RCFL Recruitment 2026: राष्ट्रीय केमिकल एंड फर्टिलाइजर्स लिमिटेड (RCF) ने केमिकल ऑपरेटर ट्रेनी के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।इस भर्ती के माध्यम से कुल 188 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 11 अप्रैल से शुरू हो चुके है और आवेदन करने के लिए अंतिम दिनांक 27 अप्रैल, 2026 निर्धारित की गई है।

भर्ती का संक्षिप्त विवरण 

विवरण जानकारी 
पद का नाम ऑपरेटर (केमिकल) ट्रेनी 
कुल रिक्तियां188 पद 
आवेदन मोड ऑनलाइन 
आवेदन दिनांक 11 अप्रैल से लेकर 27 अप्रैल, 2026
जॉब लोकेशन भारत में 
चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा + स्किल टेस्ट 

RCFL भर्ती में श्रेणीवार पदों का विवरण

वर्ग पोस्ट 
सामान्य वर्ग (UR)85
अनुसूचित जाति (SC)18
अनुसूचित जनजाति (ST)17
OBC50
EWS18
Total 188

महत्वपूर्ण दिनांक 

  • आवेदन शुरू होने की तिथि: 11 अप्रैल 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 27 अप्रैल, 2026 
  • परीक्षा की तिथि: जल्द घोषित की जाएगी।

आयु सीमा 

इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष (सामान्य वर्ग के लिए) निर्धारित की गई है।इसके अलावा आरक्षित वर्गों (SC/ST/OBC) को सरकारी नियमानुसार छूट दी जाएगी।OBC के लिए अधिकतम आयु 33 वर्ष और SC/ST के लिए 35 वर्ष तय की गई है, जबकि पूर्व सैनिको को 5 साल अतिरिक्त छुट दी जाएगी। 

आवेदन शुल्क 

इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए सामान्य वर, EWS और OBC श्रेणियों के अंतर्गत आने वाले अभ्यर्थियों को ₹700 आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, महिला और पूर्व सैनिक श्रेणियों के अभ्यर्थियों को आवेदन करने के लिए कोई भी शुल्क जमा करवाने की आवश्यकता नही है। इसके साथ में आपको बता दे की आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 27 अप्रैल, 2026 है और आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से ही करना होगा।

शैक्षणिक योग्यता 

इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार ने B.SC (Chemistry) + अटेंडेंट ऑपरेटर (केमिकल प्लांट) ट्रेड में NCVT पास किया हो या फिर उम्मीदवारों ने केमिकल इंजीनियरिंग या टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा कर रखा हो वे इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते है।

इसके अलावा अभ्यर्थियों ने इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग के साथ में थ्योरी + प्रैक्टिकल डिप्लोमा कोर्स किया है और निर्धारित अंक प्राप्त किए हो वे भी इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते है

चयन प्रक्रिया 

RCF भर्ती 2026 में ऑपरेटर (केमिकल) ट्रेनी पद के लिए उम्मीदवार का चयन तीन चरणों के आधार पर किया जाएगा:

  • कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT): यह परीक्षा ऑनलाइन होगी, जिसमे 100 प्रश्न पूछे जाएंगे।प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का होगा और कुल मिलाकर 200 अंक का होगा। परीक्षा के लिए 90 मिनट का समय दिया जाएगा और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए नेगेटिव मार्क काटे जाएंगे।
  • दस्तावेज सत्यापन: सफल अभ्यर्थियों को दस्तावेज जांच के लिए बुलाया जाएगा।
  • स्किल टेस्ट: CBT परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन में सफल उम्मीदवारों को अंत में स्किल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। Skill Test केवल क्वालिफाइंग होगा और अंतिम मेरिट CBT के आधार पर बनाई जाएगी। 

वेतन 

प्रशिक्षण के 6 महीने के दौरान उम्मीदवारों को 22,000 रुपये का समेकित वजीफा, साझा आधार पर मुफ्त हॉस्टल और आरसीएफ अस्पताल में चिकित्सा सुविधा दी जाएगी। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद ग्रेड II (A6) में 22,000 से 60,000 रुपये के वेतनमान पर नियुक्ति होगी, जिसमें न्यूनतम स्तर पर लगभग 47,800 रुपये मासिक वेतन मिलेगा।

आवेदन प्रक्रिया 

  1. सबसे पहले RCF की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. ‘Recruitment’ सेक्शन पर क्लिक करें और संबंधित विज्ञापन को डाउनलोड कर ध्यान से पढ़ें।
  3. ‘Apply Online’ के लिंक पर क्लिक करें और अपना पंजीकरण (Registration) करें।
  4. आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  5. अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म को सबमिट करें।
  6. भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट जरूर ले।

Read more:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *