Rajasthan JET Admission Notification 2026: 12वीं पास छात्रों के लिए राजस्थान के कृषि विश्वविद्यालय और निजी संस्थाओ में में प्रवेश के लिए नोटिफिकेशन जारी, यहाँ से भरें फॉर्म

Rajasthan JET Admission Notification 2026: राजस्थान जेट (Joint Entrance Test) 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।राजस्थान के प्रतिष्ठित कृषि विश्वविद्यालयों और निजी संस्थानों में स्नातक पाठ्यक्रमों जैसे B.Sc (Agriculture), Horticulture, Forestry, Dairy, Fisheries आदि ऐसे कोर्स में प्रवेश पाने के लिए जेट (JET) परीक्षा का आयोजन करवान जाता है। आसान शब्दों में कहे तो इसके माध्यम से राज्य के सरकारी और निजी कृषि महाविद्यालयों में दाखिला दिया जाता है।

राजस्थान जेट एडमिशन के लिए आवेदन 18 अप्रैल से लेकर 17 मई, 2026 तक भरे जाएंगे और प्रवेश परीक्षा का आयोजन 21 जून, 2026 को किया जाएगा।

राजस्थान JET 2026 का संक्षिप्त विवरण 

विवरण जानकारी 
संस्था का नाम स्वामी केशवानंद राजस्थान एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी, बीकानेर 
कोर्स का नाम B.Sc. (Agriculture & Allied Science)
शैक्षणिक सत्र 2026-27
आवेदन मोड ऑनलाइन 
आवेदन दिनांक 8 अप्रैल से लेकर 17 मई, 2026
परीक्षा दिनांक 21 जून, 2026
परीक्षा मोड ऑफलाइन 
आधिकारिक वेबसाइट jetskrau2026.com 

महत्वपूर्ण दिनांक 

  • आवेदन प्रारंभ: 8 अप्रैल, 2026
  • आवेदन की अंतिम दिनांक: 17 मई, 2026
  • आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम दिनांक: 20 मई, 2026
  • परीक्षा दिनांक: 21 जून, 2026

आवेदन शुल्क 

राजस्थान (JET) 2026 परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए सामान्य वर्ग और अन्य राज्य के उम्मीदवारों को ₹1925 आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा और EWS, OBC, MBC, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, 

₹1595 शुल्क का भुगतान करना होगा। इसके साथ में आपको बता दे की आवेदन शुल्क भुगतान ऑनलाइन माध्यम से ही करना होगा और 17 मई, 2026 तक आवेदन शुल्क का भुगतान करना अनिवार्य है अन्यथा आपको ₹500 की लेट फीस का भुगतान करना होगा, लेकिन लेट फीस केवल 20 मई, 2026 तक ही स्वीकार की जाएगी।

आयु सीमा 

राजस्थान JET परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 16 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष निर्धारित की गई है।आयु की गणना 31 अगस्त, 2026 को आधार मानकर की जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता 

राजस्थान जेट एडमिशन 2026 के लिए अभ्यर्थी 12वीं कक्षा कृषि या विज्ञान विषय में न्यूनतम 50% अंकों के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए जबकि एससी, एसटी, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस अभ्यर्थियों को 5% की छूट दी गई है।

कोर्स शैक्षणिक योग्यता 
B.Sc Agriculture / Horticulture / Forestry12वीं (Science/Agriculture) पास 
B.Tech Food Technology12वीं (PCM/PCB) पास 
B.Tech Dairy Technology12वीं PCM पास 

चयन प्रक्रिया 

राजस्थान जेट परीक्षा 2026 में उम्मीदवारों का चयन प्रवेश परीक्षा में प्राप्त अंको के आधार पर किया जाएगा।उम्मीदवारों को मेरिट लिस्ट में प्राप्त अंको के आधार पर काउंसलिंग के माध्यम से अपनी पसंद की कॉलेज और कोर्स का चयन करने का मौका दिया जाएगा और इसके बाद में उम्मीदवारों को सीट प्रदान की जाएगी इसके पश्चात दस्तावेज सत्यापन किया जाएगा।

आवेदन प्रक्रिया 

  • राजस्थान JET परीक्षा 2026 के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद में वेबसाइट पर जाकर “JET 2026 Application Form” लिंक खोलें। 
  • लिंक ओपन होने के बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें और उसके बाद यूजरनाम और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें।
  • अब आपके सामने आवेदन फॉर्म खुलेगा, जिसमे आपसे जो जानकारी पूछी जाए वो सही से दर्ज कर दो। 
  • फॉर्म भरने के बाद में उम्मीदवार को अपनी फोटो, सिग्नेचर और अन्य आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे। 
  • इसके बाद में अपने वर्ग के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
  • अंत में फॉर्म सबमिट करके उसका प्रिंट आउट सुरक्षित रखें। ध्यान रखें कि आवेदन में दी गई जानकारी सही हो, क्योंकि बाद में इसमें बदलाव नहीं किया जा सकता।

Notification: Click Here

Apply Online: Click Here

Read more:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *