Free RSCIT Course Merit List 2025: राजस्थान सरकार द्वारा मुख्यमंत्री नारी शक्ति प्रशिक्षण एवं कौशल संवर्धन योजना के अंतर्गत राजस्थान में महिलाओं को कंप्यूटर की सामान्य जानकारी उपलब्ध कराने के लिए फ्री RSCIT योजना प्रारंभ की गई है। दोस्तों महिलाओ को कंप्यूटर शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए फ्री कंप्यूटर कोर्स का नोटिफिकेशन जारी किया था, जिसके लिए आवेदन 15 अगस्त से 31 अगस्त, 2025 तक आमंत्रित किए गए थे।
लेकिन आज का ये लेख उन लोगो के लिए लाभदायक साबित होने वाला है, जिन्होंने इस योजना के लिए आवेदन किया था। आज आपको बता दे की फ्री आरएससीआईटी कोर्स की मेरिट लिस्ट जारी कर दी है आप इस लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते है। आइए जानते है लिस्ट में नाम चेक करने की प्रक्रिया और नाम आने के बाद आगे क्या करना होगा?
योजना की सम्पूर्ण जानकारी
| विवरण | जानकारी |
| विभाग का नाम | महिला और बाल विकास विभाग |
| कोर्स का नाम | RSCIT और RS-CFA |
| विज्ञापन संख्या | RSCIT/2025-26 |
| योग्यता | राजस्थान की 10वीं पास महिला अभ्यर्थी |
| आयु सीमा | 16 वर्ष से लेकर 40 वर्ष |
| आवेदन शुल्क | शून्य |
| कोर्स की अवधि | 3 माह |
| आवेदन मोड | ऑनलाइन |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 31 अगस्त, 2025 |
| मेरिट लिस्ट | जारी |
| वेबसाइट | myrkcl.com |
महत्वपूर्ण दिनांक
- आवेदन प्रारंभ: 15 अगस्त, 2025
- आवेदन की अंतिम दिनांक: 31 अगस्त, 2025
- मेरिट लिस्ट जारी: 8 अक्टूबर, 2025
- रिपोर्टिंग की अंतिम तिथि: 13 अक्टूबर, 2025
- पाठ्यक्रम प्रारंभ दिनांक: 28 अक्टूबर, 2025
मेरिट लिस्ट
राजस्थान में बालिकाओं और महिलाओं के लिए फ्री कंप्यूटर कोर्स के लिए मेरिट लिस्ट 2025 जारी कर दी गई है मुख्यमंत्री नारी शक्ति प्रशिक्षण एवं कौशल संवर्धन योजना के तहत आरएससीआईटी और आरएससीएफ कोर्स का निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा जिसमें बालिकाओं और महिलाओं को इसमें लाभ मिलेगा। इस योजना के आवेदन फॉर्म कंप्लीट होने के पश्चात इसके लिए अब मेरिट लिस्ट जारी की गई है।
इस लिस्ट में उन महिलाओ, बालिकाओ का नाम होगा जिन्हें मुफ्त में कंप्यूटर शिक्षा प्रदान की जाएगी।आइए जानते है लिस्ट में आपका नाम है या नही है?
लिस्ट चेक करने की प्रक्रिया
- मेरिट लिस्ट में नाम चेक करने के लिए सबसे पहले आपको रजिस्टर्ड मोबाइल के ऊपर एसएमएस देख लेना चाहिए या फिर आपने जिस भी आरकेसीएल या आरएससीआईटी कंप्यूटर सेंटर से आवेदन किया है वहां पर भी आप चेक कर सकते हैं।
- अगर आपको अभी भी नही पता चलता है तो आप आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से भी चेक कर सकते है।
- इसके लिए अपको RKCL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करे।
- अब आपको लर्नर कोड और ओटीपी दर्ज करनी होगी।
- इसके बाद के नया पेज खुलेगा जिसमें आपके सेंटर की सभी जानकारी दी गई है इसमें आप यह भी चेक कर सकते हैं कि आपके कितने स्टूडेंट का नंबर आया है।
Read more:
