RSMSSB CET Senior Secondary Exam 2026: राजस्थान 12वीं स्तर सीईटी परीक्षा का नोटिस जारी, जानें कब होगी परीक्षा 

RSMSSB CET Senior Secondary Exam 2026: राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे तमाम युवाओं के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण खबर आ चुकी है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) द्वारा समान पात्रता परीक्षा (CET) 2026 का आधिकारिक परीक्षा कार्यक्रम 18 जून, 2026 को जारी कर दिया गया है। जो अभ्यर्थी राजस्थान सीईटी सीनियर सेकेंडरी (12वीं स्तर) परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एग्जाम डेट का पूरा शेड्यूल चेक कर सकते हैं। 

इस ब्लॉग में हम आपको राजस्थान CET 12th लेवल परीक्षा 2026 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण तारीखें, नोटिफिकेशन और परीक्षा पैटर्न की पूरी जानकारी विस्तार से दे रहे हैं। 

Rajasthan CET 12th Level Exam 2026: मुख्य विवरण 

विवरण जानकारी 
परीक्षा कराने वाली संस्था राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) 
परीक्षा का नाम राजस्थान समान पात्रता परीक्षा (CET) सीनियर सेकेंडरी स्तर 
विज्ञापन नंबर CET सीनियर सेकेंडरी लेवल एग्जाम 2026 
योग्यता 12वीं पास 
आवेदन मोड ऑनलाइन 
सीनियर सेकेंडरी लेवल परीक्षा तिथि 23 अक्टूबर से 25 अक्टूबर 2026 
ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in 

CET 12th लेवल परीक्षा नोटिफिकेशन 2026

सीईटी 12वीं लेवल परीक्षा एक पात्रता परीक्षा है, इस परीक्षा को पास करने वाले अभ्यर्थी ही राजस्थान रही की अनेक भर्ती परीक्षाओ में भाग ले सकते है। दोस्तों आपको बता दे की अभी तक सीईटी सीनियर सेकेंडरी लेवल का नोटिफिकेशन जारी नही हुआ है, लेकिन जल्द ही जारी होने वाला है और आवेदन प्रक्रिया भी जल्दी शुरू हो जाएगी। दोस्तों CET 12वी लेवल की परीक्षा का आयोजन 23 अक्टूबर से 25 अक्टूबर 2026 को होगा। इसमें परीक्षा में केवल 12वीं पास अभ्यर्थी ही शामिल हो सकते है।     

CET के मुख्य नए नियम 

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने समान पात्रता परीक्षा (CET) 2026 के लिए कई बड़े बदलाव लागू किए हैं, जो की निम्नलिखित है:

  • सीईटी स्कोर की वैधता- राजस्थान सीईटी परीक्षा का स्कोर परिणाम जारी होने की तिथि से  3 वर्ष के लिए मान्य रहता है। इस 3 साल के भीतर राज्य में निकलने वाली तमाम 12वीं स्तर की भर्तियों (जैसे एलडीसी, राजस्थान पुलिस कांस्टेबल, वनपाल आदि) के मुख्य एग्जाम में बैठने के लिए इस परीक्षा को पास करना अनिवार्य है। 
  • नेगेटिव मार्किंग- गलत उत्तर देने पर 1/3 अंक काटे जाएंगे।
  • न्यूनतम पासिंग मार्क्स- जनरल (General) और OBC/EWS के लिए परीक्षा में कम से कम 40% अंक (300 में से 120) लाना अनिवार्य है। SC और ST उम्मीदवारों के लिए यह सीमा 35% है।   

आयु सीमा 

सीईटी 12वीं लेवल परीक्षा 2026 के लिए आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए और अधिकतम आयु 40 वर्ष रखी गई है। इसके साथ में आयु की गणना 1 जनवरी, 2026 को आधार मानकर की जाएगी और आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थी को अधिकतम आयु सीमा में छुट प्रदान की जाएगी।

आवेदन शुल्क 

श्रेणी आवेदन शुल्क 
सामान्य वर्ग के अभ्यर्थी ₹600
OBC, SC, ST, EWS, ₹400
दिव्यांगजन अभ्यर्थी ₹400
जिन अभ्यर्थियों की परिवार की आय 2.50 से कम हो ₹400

आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।

आवश्यक दस्तावेज 

  • 10वीं मार्कशीट 
  • 12वीं मार्कशीट 
  • जाति प्रमाण पत्र 
  • मूल निवास प्रमाण पत्र 
  • पास पोर्ट साइज्ड फोटो 
  • मोबाइल नंबर 
  • ईमेल आईडी 

CET एग्जाम 2026 टाइम टेबल 

CET सीनियर सेकेंडरी (12वीं स्तर) परीक्षा 23 से 25 अक्टूबर 2026 तक होगी।

Exam Name Exam Date Shift Exam Time 




CET 12th Level Exam 
23 अक्टूबर, 2026Shift- I9:00 AM To 12:00 PM 
23 अक्टूबर, 2026Shift- II3:00 PM To 6:00 PM 
24 अक्टूबर, 2026Shift- I9:00 AM To 12:00 PM 
24 अक्टूबर, 2026Shift- II3:00 PM To 6:00 PM 
25 अक्टूबर, 2026Shift- I9:00 AM To 12:00 PM 
25 अक्टूबर, 2026Shift- II3:00 PM To 6:00 PM 

CET परीक्षा पैटर्न 

Subject Number of Question Marks 
सामान्य विज्ञान 3876
राजस्थान का सामान्य ज्ञान 3060
सामान्य हिन्दी और अंग्रेजी 2244
तार्किक विवेचन, मानसिक योग्यता और गणित 4590
बुनियादी कंप्यूटर ज्ञान 1530
Total 150300
  • एग्जाम मोड: ऑफलाइन (MCQ)
  • समयावधि: 3:00 घंटे 
  • कुल प्रश्नों की संख्या: 150
  • कुल अंक: 300
  • नेगेटिव मार्किंग: ⅓
  • पात्रता मानदंड: इस मुख्य परीक्षा को पास करने के लिए सामान्य, OBC और EWS वर्ग के अभ्यर्थियों को न्यूनतम 40% अंक लाने अनिवार्य होते हैं, जबकि SC/ST वर्ग के लिए यह सीमा 35% रखी गई है।

Read more:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *