Rajasthan PTET Counselling Registration 2026: राजस्थान पीटीईटी परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद, अब परीक्षा में शामिल हुए लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म हो गया है। वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय (VMOU), कोटा ने द्वारा पीटीईटी फर्स्ट काउंसलिंग 2026 का आधिकारिक शेड्यूल जारी कर दिया गया है।
2-वर्षीय बीएड (B.Ed.) और 4-वर्षीय इंटीग्रेटेड (BA B.Ed. / BSc B.Ed.) कोर्सेज में प्रवेश के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस लेख में हम आपको काउंसलिंग शेड्यूल, रजिस्ट्रेशन फीस, आवश्यक दस्तावेज और कॉलेज चॉइस लॉक करने की पूरी प्रक्रिया विस्तार से बताने जा रहे हैं।
राजस्थान PTET काउंसलिंग 2026 का विवरण
| विवरण | जानकारी |
| संस्था का नाम | वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय (VMOU) |
| परीक्षा का नाम | राजस्थान प्री-टीचर एजुकेशन टेस्ट (PTET) |
| विज्ञापन संख्या | 01/2026 |
| परीक्षा लेवल | स्टेट एंट्रेंस एग्जाम |
| कोर्स का नाम | 2-वर्षीय B.Ed. एवं 4-वर्षीय BA B.Ed. / BSc B.Ed. |
| शैक्षणिक सत्र | 2026-27 |
| आवेदन मोड | ऑफलाइन |
| आवेदन दिनांक | 20 फरवरी से 22 मई, 2026 |
| परीक्षा दिनांक | 14 जून, 2026 |
| रिजल्ट जारी तिथि | 25, 2026 |
| काउंसलिंग का चरण | प्रथम चरण |
| पंजीकरण का माध्यम | ऑनलाइन |
| रजिस्ट्रेशन प्रारंभ | 4 जुलाई, 2026 |
| काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन फ़ीस | ₹5000 (ऑनलाइन माध्यम) |
| आधिकारिक वेबसाइट | ptetvmoukota2026.in |
पीटीईटी फर्स्ट काउंसलिंग का पूरा शेड्यूल
| इवेंट | तिथि |
| आवेदन संशोधन | 04 जुलाई से 16 जुलाई 2026 |
| काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन एवं ₹5000 शुल्क जमा | 04 जुलाई से 15 जुलाई 2026 |
| कॉलेज चॉइस फिलिंग | 06 जुलाई से 16 जुलाई 2026 |
| प्रथम चरण सीट आवंटन | 21 जुलाई 2026 |
| ₹22,000 फीस जमा एवं दस्तावेज अपलोड | 21 जुलाई से 27 जुलाई 2026 |
| आवंटित कॉलेज में रिपोर्टिंग | 21 जुलाई से 29 जुलाई 2026 |
| कॉलेज द्वारा दस्तावेज सत्यापन | 21 जुलाई से 29 जुलाई 2026 |
| प्रवेश स्लिप डाउनलोड | 22 जुलाई से 30 जुलाई 2026 |
| कक्षाएं प्रारंभ | 29 जुलाई 2026 |
| Upward Movement आवेदन | 30 जुलाई से 31 जुलाई 2026 |
| Upward Movement परिणाम | 03 अगस्त 2026 |
| अंतिम रिपोर्टिंग एवं सत्यापन | 03 अगस्त से 05 अगस्त 2026 |
काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन फीस
- काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन फीस: ₹5,000
- कॉलेज अलोटमेंट: ₹22,000
काउंसलिंग के लिए आवश्यक दस्तावेज
कॉलेज अलॉटमेंट के बाद और रिपोर्टिंग के समय उम्मीदवारों को निम्नलिखित ओरिजिनल दस्तावेजों की आवश्यकता होगी:
- पीटीईटी 2026 का एडमिट कार्ड
- पीटीईटी 2026 का रिजल्ट/स्कोरकार्ड
- काउंसलिंग आईडी (जो रिजल्ट कार्ड पर अंकित होती है)
- 10वीं और 12वीं की मार्कशीट
- ग्रेजुएशन/पोस्ट ग्रेजुएशन की मार्कशीट (2-वर्षीय बीएड के लिए)
- जाति प्रमाण पत्र (OBC, EWS, SC, ST, MBC यदि लागू हो)
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड या अन्य सरकारी पहचान पत्र
- काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन फीस (₹5,000) और कॉलेज फीस (₹22,000) की रसीदें
पीटीईटी काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
- सबसे पहले पीटीईटी 2026 की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
- होमपेज पर अपनी पात्रता के अनुसार “2-Year B.Ed Course” या “4-Year Integrated Course” के लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद “Register for Counselling” के विकल्प पर क्लिक करें।
- अपनी पीटीईटी रोल नंबर, काउंसलिंग आईडी, नाम, माता का नाम और जन्म तिथि दर्ज करके लॉगिन करें।
- ऑनलाइन माध्यम (नेट बैंकिंग/डेबिट कार्ड/यूपीआई) से ₹5,000 की काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करें।
- फीस जमा होने के बाद “Fill College Choice” पर क्लिक करें और अपनी पसंद के कॉलेजों को वरीयता क्रम (Priority Wise) में चुनें। ज्यादा से ज्यादा कॉलेज चुनें और अंत में ‘All Rajasthan’ का विकल्प अवश्य सेलेक्ट करें यदि आपके अंक कम हैं।
- अपनी चॉइस को अच्छी तरह री-चेक करने के बाद लॉक कर दें और एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल लें।
Read more:
