Rajasthan PTET 2026 Registration Last Date: वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय (VMOU), कोटा द्वारा आयोजित की जाने वाली Rajasthan PTET 2026 परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की आज अंतिम तिथि है।यदि आपने अभी तक अपना फॉर्म नहीं भरा है, तो बिना देरी किए तुरंत आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर प्रक्रिया पूरी करें।दोस्तों आपको बता दे की पीटीईटी परीक्षा का आयोजन 14 जून, 2026 को किया जाएगा। राजस्थान में आयोजित होने वाली शिक्षक भर्ती परीक्षाओं (जैसे REET, 2nd Grade) में शामिल होने के लिए आपको यह प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण करना अनिवार्य है।आइए आवेदन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानते है।
PTET परीक्षा 2026 का मुख्य विवरण
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| संस्था का नाम | वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय (VMOU) |
| परीक्षा का नाम | पूर्व- शिक्षक शिक्षा परीक्षा (पीटीईटी) |
| विज्ञापन संख्या | 01/2026 |
| कोर्स का नाम | बी.एड- 2 वर्षीय बी.ए.बी.एड/ बी.एससी.बी.एड.- 4 वर्षीय |
| आवेदन मोड | ऑनलाइन |
| आवेदन दिनांक | 20 फरवरी से 20 अप्रैल, 2026 तक |
महत्वपूर्ण दिनांक
- अधिसूचना जारी होने की तिथि- 18 फरवरी 2026
- ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ तिथि- 20 फरवरी 2026
- आवेदन की अंतिम तिथि- 20 अप्रैल, 2026
- पीटीईटी 2026 परीक्षा तिथि- 14 जून 2026 (रविवार)
- PTET एडमिट कार्ड जारी तिथि- 9 जून 2026
- आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि- 20 फरवरी 2026
आवेदन शुल्क
पीटीईटी परीक्षा 2026 के लिए आवेदन करने के लिए सभी वर्ग के अभ्यर्थियों को 500₹ आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा और आपको बता दे की आवेदन शुल्क का भुगतान 20 अप्रैल, 2026 तक ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।
शैक्षणिक योग्यता
PTET 2026 के लिए दो अलग-अलग श्रेणियाँ निर्धारित हैं:
- पीटीईटी 2-वर्षीय B.Ed पाठ्यक्रम: अअभ्यर्थी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से स्नातक व स्नातकोत्तर परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। अभ्यर्थी ग्रेजुएट या पोस्ट ग्रेजएट परीक्षा में राज्य सरकार के नियमों के अनुसार सामान्य वर्ग एवं आर्थिक पिछड़ा वर्ग हेतु न्यूनतम 50% एवं राजस्थान के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, विशेष पिछड़ा वर्ग, दिव्यांग और विधवा, तलाकशुदा महिला अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम 45% अंक अनिवार्य है।
- पीटीईटी 4-वर्षीय (B.A. B.Ed/B.Sc. B.Ed): अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा पास होना अनिवार्य है। सामान्य श्रेणी एवं आर्थिक पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों हेतु न्यूनतम 50% एवं राजस्थान के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, विशेष पिछड़ा वर्ग, दिव्यांग तथा विधवा, तलाकशुदा महिला अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम 45% अंक होना अनिवार्य है।
PTET परीक्षा 2026 पैटर्न
| सेक्शन | विषय | प्रश्न | अंक |
| भाग- A | मानसिक योग्यता (Mental Ability) | 50 | 150 |
| भाग- B | शिक्षण अभिवृत्ति (Teaching Aptitude) | 50 | 150 |
| भाग- C | सामान्य जागरूकता (General Awareness) | 50 | 150 |
| भाग- D | भाषा प्रवीणता (Hindi/English) | 50 | 150 |
| कुल | 200 | 600 |
- पश्नों के प्रकार: प्रश्न वस्तुनिष्ठ प्रकार के होंगे जिसके लिए आपको ओएमआर सीट दी जाएगी और परीक्षा पर ऑफलाइन मोड में होगी
- कुल प्रश्न: 200
- कुल अंक: 600
- समय अवधि: 3 घंटे
- नेगेटिव मार्किंग: इस PTET परीक्षा में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं है।
आवश्यक डॉक्यूमेंट
- 10वीं की मार्कशीट
- 12वीं की मार्कशीट
- ABC ID
- आधार कार्ड
- ग्रेजुएशन प्रथम, द्वितीय, तृतीय वर्ष की मार्कशीट
- जाति प्रमाण पत्र
- EWS प्रमाण पत्र
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज्ड फोटो
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
आवेदन प्रक्रिया
- सबसे पहले पीटीईटी 2026 की आधिकारिक वेबसाइट ptetvmoukota2026.in पर जाना है।
- इसके बाद राजस्थान पीटीईटी 2026 नोटिफिकेशन को पूरा देख लेना है।
- इसके बाद में पीटीईटी 2 वर्षीय बीएड या 4 वर्षीय बी.ए.बीएड/ बी.एस.बी.एड कोर्स में से एक का चयन करे
- अब आवेदन फॉर्म की लिंक पर क्लिक करे।
- इसके बाद में आपको अपना पासपोर्ट साइज्ड फोटो, सिग्नेचर और थंब स्कैन करके अपलोड कर दे और साथ में आवश्यक दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करने होंगे। (ध्यान रहे फोटो और थंब की साइज्ड 100 KB होनी चाहिए और सिग्नेचर 50 KB साइज्ड में अपलोड करना होगा, अन्यथा एप्लीकेशन फॉर्म में एक्सेप्ट नही होगा)।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दे।
- फॉर्म सबमिट करने के बाद में यूसका प्रिंट निकलवा कर अपने पास सुरक्षित रख ले।
निष्कर्ष
राजस्थान पीटीईटी 2026 परीक्षा राज्य के प्रतिष्ठित शिक्षक प्रशिक्षण कॉलेजों में प्रवेश का एकमात्र रास्ता है। यदि आप भी शिक्षक के रूप में अपना करियर बनाना चाहते हैं, तो आज आवेदन करने की अंतिम दिनांक है इसलिए रात 11:00 बजे पहले अवश्य आवेदन कर दे।
Notification: Click Here
Read more:
