RPSC SI PET Exam Date 2026: खुशखबरी! RPSC SI फिजिकल टेस्ट की तिथियां घोषित, जानें कब और कहाँ होगा आपका PET 

RPSC SI PET Exam Date 2026: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा सब-इंस्पेक्टर (SI) और प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा के लिखित परिणाम जारी होने के बाद, अब उम्मीदवार बेसब्री से शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) की तारीखों का इंतजार कर रहे थे। यदि आप भी लिखित परीक्षा में सफल हुए हैं, तो आपके लिए एक बेहद महत्वपूर्ण अपडेट है। आरपीएससी द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, आरपीएससी सब-इंस्पेक्टर भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) का आयोजन जुलाई महीने के अंतिम सप्ताह में किया जा रहा है। आइए जानते हैं कि यह परीक्षा कहा आयोजित होगी और आपको इसके लिए क्या-क्या तैयारियां करनी होंगी। 

RPSC SI भर्ती 2026 का विवरण 

विवरण जानकारी 
विभाग का नाम राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) 
पद का नाम सब-इंस्पेक्टर (SI) और प्लाटून कमांडर
विज्ञापन संख्या 05/Exam/SI-PC/RPSC/EP-1/2025-26
PET परीक्षा का नोटिस जारी तिथि 3 जुलाई, 2026
रिक्तियां 1015 पद 
वेतन पे मैट्रिक्स लेवल-11 (ग्रेड पे ₹4200)
आवेदन दिनांक 10 अगस्त से 8 सितम्बर, 2026
परीक्षा दिनांक 5 अप्रैल एवं 6 अप्रैल, 2026
रिजल्ट जारी तिथि 19 जून, 2026 
स्कोरकार्ड जारी 23 जून, 2026
PET परीक्षा जुलाई, 2026 
आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in

RPSC SI PET परीक्षा 2026

आरपीएससी सब इंस्पेक्टर (SI) लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा जुलाई 2026 के अंतिम सप्ताह में आयोजित की जाएगी। शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) पुलिस मुख्यालय स्तर पर गठित बोर्ड द्वारा जयपुर, उदयपुर, कोटा, जोधपुर, भरतपुर, बीकानेर एवं अजमेर रेंज मुख्यालयों पर आयोजित की जाएगी।अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा में सम्मिलित होने हेतु शीघ्र प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे, जो की अभ्यर्थी SSO ID से डाउनलोड कर सकेंगे। 

परीक्षा केंद्र पर ले जाने वाले जरूरी दस्तावेज 

फिजिकल टेस्ट वाले दिन उम्मीदवारों को अपने साथ निम्नलिखित दस्तावेज ले जाना अनिवार्य है, अन्यथा उन्हें ग्राउंड में प्रवेश नहीं दिया जाएगा: 

  • PET एडमिट कार्ड: आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड किया गया मूल प्रवेश पत्र।
  • फोटो पहचान पत्र: आधार कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस या पैन कार्ड।
  • पासपोर्ट साइज तस्वीरें: कम से कम 1-2 हाल ही की खींची गई रंगीन फोटो।
  • मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट: किसी सरकारी डॉक्टर द्वारा जारी किया गया फिटनेस प्रमाण पत्र, जो यह साबित करे कि आप दौड़ने के लिए शारीरिक रूप से पूरी तरह स्वस्थ हैं।

एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें? 

  • सबसे पहले आरपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर “Recruitment & Results” सेक्शन पर क्लिक करें।
  • “RPSC SI PET Admit Card 2026” के लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर आपको एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज कर सबमिट करें।
  • आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा, इसका प्रिंटआउट निकाल लें।

Read more:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *