SBI PO Bharti 2026: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर के पद पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।इस साल एसबीआई द्वारा कुल 1500 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों के चयन के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।इस भर्ती के लिए ग्रेजुएशन पास उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकता है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आज से शुरू हो चुके है और आवेदन करने की अंतिम तिथि 8 जुलाई, 2026 तय की गई है।SBI PO देश की सबसे प्रतिष्ठित बैंकिंग नौकरियों में से एक मानी जाती है। चयनित उम्मीदवारों को आकर्षक वेतन, भत्ते, करियर ग्रोथ और विदेशों में कार्य करने के अवसर भी मिल सकते हैं।   

आइए इस लेख में हम आपको इस भर्ती से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां जैसे- शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, एग्जाम पैटर्न और ऑनलाइन आवेदन करने का तरीका विस्तार से बताने जा रहे हैं। 

SBI PO Bharti 2026: एक नजर में 

विवरण जानकारी 
बैंक का नाम स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) 
पद का नाम प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) 
विज्ञापन संख्या CRPD/PO/2026-27/09 
कुल पदों की संख्या 1500 पद 
आवेदन मोड ऑनलाइन 
आवेदन दिनांक 18 जून से 08 जुलाई, 2026
चयन प्रक्रिया प्रीलिम्स+ मैन्स+ इंटरव्यू 
नौकरी का स्थान पुरे भारत में 
आधिकारिक वेबसाइट  sbi.co.in

महत्वपूर्ण तिथियां

  • ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ: 18 जून, 2026 
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 08 जुलाई, 2026
  • आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 08 जुलाई, 2026
  • प्रीलिम्स परीक्षा तिथि: अगस्त, 2026
  • मुख्य परीक्षा तिथि: सितम्बर, 2026
  • इंटरव्यू दिनांक: अक्टूबर-नवम्बर, 2026
  • फाइनल रिजल्ट तिथि: नवम्बर/ दिसम्बर, 2026

पदों का विवरण 

श्रेणी पदों की संख्या 
SC234
ST144
OBC390
EWS144
UR588
Total Post 1500

आयु सीमा 

  • न्यूनतम आयु: 21 वर्ष 
  • अधिकतम आयु: 30 वर्ष 
  • जन्म तिथि: 02 अप्रैल, 1996 से 01 अप्रैल, 2005 के बिच 
  • आयु में छूट: आरक्षित श्रेणियों (जैसे- ओबीसी, एससी, एसटी, और दिव्यांग वर्ग) के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार विशेष छूट प्रदान की जाएगी। 

आवेदन शुल्क 

SBI PO भर्ती के लिए आवेदन शुल्क निम्नानुसार निर्धारित किया गया है:

श्रेणी आवेदन शुल्क 
सामान्य / OBC / EWS₹750
SC / STNil
PwBDNil

शैक्षणिक योग्यता 

एसबीआई पीओ भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने हेतु उम्मीदवार के पास निम्नलिखित शैक्षणिक योग्यता होनी चाहिए: 

  • भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी भी विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक (Graduation) की डिग्री होना अनिवार्य है। 
  • जो अभ्यर्थी अपने ग्रेजुएशन के अंतिम वर्ष या सेमेस्टर (Final Year/Semester) में हैं, वे भी इस शर्त पर आवेदन कर सकते हैं कि इंटरव्यू के समय उन्हें पास होने का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। 

चयन प्रक्रिया 

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में प्रोबेशनरी ऑफिसर के पद पर चयन तीन कड़े चरणों के माध्यम से किया जाता है: 

  1. प्रारंभिक परीक्षा (Preliminary Exam): यह परीक्षा पूरी तरह ऑब्जेक्टिव (MCQs) होती है, जिसमें इंग्लिश लैंग्वेज, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड और रीजनिंग एबिलिटी से कुल 100 अंकों के प्रश्न पूछे जाते हैं।
  2. मुख्य परीक्षा (Main Exam): प्रारंभिक परीक्षा में पास होने वाले अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाता है। इसमें ऑब्जेक्टिव टेस्ट (200 अंक) के साथ-साथ एक डिस्क्रिप्टिव टेस्ट (50 अंक) भी होता है, जिसमें एस्से और लेटर राइटिंग शामिल होती है।
  3. साइकोमेट्रिक टेस्ट, ग्रुप एक्सरसाइज और पर्सनल इंटरव्यू: मुख्य परीक्षा के अंकों के आधार पर उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाता है, जिन्हें तीसरे चरण (Group Exercise – 20 अंक और Interview – 30 अंक) के लिए आमंत्रित किया जाता है।
  4. डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन: चयनित उम्मीदवारों के दस्तावेजो की जाँच की जाएगी।
  5. मेडिकल टेस्ट: दस्तावेज जांच के बाद में उम्मीदवार का मेडिकल टेस्ट लिया जाएगा।  

आवेदन प्रक्रिया 

  • सबसे पहले स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in/careers पर जाएं।
  • होमपेज पर “Career” वाले सेक्शन में जाकर “Recruitment of Probationary Officers” के नोटिफिकेशन के लिंक पर क्लिक करें।
  • यहाँ “Click Here for New Registration” पर क्लिक करके अपना नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल दर्ज कर रजिस्ट्रेशन करें।
  • अब प्राप्त रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड की मदद से लॉग इन करें।
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई अपनी सभी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारियों को सही-सही भरें।
  • अपनी पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर, बाएं हाथ के अंगूठे का निशान और हस्तलिखित घोषणा पत्र (Handwritten Declaration) को तय गाइडलाइन के अनुसार स्कैन करके अपलोड करें।
  • अपनी श्रेणी के अनुसार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • फॉर्म को फाइनल सबमिट करने से पहले एक बार अच्छी तरह जांच लें और सफलतापूर्वक सबमिट होने के बाद उसका एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।

Read more:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *