Mukhyamantri Kanyadan Yojana 2026:मुख्यमंत्री कन्यादान योजना 2026 का नोटिफिकेशन आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है।इसके ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके है।इस योजना को राजस्थान सरकार द्वारा चलाया जा रहा है।इस योजना को मुख्य रूप से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की बेटियों की शादी में सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू की गई है।
मुख्यमंत्री कन्यादान योजना की शुरुआत वर्ष 2016 में राजस्थान सरकार द्वारा की गई थी। राजस्थान के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अंतर्गत इस योजना को शुरू किया गया। राज्य में कांग्रेस की अशोक गहलोत सरकार ने इसे शुरू किया था।इस योजना के तहत सामाजिक न्याय एवं आधिकारिकता विभाग द्वारा पात्र परिवारों को उनकी बेटी की शादी के वक्त 51 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है।यह पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से संचालित होती है, जिससे आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह कागज रहित और आसन हो जाती है।
यह योजना का लाभ विशेष रूप से अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति. अल्पसंख्यक, बीपीएल परिवार, अन्त्योदय परिवार, आस्था कार्ड, आर्थिक रूप से कमजोर विधवा महिलाए, विशेष योग्यजन तथा पालनहार योजना से जुडी कन्याओ को दिया जाता है। अगर आप भी इस योजना के लिए आवेदन करना चाहते है तो, आज इस आर्टिकल को अंत तक अवश्य पढ़े। आज आपको इस लेख के माध्यम से इस योजना के बारे में सम्पूर्ण जानकारी प्रदान की जाएगी।
पात्रता
- इस योजना का लाभ केवल राजस्थान के मूल निवासियों को दिया जाता है।
- आवेदक बेटी आयु 18 वर्ष या इससे अधिक होनी चाहिए और एक परिवार में अधिकतम दो कन्याओ को योजना का लाभ दिया जाएगा।
- उन विधवा महिलाओ को ही योजना का लाभ दिया जाएगा, जिन्होंने पुनर्विवाह न किया हो और उनकी वार्षिक आय 50,000 रूपये से अधिक न हो और इसके साथ में परिवार में 25 वर्ष से अधिक आयु का कोई कमाने वाला सदस्य न हो।
- इस योजना के लिए SC /ST और अल्पसंख्यक श्रेणी में आने वाले BPL परिवार आवेदन कर सकते है।
- पालनहार योजना के लाभार्थी भी इस योजना के लिए आवेदन कर सकते है।
सहायता राशि
इस योजना के माध्यम से सरकार पात्र महिलाओ को शादी के वक्त 31,000 रूपये से लेकर 51,000 रूपये तक आर्थिक मदद प्रदान कर रही है।साथ ही 10,000 और 20,000 प्रोत्साहन राशि भी दी जाती है। आपको इस लेख के नीचे आपको सहायता राशि के बारे में विस्तार से बताया जाएगा:
SC/ ST और अल्पसंख्यक BPL परिवारों के लिए
| शैक्षणिक योग्यता | हथलेवा राशि | प्रोत्साहन राशि | कुल सहायता राशि |
| अनपढ़ | 31,000 | 0 | ₹31,000 |
| 10वीं पास | 31,000 | 10,000 | ₹41,000 |
| ग्रेजुएट पास | 31,000 | 20,000 | ₹51,000 |
अन्य वर्ग के BPL परिवार, अन्त्योदय/ आस्था/ विधवा/ पालनहार/ महिला खिलाडी
| शैक्षणिक योग्यता | हथलेवा राशि | प्रोत्साहन राशि | कुल सहायता राशि |
| अनपढ़ | 21,000 | 0 | ₹21,000 |
| 10वीं पास | 21,000 | 10,000 | ₹31,000 |
| ग्रेजुएट पास | 21,000 | 20,000 | ₹41,000 |
आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- जन आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- बीपीएल कार्ड
- जाति प्रमाण पत्र
- बैंक का विवरण
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- विवाह प्रमाण पत्र
- 10वीं की मार्कशीट
- ग्रेजुएशन की मार्कशीट और डिग्री
- पास पोर्ट साइज्ड फोटो
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के लिए लॉगिन कैसे करे?
- सबसे पहले आपको SJMS (Social justice Management System) पोर्टल पर जाना होगा।
- इसके बाद में SJMS SMS बटन पर क्लिक करे।
- इसके बाद में स्क्रीन पर SSO रजिस्ट्रेशन के लिए नया पेज खुलेगा।
- होम पगी पर लॉगिन करे और इसके बाद में स्क्रीन पर दो विकल्प दिए जाएंगे: पहला जन आधार और गूगल।
- अब आपको जन आधार नंबर डाले और नेक्स्ट पर क्लिक करे। फिर अपना नाम, परिवार के मुखिया का नाम दर्ज करे।
- इसके बाद में सेंड OTP पर क्लिक कर उसके वेरीफाई करे और आपका रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
आवेदन प्रक्रिया
- सबसे पहले SSO पोर्टल पर लॉगिन करना होगा, जिसके लिए आपको SSOID या username, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा और इसके बाद में लॉगिन पर क्लिक करना होगा।
- वेबसाइट के ओपन होने के बाद में आपको सिटीजन सेक्शन मर भामाशाह आईडी या आधार आईडी में से किसी एक विकल्प को चुने।
- अब स्क्रीन में लिस्ट दिखेगी उसमे से SJMS को चुने और आधार वेरीफाई करे।
- अब आपसे जो जानकारी मांगी जाए, वो सही से दर्ज करे।
- वर और वधू की सभी जानकारी सही-सही भरें।
- आवश्यक दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करें।
- ओटीपी या फिंगरप्रिंट से वेरिफाई करें।
- सभी जानकारी भरने के बाद फॉर्म को सबमिट कर दे।
Read more:
