Indian Bank SO Recruitment 2026: इंडियन बैंक ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इस साल कुल 350 रिक्तियों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरना होगा, जो की दिनांक 8 अप्रैल से लेकर 28 अप्रैल, 2026 तक चलने वाले है।इसलिए उम्मीदवार अंतिम दिनांक से पहले आवेदन अवश्य कर दे।इस भर्ती में मैनेजर, सीनियर मैनेजर और असिस्टेंट मैनेजर जैसे महत्वपूर्ण पदों को शामिल किया गया है।

भर्ती का संक्षिप्त विवरण

विवरण जानकारी 
संस्था का नामइंडियन बैंक (Indian Bank)
पद का नामस्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) 
पोस्ट 350 पद
वेतन बेसिक पे ₹48,480 से लेकर ₹85,920 
जॉब लोकेशन भारत 
आवेदन मोड ऑनलाइन 
आवेदन शुरू होने की तिथि08 अप्रैल 2026
आवेदन की अंतिम तिथि28 अप्रैल 2026
चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा + साक्षात्कार 
आधिकारिक वेबसाइटindianbank.in

महत्वपूर्ण तिथियां

  • अधिसूचना जारी होने की तिथि: 08 अप्रैल 2026
  • ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि:  08 अप्रैल 2026 
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 28 अप्रैल 2026
  • परीक्षा तिथि: जल्द घोषित की जाएगी 

आयु सीमा 

इंडियन बैंक स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) भर्ती 2026 में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 22 वर्ष तथा अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष रखी गई है। आपकी आयु की गणना 1 अप्रैल 2026 को आधार मानकर की जायेगी। SC/ST, OBC और दिव्यांग उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

  • न्यूनतम आयु: 22 वर्ष 
  • अधिकतम आयु: 45 वर्ष 
  • आयु की गणना: 1 अप्रैल, 2026

शैक्षणिक योग्यता 

इइंडियन बैंक स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) भर्ती 2026 में जो अभ्यर्थी आवेदन फॉर्म भरना चाहते है उनके पास में B.Tech/ MCA/ MBA/ CA/ PG आदि शैक्षणिक योग्यता होनी चाहिए और अधिक जानकारी के लिए निचे दिए ऑफिसियल नोटिफिकेशन को देख सकते है।

आवेदन शुल्क 

इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए निम्नलिखित आवेदन शुल्क का भुगतान करना पड़ेगा:

  • GEN, EWS और OBC वर्ग: ₹850
  • SC, ST, दिव्यांग और अन्य सभी श्रेणियों: ₹175
  • आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड (डेबिट/क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग) से किया जा सकता है।

चयन प्रक्रिया 

इंडियन बैंक SO भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया निम्नलिखित चरणों में पूरी होगी:

  • लिखित परीक्षा: आवेदनों की संख्या के आधार पर ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की जा सकती है।
  • साक्षात्कार: लिखित परीक्षा में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को व्यक्तिगत साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।
  • दस्तावेज सत्यापन: अंत में मेरिट के आधार पर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट होगा।
  • फाइनल मेरिट लिस्ट: लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के अंकों के आधार पर फाइनल लिस्ट तैयार की जाएगी।

वेतन 

सैलरी की बात करें तो Scale I पद के लिए बेसिक सैलरी 48,480 रुपये, Scale II के लिए 64,820 रुपये और Scale III के लिए करीब 85,920 रुपये बेसिक सैलरी दी जाएगी. इसके अलावा अन्य भत्ते भी मिलेंगे।

परीक्षा पैटर्न 

विषय प्रश्नों की संख्या अंक 
अंग्रेजी भाषा 2020
व्यावसायिक ज्ञान (सम्बंधित विषय)60120
तर्कशक्ति 2020
संख्यात्मक अभियोग्यता 2020
कुल 120180
  • इस परीक्षा के लिए कुल 2 घंटे का समय दिया जाएगा। 
  • प्रश्नों की संख्या- 120
  • यह परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषा में उपलब्ध होगी।

आवेदन प्रक्रिया 

  • सबसे पहले इंडियन बैंक की आधिकारिक वेबसाइट indianbank.in पर जाएं।
  • होमपेज पर ‘Career’ टैब पर क्लिक करें।
  • अब आपकों “Recruitment of Specialist Officers 2026” के लिंक का चयन करें।
  • इसके बाद में “अप्लाई ऑनलाइन” लिंक पर क्लिक करना होगा 
  • अब आपसे जो जानकारी पूछी गई है, वो सभी सही से दर्ज कर दे
  • आवश्यक दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  • अब अपनी केटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करे, ध्यान रहे आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से ही करना होगा और आवेदन की अंतिम दिनांक से पहले करना होगा 
  • इसके बाद आप आवेदन फॉर्म को एक बार चेक कर ले और फिर सबमिट बटन पर क्लिक कर दे।
  • अंत में फॉर्म का प्रिंटआउट लेकर रख लें।

Read more:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *