RPSC 1st Grade Special Education Recruitment 2026: राजस्थान में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे युवाओं, विशेषकर विशेष शिक्षा (Special Education) के क्षेत्र में करियर बनाने वाले अभ्यर्थियों के लिए राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने एक शानदार अवसर दिया है। आरपीएससी ने माध्यमिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत स्कूल लेक्चरर (विशेष शिक्षा) भर्ती 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।इस भर्ती का नोटिफिकेशन कुल 121 पदों के लिए निकाला गया है। 

आरपीएससी द्वारा इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन अभ्यर्थियों से आमंत्रित किए गए है। ऑनलाइन आवेदन 1 जून से शुरू होने वाले है और आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 जून, 2026 तय की गई है। अगर आप भी इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते है। आएइ इस भर्ती से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी जानते है।  

भर्ती का संक्षिप्त विवरण 

विवरण जानकारी 
भर्ती संस्था राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) 
विभाग का नाम माध्यमिक शिक्षा विभाग, राजस्थान 
पद का नाम स्कूल लेक्चरर (विशेष शिक्षा) – प्रथम श्रेणी 
विज्ञापन संख्या 01/2026-27
आवेदन माध्यम ऑनलाइन 
आवेदन दिनांक 1 जून से 30 जून, 2026
कुल पद 121 पद 
जॉब लोकेशन राजस्थान 
वेतन लेवल- 12
आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajastha.gov.in

महत्वपूर्ण तिथियाँ

  • आवेदन मोड: ऑनलाइन माध्यम 
  • नोटिफिकेशन जारी: 22 मई 2026  
  • आवेदन प्रारंभ: 30 मई 2026 
  • आवेदन की अंतिम दिनांक: 30 जून, 2026 
  • फीस जमा करने की अंतिम तिथि: 30 जून 2026  
  • परीक्षा तिथि: घोषित नही की गई है 
  • एडमिट कार्ड: परीक्षा से 3 दिन पहले 

आवेदन शुल्क 

वर्ग शुल्क 
General / OBC Creamy Layer ₹600 
OBC (Non-Creamy Layer) / MBC / EWS ₹400 
SC / ST ₹400 
दिव्यांगजन ₹400 

जिन्होंने पहले OTR (One Time Registration) शुल्क भर दिया है, उन्हें दोबारा नहीं भरना होगा। यह राहत की बात है। आपको बता दे की आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से ही करना होगा।

रिक्तियों का वर्गवार विवरण 

वर्ग पदों की संख्या 
सामान्य (UR) 46
SC14
ST10
OBC25
MBC6
EWS20
Total 121

आयु सीमा 

इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष रखी गई है। आयु की गणना 1 जनवरी 2027 के आधार पर होगी।SC, ST, OBC, MBC, EWS और दिव्यांग अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार छूट मिलेगी।  

शैक्षणिक योग्यता 

आरपीएससी फर्स्ट ग्रेड टीचर (विशेष शिक्षा) भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएशन होनी चाहिए और अभ्यर्थी के पास इन विषयों में से किसी एक में पोस्ट ग्रेजुएशन होनी चाहिए- विषय अंग्रेजी, हिंदी, इतिहास, राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र या संगीत में से होना चाहिए इसके अलावा अभ्यर्थी के पास बीएड स्पेशल एजुकेशन या बीएड सामान्य शिक्षा के साथ विशेष शिक्षा में डिप्लोमा या भारतीय पुनर्व्यास परिषद से मान्यता प्राप्त विशेष शिक्षा संबंधी योग्यता होनी चाहिए।इसके अलावा हिंदी देवनागरी लिपि और राजस्थान की संस्कृति की जानकारी भी अनिवार्य है। 

परीक्षा पैटर्न 

RPSC की इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन के माध्यम से किया जाएगा। परीक्षा में कुल दो पेपर आयोजित होंगे, जिसकी जानकारी आपको इस लेख में निचे दी गई है।

Paper Subject Marks Time Duration 
Paper 1सामान्य अध्ययन 150 1.5 घंटे 
Paper 1विषय + Special Education 3003 घंटे 
  • Negative Marking: हर गलत जवाब पर 1/3 अंक कटेगा। 
  • Passing Marks: General के लिए 40% और SC/ST के लिए 36%। 
  • Paper 1 Subjects: राजस्थान और भारत का इतिहास, भूगोल, राजनीति, सामान्य विज्ञान, मानसिक योग्यता, गणित, शिक्षा मनोविज्ञान और शिक्षा अधिकार अधिनियम। 
  • Paper 2 Subjects: संबंधित विषय के साथ-साथ Special Education Policies, Teaching Learning Material, ICT in Teaching और दिव्यांग शिक्षा से जुड़े topics। 

वेतन कितना मिलेगा? 

चयनित अभ्यर्थियों को Pay Matrix Level-12 के अनुसार वेतन दिया जाएगा। प्रोबेशन अवधि में नियमानुसार Fixed Pay मिलेगी। 

आवेदन कैसे करें? 

  1. sso.rajasthan.gov.in पर जाओ और SSO ID से Login करो।
  2.  अगर SSO ID नहीं है तो पहले SSO ID बनाओ, जो Aadhaar या Jan Aadhaar से बन जाती है
  3.  Recruitment Portal खोलो और RPSC Lecturer (Special Education) 2026 का link ढूंढो
  4. OTR नहीं हुई है तो पहले OTR प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
  5. आवेदन फॉर्म में सभी जानकारी सही-सही भरो एक भी गलती भारी पड़ सकती है
  6. Documents upload करो और आवेदन शुल्क का भुगतान करो।
  7. Form Submit करने के बाद Application ID मिलेगी  इसे संभाल कर रखो
  8. अब आप आवेदन फॉर्म का प्रिंट निकलवा कर अपने पास सुरक्षित रख दो।

Read more:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *