SSB SI Recruitment 2026 Last Date: शस्त्र सीमा बल (SSB) में अधिकारी बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण अपडेट है। SSB द्वारा सब इंस्पेक्टर (SI) के 51 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे, जिसके लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि आज, 20 अप्रैल 2026 है। यदि आपने अभी तक आवेदन नहीं किया है, तो तकनीकी समस्याओं से बचने के लिए तुरंत आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी प्रक्रिया पूरी करें।

SSB सब इंस्पेक्टर (SI) भर्ती का संक्षिप्त विवरण

विवरण जानकारी 
संगठन का नामसशस्त्र सीमा बल (SSB)
पद का नामसब इंस्पेक्टर (SI)
विज्ञापन संख्या 524/RC/SSB/Combined Advt./CT to SI (Non-GD)/2025
कुल रिक्तियां51 पद 
आयु सीमा18 से 30 वर्ष 
सैलरी लेवल-6,  ₹35,400 – ₹112,400
जॉब लोकेशन भारत 
आवेदन मोडऑनलाइन
आवेदन दिनांक 21 मार्च से  20 अप्रैल, 2026 तक 
आधिकारिक वेबसाइटssb.gov.in

महत्वपूर्ण दिनांक 

  • ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ: 21 मार्च, 2026
  • आवेदन की अंतिम दिनांक: 20 अप्रैल, 2026 (रात 12:00 बजे)
  • आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 20 अप्रैल, 2026 (रात 12:00 बजे)
  • परीक्षा दिनांक: अभी जारी नही की गई है 

आवेदन शुल्क 

SSB में सब इंस्पेक्टर के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा:

  • सामान्य, OBC, EWS: 200₹
  • SC, ST, महिला, X- सर्विसमैन: कोई शुल्क देने की आवश्यकता नही है, इनके लिए आवेदन निशुल्क है  
  • आवेदन शुल्क का भुगतान: ऑनलाइन माध्यम से 
  • आवेदन शुल्क की भुगतान की अंतिम तिथि: 20 अप्रैल, 2026

आयु सीमा 

सशस्त्र सीमा बल सब इंस्पेक्टर भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु 30 वर्ष रखी गई है और साथ में सरकारी नियमों के अनुसार OBC को 3 वर्ष और SC/ST को 5 वर्ष की छूट दी जाएगी। आयु की गणना 30 अप्रैल, 2026 को आधार मानकर की जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता 

इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार ने सम्बंधित क्षेत्र में डिग्री होनी चाहिए या फिर उम्मीदवार के पास मे डिप्लोमा का सर्टिफिकेट होना चाहिए।

चयन प्रक्रिया 

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का चयन निम्नलिखित चरणों के माध्यम से किया जाएगा:

  1. शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET/PST)-
  2. कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा (CBT)-
  3. कौशल प्रशिक्षण 
  4. दस्तावेज सत्यापन
  5. चिकित्सा परीक्षण-
  6. फाइनल मेरिट लिस्ट

वेतन 

SSB सब इंस्पेक्टर (SI) के पद पर नियुक्त उम्मीदवारों को पे लेवल-6 के अनुसार बेसिक पे ₹35,400 से ₹112,400 तक वेतन दिया जाएगा।

आवेदन प्रक्रिया 

  • सबसे पहले SSB की आधिकारिक वेबसाइट ssb.gov.in पर जाएं।
  • इसके बाद वेबसाइट के होम पर नोटिफिकेशन को डाउनलोड कर अपनी पात्रता सुनिश्चित कर ले इसके बाद में ही आवेदन करे। 
  • पात्रता सुनिश्चित कर लेने के बाद में एवेब्सिते के होमपेज पर ‘Apply Online’ के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद में आपको अपनी व्यक्तिगत जानकारी सही दर्ज करनी होगी और मोबाइल नंबर और ईमेल के साथ Registration करें।
  • जरूरी दस्तावेज, फोटो और सिग्नेचर स्कैन करके अपलोड करें।
  • अपनी श्रेणी के अनुसार ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • अंत में फॉर्म सबमिट करें और उसका प्रिंटआउट लेकर रख लें।

Read more:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *