवरण जानकारी 
संस्था का नाम वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय (VMOU)
परीक्षा का नाम राजस्थान प्री-टीचर एजुकेशन टेस्ट (PTET)
विज्ञापन संख्या 01/2026
परीक्षा लेवल स्टेट एंट्रेंस एग्जाम 
कोर्स का नाम 2-वर्षीय B.Ed. एवं 4-वर्षीय BA B.Ed. / BSc B.Ed. 
शैक्षणिक सत्र 2026-27
आवेदन मोड ऑफलाइन 
आवेदन दिनांक 20 फरवरी से 22 मई, 2026
परीक्षा दिनांक 14 जून, 2026
रिजल्ट जारी तिथि 25, 2026
काउंसलिंग का चरण प्रथम चरण
पंजीकरण का माध्यम ऑनलाइन 
रजिस्ट्रेशन प्रारंभ 4 जुलाई, 2026
काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन फ़ीस ₹5000 (ऑनलाइन माध्यम)
आधिकारिक वेबसाइट ptetvmoukota2026.in

पीटीईटी फर्स्ट काउंसलिंग का पूरा शेड्यूल 

इवेंट तिथि
आवेदन संशोधन04 जुलाई से 16 जुलाई 2026
काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन एवं ₹5000 शुल्क जमा04 जुलाई से 15 जुलाई 2026
कॉलेज चॉइस फिलिंग06 जुलाई से 16 जुलाई 2026
प्रथम चरण सीट आवंटन21 जुलाई 2026
₹22,000 फीस जमा एवं दस्तावेज अपलोड21 जुलाई से 27 जुलाई 2026
आवंटित कॉलेज में रिपोर्टिंग21 जुलाई से 29 जुलाई 2026
कॉलेज द्वारा दस्तावेज सत्यापन21 जुलाई से 29 जुलाई 2026
प्रवेश स्लिप डाउनलोड22 जुलाई से 30 जुलाई 2026
कक्षाएं प्रारंभ29 जुलाई 2026
Upward Movement आवेदन30 जुलाई से 31 जुलाई 2026
Upward Movement परिणाम03 अगस्त 2026
अंतिम रिपोर्टिंग एवं सत्यापन03 अगस्त से 05 अगस्त 2026

काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन फीस 

  • काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन फीस: ₹5,000
  • कॉलेज अलोटमेंट: ₹22,000

काउंसलिंग के लिए आवश्यक दस्तावेज 

कॉलेज अलॉटमेंट के बाद और रिपोर्टिंग के समय उम्मीदवारों को निम्नलिखित ओरिजिनल दस्तावेजों की आवश्यकता होगी: 

  • पीटीईटी 2026 का एडमिट कार्ड 
  • पीटीईटी 2026 का रिजल्ट/स्कोरकार्ड
  • काउंसलिंग आईडी (जो रिजल्ट कार्ड पर अंकित होती है)
  • 10वीं और 12वीं की मार्कशीट
  • ग्रेजुएशन/पोस्ट ग्रेजुएशन की मार्कशीट (2-वर्षीय बीएड के लिए)
  • जाति प्रमाण पत्र (OBC, EWS, SC, ST, MBC यदि लागू हो)
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड या अन्य सरकारी पहचान पत्र
  • काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन फीस (₹5,000) और कॉलेज फीस (₹22,000) की रसीदें

पीटीईटी काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें? 

  • सबसे पहले पीटीईटी 2026 की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
  • होमपेज पर अपनी पात्रता के अनुसार “2-Year B.Ed Course” या “4-Year Integrated Course” के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद “Register for Counselling” के विकल्प पर क्लिक करें।
  • अपनी पीटीईटी रोल नंबर, काउंसलिंग आईडी, नाम, माता का नाम और जन्म तिथि दर्ज करके लॉगिन करें।
  • ऑनलाइन माध्यम (नेट बैंकिंग/डेबिट कार्ड/यूपीआई) से ₹5,000 की काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करें।
  • फीस जमा होने के बाद “Fill College Choice” पर क्लिक करें और अपनी पसंद के कॉलेजों को वरीयता क्रम (Priority Wise) में चुनें। ज्यादा से ज्यादा कॉलेज चुनें और अंत में ‘All Rajasthan’ का विकल्प अवश्य सेलेक्ट करें यदि आपके अंक कम हैं।
  • अपनी चॉइस को अच्छी तरह री-चेक करने के बाद लॉक कर दें और एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल लें।

Read more:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *