RPSC RAS Notification 2026: आरपीएससी ने जारी किया आरएस भर्ती का नोटिफिकेशन, कुल 607 पदों के लिए इस दिन से शुरू होंगे आवेदन

RPSC RAS Notification 2026: राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले और प्रशासनिक अधिकारी बनने का सपना देखने वाले उम्मीदवारों के लिए साल 2026 की सबसे बड़ी खुशखबरी आ चुकी है। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC), अजमेर ने राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) भर्ती 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस बार आयोग ने राज्य सेवा और अधीनस्थ सेवा के कुल 607 पदों पर भर्ती निकाली है। 

जो उम्मीदवार राजस्थान में एसडीएम (SDM), डीएसपी (DSP), तहसीलदार जैसे प्रतिष्ठित पदों पर काम कर राज्य की सेवा करना चाहता हैं, वे इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 4 जून, 2026 से शुरू हो चुके है और आवेदन करने की अंतिम दिनांक 3 जुलाई, 2026 निर्धारित की गई है। आइए इस लेख में भर्ती से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां जैसे शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, परीक्षा पैटर्न और आवेदन प्रक्रिया को विस्तार से जानते हैं।  

RAS भर्ती 2026 विवरण 

विवरण जानकारी 
परीक्षा का नाम राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2026 
पदों की संख्या 607
वेतन 15600 से 39100 ग्रेड पे 5400 (L14)
आवेदन मोड ऑनलाइन 
आवेदन दिनांक 4 जून से 3 जुलाई, 2026 
चयन प्रक्रिया प्रीलिम्स+मैन्स+इंटरव्यू 
आधिकारिक वेबसाइट www.rpsc.rajasthan.gov.in

महत्वपूर्ण दिनांक 

  • नोटिफिकेशन जारी तिथि: 27 मई, 2026
  • ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ: 4 जून, 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 3 जुलाई, 2026 (रात 12 बजे)
  • प्रीलिम्स परीक्षा तिथि: 29 नवम्बर, 2026

रिक्तियों का विवरण 

राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) राज्य की प्रतिष्ठित प्रशासनिक और अधीनस्थ सेवा है। इस भर्ती के माध्यम से कुल 607 रिक्त पदों को भरा जाएगा, जिसमे से 192 पद राज्य सेवाओ के लिए और 415 पद अधीनस्थ सेवाओ के लिए रखे गए है। पदों की विवरण आपको इस लेख में विस्तार से दिया गया है:

क्र.सं.सेवा का नाम (Name of Service)कुल पद (Total Posts)
1राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS)57
2राजस्थान पुलिस सेवा (RPS)26
3राजस्थान लेखा सेवा36
4राजस्थान सहकारी सेवा06
5राजस्थान नियोजन सेवा03
6राजस्थान कारागार सेवा05
7राजस्थान उद्योग सेवा12
8राजस्थान राज्य बीमा सेवा11
9राजस्थान वाणिज्यिक कर सेवा0
10राजस्थान खाद्य एवं नागरिक रसद सेवा01
11राजस्थान पर्यटन सेवा06
12राजस्थान परिवहन सेवा10
13राजस्थान समेकित बाल विकास सेवा01
14राजस्थान देवस्थान सेवा01
15राजस्थान ग्रामीण विकास सेवा06
16राजस्थान महिला विकास सेवा04
17राजस्थान श्रम कल्याण सेवा02
18राजस्थान आबकारी (सामान्य शाखा) सेवा01
19राजस्थान आबकारी (Preventive Force) सेवा0
20राजस्थान अल्प संख्यक मामलात सेवा02
21राजस्थान राज्य कृषि विपणन सेवा (विपणन अधिकारी)02
कुलराज्य सेवा के कुल पद192

प्रशासनिक सेवा भर्ती के तहत अधीनस्थ सेवा के कुल 415 पदों का वर्गीकरण नीचे दी गई तालिका में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है:

क्र.सं.अधीनस्थ सेवा का नामकुल पद (Total Posts)
1राजस्थान देवस्थान अधीनस्थ सेवा (NSA)06
2राजस्थान देवस्थान अधीनस्थ सेवा (SA)03
3राजस्थान सहकारिता अधीनस्थ सेवा (NSA)109
4राजस्थान सहकारिता अधीनस्थ सेवा (SA)04
5राजस्थान तहसीलदार सेवा (NSA)136
6राजस्थान तहसीलदार सेवा (SA)12
7राजस्थान आबकारी अधीनस्थ सेवा (NSA)11
8राजस्थान आबकारी अधीनस्थ सेवा (SA)08
9राजस्थान नियोजन अधीनस्थ सेवा20
10राजस्थान उद्योग अधीनस्थ सेवा05
11राजस्थान वाणिज्यिक कर अधीनस्थ सेवा (NSA)0
12राजस्थान वाणिज्यिक कर अधीनस्थ सेवा (SA)0
13राजस्थान खाद्य एवं नागरिक रसद अधीनस्थ सेवा (NSA)17
14राजस्थान खाद्य एवं नागरिक रसद अधीनस्थ सेवा (SA)02
15राजस्थान समेकित बाल विकास अधीनस्थ सेवा (NSA)08
16राजस्थान समेकित बाल विकास अधीनस्थ सेवा (SA)06
17राजस्थान सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता अधीनस्थ सेवा (परिवीक्षा एवं कारागृह कल्याण अधिकारी) (NSA)02
18राजस्थान सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता अधीनस्थ सेवा (परिवीक्षा एवं कारागृह कल्याण अधिकारी) (SA)01
19राजस्थान सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता अधीनस्थ सेवा (सामाजिक सुरक्षा अधिकारी) (NSA)20
20राजस्थान सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता अधीनस्थ सेवा (सामाजिक सुरक्षा अधिकारी) (SA)0
21राजस्थान सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता अधीनस्थ सेवा (जिला परिवीक्षा एवं समाज कल्याण अधिकारी) (NSA)05
22राजस्थान सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता अधीनस्थ सेवा (जिला परिवीक्षा एवं समाज कल्याण अधिकारी) (SA)0
23राजस्थान श्रम कल्याण अधीनस्थ सेवा (NSA)34
24राजस्थान श्रम कल्याण अधीनस्थ सेवा (SA)01
25राजस्थान अल्प संख्यक मामलात अधीनस्थ सेवा (Programme Officer)0
26राजस्थान अधीनस्थ सेवा “राज्य कृषि विपणन विभाग अनुभाग” (कनिष्ठ विपणन अधिकारी)06
कुलअधीनस्थ सेवा के कुल पद415

आयु सीमा 

  • न्यूनतम आयु: 21 वर्ष 
  • अधिकतम आयु: 40 वर्ष 
  • आयु की गणना: आयु की गन्ना 1 जनवरी, 2027 को आधार मानकर की जाएगी। 
  • आयु सीमा में छूट: राजस्थान सरकार के नियमों के अनुसार, आरक्षित श्रेणियों (जैसे ईडब्ल्यूएस, ओबीसी, एससी, एसटी और महिला उम्मीदवारों) को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार विशेष छूट प्रदान की जाएगी। 

आवेदन शुल्क 

  • सामान्य, OBC (क्रीमीलेयर श्रेणी), MBC: 600₹
  • SC, ST, OBC (नॉन-क्रीमीलेयर), MBC, EWS, सहरिया जनजाति: 400₹
  • दिव्यांगजन: 400₹
  • आवेदन शुल्क भुगतान मोड: ऑनलाइन 

शैक्षणिक योग्यता 

RAS भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास में किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Bachelor’s Degree) की डिग्री होनी अनिवार्य है।इस भर्ती के लिए वे उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते है, जो अभी स्नान्तक के अंतिम वर्ष में अध्ययन कर रहे हो।

चयन प्रक्रिया 

  1. प्रीलिम्स परीक्षा: यह परीक्षा केवल क्वालिफाइंग (स्क्रीनिंग) प्रकृति की होती है। इसमें सामान्य ज्ञान और सामान्य विज्ञान का एक पेपर होता है, जो 200 अंकों का होता है।  
  2. मैन्स परीक्षा: प्रारंभिक परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा। इसमें वर्णनात्मक (Descriptive) प्रकार के 4 पेपर होते हैं, जो कुल 800 अंकों के होते हैं।  
  3. इंटरव्यू: मुख्य परीक्षा में मेरिट के आधार पर चयनित उम्मीदवारों को 100 अंकों के इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।  

आवेदन प्रक्रिया 

  • सबसे पहले राजस्थान के आधिकारिक SSO Portal (sso.rajasthan.gov.in) पर जाएं।
  • अपनी SSO ID और पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करें।
  • डैशबोर्ड में दिए गए “Recruitment Portal” ऐप पर क्लिक करें।
  • अब “Ongoing Recruitments” सेक्शन में “RPSC RAS Exam 2026” के सामने दिए गए “Apply Now” लिंक पर क्लिक करें।
  • यदि आपने पहले One Time Registration (OTR) नहीं किया है, तो अपनी डिटेल्स दर्ज कर ओटीआर पूरा करें।
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई अपनी सभी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारियां सही-सही भरें।
  • अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  • फॉर्म को फाइनल सबमिट करने के बाद उसका एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।

Read more:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *