KaliBai Bheel Medhavi Chatra Scooty Yojana Merit List 2026: राजस्थान की लाखों बेटियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है। जिन छात्राओं ने कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना 2025-26 के लिए आवेदन किया था, उनका इंतजार अब खत्म हुआ। उच्च शिक्षा विभाग, राजस्थान ने इस योजना की अस्थाई मेरिट लिस्ट 2026 आधिकारिक रूप से जारी कर दी है।यह सूची अभी अस्थाई है- यानी अंतिम नहीं। जिन छात्राओं के आवेदन में कोई गलती है या जिनका नाम लिस्ट में नहीं आया, उनके पास अभी भी सुधार और आपत्ति दर्ज कराने का मौका है। त्रुटी में सुधार हेतु निर्धारित तिथि तक सम्बंधित कॉलेज या जिला नोडल अधिकारी के पास जाना होगा। विभाग द्वारा जारी नोटिस में स्पस्ट किया गया है की अंतिम सूचि संशोधन प्रक्रिया के बाद ही जारी की जाएगी।कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना राजस्थान सरकार की एक बेहद महत्वपूर्ण योजना है। इसका मकसद सिर्फ स्कूटी देना नहीं है, असली मकसद है उन बेटियों को पढ़ाई जारी रखने का हौसला देना जो 12वीं के बाद कॉलेज तक पहुंचने में दिक्कत महसूस करती हैं।खासकर ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों में जहां कॉलेज घर से दूर होते हैं, वहां यह स्कूटी किसी वरदान से कम नहीं होती। राजस्थान सरकार हर साल हजारों मेधावी छात्राओं को इस योजना का लाभ देती है और यह सिलसिला सालों से चला आ रहा है।
योजना का संक्षिप्त विवरण
| विवरण | जानकारी |
| योजना का नाम | कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना |
| राज्य | राजस्थान |
| विभाग | कॉलेज शिक्षा विभाग, राजस्थान |
| सत्र | 2025-26 |
| लिस्ट का प्रकार | अस्थाई मेरिट सूची |
| आवेदन माध्यम | ऑनलाइन |
| मेरिट लिस्ट की स्थिति | जारी हो चुकी है |
| आधिकारिक वेबसाइट | hte.rajasthan.gov.in |
महत्वपूर्ण सुचना
- ऑनलाइन आवेदन की अंतिम दिनांक: 30 जनवरी 2026
- इसके बाद विभाग ने सभी आवेदनों की जांच शुरू की
- जिन आवेदनों में गलतियां मिलीं उन छात्राओं को आवेदन में सुधार की अंतिम तिथि: अप्रैल 2026
- कॉलेज स्तर पर जांच की अंतिम तिथि: 18 अप्रैल 2026
- अब अस्थाई मेरिट लिस्ट जारी हो चुकी है
- जिन छात्राओं को आपत्ति दर्ज करानी है उनके लिए 4 जून 2026 शाम 5 बजे तक का समय है
- सभी आपत्तियों का निपटारा 8 जून 2026 तक किया जाए
- इसके बाद अंतिम मेरिट लिस्ट जारी होगी
किन छात्राओं को मिलेगा लाभ?
यह योजना सिर्फ किसी एक वर्ग के लिए नहीं है। राजस्थान सरकार ने इसे काफी inclusive बनाया है। नीचे दिए गए वर्गों की पात्र छात्राएं इस योजना का लाभ ले सकती हैं:
- सामान्य वर्ग (General)
- अनुसूचित जाति (SC)
- अनुसूचित जनजाति (ST)
- आर्थिक पिछड़ा वर्ग (EBC)
- अल्पसंख्यक वर्ग
- विमुक्त, घुमंतू एवं अर्धघुमंतू वर्ग
जरूरी शर्त: छात्रा ने 12वीं बोर्ड परीक्षा अच्छे अंकों से पास की हो और किसी मान्यता प्राप्त कॉलेज में उच्च शिक्षा में प्रवेश लिया हो। साथ ही ऑनलाइन आवेदन सफलतापूर्वक पूरा हुआ हो। आपको बता दे की हर वर्ग के लिए अलग-अलग श्रेणीवार मेरिट लिस्ट जारी की गई है। इसलिए अपनी श्रेणी की PDF ही देखें।
नाम नहीं आया तो क्या करें?
अगर राजस्थान की पात्र बेटी का नाम मेरिट लिस्ट में नहीं आया, या आवेदन में कोई गलती दिख रही है तो अभी भी एक मौका है। विभाग ने 4 जून 2026 शाम 5 बजे तक आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा दी है। इसके लिए अपने संबंधित कॉलेज या जिला नोडल अधिकारी कार्यालय में जाएं और निर्धारित प्रारूप में आवेदन देकर संशोधन करवाएं। लेकिन अंतिम तिथि के बाद में आपकी आपत्तिय स्वीकार नही की जाएगी. इसलिए जल्द-जल्द से आपत्ति में सुधार करावे।
लिस्ट में नाम कैसे चेक करे:?
- सबसे पहले राजस्थान उच्च शिक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाए।
- होमपेज पर “Scooty Yojana” या “KaliBai Bheel Medhavi Chhatra Scooty Yojana” section ढूंढें।
- “Merit List 2026” लिंक पर click करें।
- अपनी श्रेणी और विभाग के अनुसार सही PDF चुनें।
- PDF download करें और उसमें अपना नाम, Application ID या अन्य details से मिलान करें।
Read more:
