Rajasthan Vanpal Admit Card 2026 Download: राजस्थान वनपाल भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे तमाम उम्मीदवारों के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा वनपाल परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी आधिकारिक तौर पर 22 जून को जारी कर दी गई है जबकि राजस्थान वनपाल परीक्षा के एडमिट कार्ड 24 जून 2026 को जारी कर दिए जाएगा। अभ्यर्थी एग्जाम सिटी स्लिप को को एसएसओ आईडी या राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से डाउनलोड कर सकेंगे। जैसा की आपको पता होगा इस भर्ती के माध्यम से वन विभाग में कुल 259 पदो पर नियुक्ति की जाएंगी। आपको बता दे की राजस्थान वनपाल परीक्षा का आयोजन 28 जून 2026 को सुबह 11:00 से दोपहर 1:00 तक किया जा रहा है। 

राजस्थान वनपाल भर्ती 2026 का मुख्य विवरण 

विवरण जानकारी 
भर्ती बोर्ड का नाम राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB)
पद का नाम फारेस्ट गार्ड 
विज्ञापन संख्या 01/2026
कुल पद 259
आवेदन मोड ऑनलाइन 
आवेदन दिनांक 6 जनवरी से 11 फरवरी, 2026
परीक्षा मोड ऑफलाइन 
परीक्षा तिथि 28 जून 2026 (रविवार)
एग्जाम सिटी जारी तिथि 22 जून 2026 को जारी कर दिया है 
एडमिट कार्ड जारी 24 जून 2026
आधिकरिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in

राजस्थान वनपाल एडमिट कार्ड अपडेट 

राजस्थान वनपाल भर्ती 2026 परीक्षा का आयोजन कुल 259 पदों के लिए किया जा रहा है, इसमें गैर-अनुसूचित क्षेत्र के 213 पद एवं अनुसूचित क्षेत्र के 46 पद निर्धारित किए गए हैं। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 6 जनवरी से लेकर 11 फरवरी 2026 तक आमंत्रित किए गए थे। वनपाल परीक्षा का आयोजन 28 जून, 2026 को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक राजस्थान के 38 जिलों में किया जाएगा।

अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र वाले जिले की सुचना 22 जून, 202 6 से अपनी एसएसओ आईडी के माध्यम से देख सकेंगे और  अभ्यर्थी 24 जून, 2026 से एडमिट कार्ड को आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से डाउनलोड कर सकते है। सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा तिथि से पहले अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें और उसमें दी गई सभी जानकारियों को ध्यानपूर्वक जांच लें। 

वनपाल एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करे?

  • सबसे पहले RSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब एडमिट कार्ड के आप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद में “Rajasthan Vanpal Admit Card 2026” की लिंक पर क्लिक करे।
  • अब आपको आवेदन नंबर, जन्म तिथि और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
  • अब स्क्रीन पर एडमिट नज़र आएगा।
  • अब डाउनलोड एडमिट कार्ड बटन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आप एडमिट कार्ड का प्रिंट निकाल सकते है। 

आवश्यक दिशा-निर्देश 

28 जून 2026 को आयोजित होने वाली वनपाल परीक्षा के लिए बोर्ड ने कुछ कड़े नियम बनाए हैं: 

  • रिपोर्टिंग समय: परीक्षा शुरू होने के निर्धारित समय से कम से कम 1 से 1.5 घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें। परीक्षा शुरू होने से आधा घंटा पहले प्रवेश द्वार बंद कर दिया जाएगा।
  • जरूरी दस्तावेज: अपने साथ वनपाल परीक्षा का एडमिट कार्ड (प्रिंट कॉपी), एक मूल फोटो पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी, पैन कार्ड) और एक नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो जरूर लाएं।
  • पेन: ओएमआर शीट भरने के लिए अपने साथ पारदर्शी (Transparent) नीला या काला बॉलपॉइंट पेन लेकर जाएं।
  • वर्जित वस्तुएं: परीक्षा हॉल में किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट जैसे मोबाइल, ब्लूटूथ, स्मार्ट वॉच, कैलकुलेटर या गहने ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित है।

Read more:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *