Rajasthan 4th Grade Revised Result 2026 Out: राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती का रिजल्ट जारी, यहाँ से देखें अपने रिजल्ट 

Rajasthan 4th Grade Revised Result 2026 Out: राजस्थान में सरकारी स्कूलों और विभिन्न सरकारी विभागों में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पदों पर निकली भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले लाखों उम्मीदवारों के लिए बड़ा अपडेट सामने आ चुका है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) द्वारा राजस्थान चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा का रिवाइज्ड रिजल्ट 29 जून, 2026 को आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया गया है।इससे पहले राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा चतुर्थ श्रेणी का रिजल्ट 16 जनवरी, 2026 को घोषित किया था, लेकिन मुल्यांकन प्रक्रिया में में खामियों को दूर करते हुए हुए रिवाइज्ड रिजल्ट 29 जून को जारी किया है।

 लंबे समय से इस परीक्षा के परिणाम और कट-ऑफ मार्क्स का इंतजार कर रहे छात्र अब विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि आप अपना रिजल्ट कैसे देख सकते हैं और इस बार की कट-ऑफ क्या रही है। 

Rajasthan 4th Grade Result 2026 मुख्य विवरण 

विवरण जानकारी 
बोर्ड का नाम राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) 
पद का नाम चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी (4th Grade Employee / Peon) 
विज्ञापन संख्या 19/2024
पदों की संख्या 53749
आवेदन मोड ऑनलाइन 
आवेदन दिनांक 21 मार्च से 19 अप्रैल, 2025
सैलरी पे मैट्रिक्स लेवल L-1
परीक्षा तिथि 19, 20 और 21 सितम्बर, 2025
रिजल्ट जारी तिथि 16 जनवरी, 2026
रिवाइज्ड रिजल्ट जारी 29 जून, 2026
आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in

Rajasthan Fourth Grade Result 2026 Latest News 

दोस्तों जैसा की आप सभी जानते होंगे की राजस्थान चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन 21 मार्च से लेकर 19 अप्रैल, 2025 तक आमंत्रित किए गए थे और इसके लिए परीक्षा का आयोजन 19 सितम्बर से लेकर 21 सितम्बर, 2025 तक किया गया था।इस भर्ती के लिए कुल 24,71,066 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिसमे 21,17,198 अभ्यर्थी भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे। 

राजस्थान चतुर्थ श्रेणी का रिजल्ट पहली बार 16 जनवरी 2026 को जारी किया गया था, लेकिन कही तकनीकी कमियों की वजह से कुछ केटेगरी के परिणाम को रद्द करने का निर्णय लिया था।इस कारण विभाग द्वारा 29 जून, 2026 को चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा का रिजल्ट पुनः जारी किया गया है।

राजस्थान 4th ग्रेड रिजल्ट 2026 कैसे चेक करें? 

  1. सबसे पहले राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर मेनू बार में दिए गए “Results” के विकल्प पर क्लिक करें।
  3. यहाँ आपको “4th Grade Result 2026” का लिंक दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
  4. अब आपके सामने रिजल्ट की एक पीडीएफ फाइल डाउनलोड होकर खुल जाएगी।
  5. इस पीडीएफ में Ctrl + F दबाकर अपना रोल नंबर सर्च करें। यदि आपका रोल नंबर लिस्ट में है, तो आपका चयन हो चुका है।

Read more:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *