Rajasthan Teaching Associate Recruitment 2026: राजस्थान के सरकारी स्कूलों में रिक्त पदों को भरने और शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा टीचिंग एसोसिएट के 3540 पदों पर भर्ती की घोषणा की है।राजस्थान कॉलेज एजुकेशन सोसाइटी के लिए संविदा के आधार पर टीचिंग एसोसिएट के 3540 पदों पर भारती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है जिसके लिए योग्य महिला एवं पुरुष दोनों अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।इस भर्ती के लिए आवेदन आज से शुरू हो चुके है और आवेदन करने की अंतिम तिथि 3 जून, 2026 तय की गई है।यह भर्ती पूरी तरह से संविदा के आधार पर होगी। अगर आप भी शिक्षण के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं, तो यह आपके लिए एक बेहतरीन अवसर है। 

भर्ती का संक्षिप्त विवरण 

विवरण जानकारी 
विभाग का नाम राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB)
पद का नाम टीचिंग एसोसिएट (संविदा) 
विज्ञापन संख्या 06/2026
कुल पदों की संख्या 3540 पद 
नौकरी का प्रकार संविदा आधारित (Contractual) 
वेतन ₹28,850 प्रति माह 
आवेदन का माध्यम ऑनलाइन 
आवेदन दिनांक 5 मई से 3 जून, 2026
परीक्षा दिनांक अगस्त-अक्टूबर, 2026 
आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in 

पदों का विवरण 

विषय पोस्ट 
कंप्यूटर विज्ञान 58
चित्रकला 36
अर्थशास्त्र121
अंग्रेजी 314
भूगोल 365
हिंदी 393
इतिहास 355
गृह विज्ञान104
राजनीति विज्ञान 339
लोक प्रशासन 74
संस्कृत150
समाजशास्त्र 185
उर्दू 32
वनस्पति शास्त्र 85
रसायन शास्त्र 103
प्राणी शास्त्र 90
ए.बी.एस.टी.85
व्यावसायिक प्रशासन 95
ई.ए.एफ.एम.30
विधि 30
उद्यान विज्ञान 30
कृषि अभियांत्रिकी 33
कृषि अर्थशास्त्र 44
कृषि विस्तार एवं संचार 43
सस्य विज्ञान 43
पशु विज्ञान 43
अनुवांशिकी एवं पादप प्रजनन 43
पादप रोगविज्ञान43
मृदा विज्ञान एवं कृषि रसायन 44
Total Post 3540

आवेदन शुल्क

इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को निम्नलिखित आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा: 

  • समान्य वर्ग एवं राज्य से बाहर के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क: ₹600
  • OBC, EWS, SC,ST, दिव्यांगजन अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क: ₹400
  • अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।

आयु सीमा 

राजस्थान संविदा टीचिंग एसोसिएट भर्ती के लिए आवेदक करने के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष तक रखी गई है और इसमें आयु की गणना 1 जनवरी 2027 को आधार मानकर की जाएगी और साथ में आरक्षित वर्गों के अभ्यर्थियों को सरकार के नियम अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी। 

शैक्षणिक योग्यता 

राजस्थान संविदा टीचिंग एसोसिएट भर्ती के लिए आवेदक करने के लिए अभ्यर्थियों ने सम्बंधित विषय में 55% अंको के साथ में मास्टर डिग्री प्राप्त कर ली हो।इसके साथ में UGC/CSIR द्वारा आयोजित NET या SLET/SET उत्तीर्ण होना चाहिए।

चयन प्रक्रिया 

  • लिखित परीक्षा 
  • दस्तावेज सत्यापन 
  • मेडिकल टेस्ट 

परीक्षा पैटर्न 

Paper Subject Number of Question Total Marks Time Duration
Paper Iराजस्थान का समय अध्ययन 60751 घंटा 
Paper IIपदों से सम्बंधित विषय से प्रश्न 1203002 घंटा 
Total 1803753 घंटा 
  • इस परीक्षा में गलत उत्तर देने पर ⅓ नेगेटिव अंक काटे जाएंगे।
  • आपको बता दे की प्रत्येक पेपर में न्यूनतम 36% अंक अनिवार्य है और दोनों पेपर के मिलाकर न्यूनतन 40% अंक लाने अनिवार्य है।अगर आपके नंबर इससे कम आते है तो तो आपको इस  परीक्षा से बाहर कर दिया जाएगा और इसके साथ में एससी और एसटी उम्मीदवारों को 5% अंक की छुट दी जाएगी।

आवेदन प्रक्रिया 

  • इसके लिए आपको सबसे पहले राजस्थं कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद कैंडिडेट कॉर्नर ऑप्शन में एडवर्टाइजमेंट के लिंक पर क्लिक करना है।
  • फिर आपको Rajasthan Teaching Associates Recruitment 2026 के नोटिफिकेशन को पूरा देख लेना है और अपनी पात्रता सुनिश्चित कर लेनी है।
  • इसके बाद में राजस्थान एसएसओ पोर्टल (SSO Rajasthan) पर जाएं और यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज कर लॉगिन करे। 
  • अब आपको वेबसाइट के होम पेज पर ‘Recruitment Portal’ पर क्लिक करें।
  • Rajasthan Teaching Associate Recruitment 2026 के लिंक को खोजें।
  • अपनी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें।
  • जरूरी दस्तावेज, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
  • अब अपने वर्ग के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म को Submit करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए फॉर्म का प्रिंटआउट जरूर लें।

official Notification: Download Now

Read more:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *