CTET September 2026 Notification Out: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने देश भर के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षक बनने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए CTET (सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट) सितंबर 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस परीक्षा का आयोजन 6 सितम्बर, 2026 को किया जाएगा। इसके लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते है। ऑनलाइन आवेदन 11 मई से शुरु हो चुके है और आवेदन करने की अंतिम दिनांक 10 जून, 2026 तय की गई है।यदि आप भी केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय और अन्य सरकारी स्कूलों में शिक्षक के रूप में करियर बनाना चाहते हैं, तो यह आपके लिए सबसे महत्वपूर्ण परीक्षा है। 

CTET September 2026 Overview 

विवरण जानकारी 
परीक्षा का नाम सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (CTET)
संस्था का नाम केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE)
परीक्षा मोड ऑफलाइन माध्यम से 
सर्टिफिकेट की वैलिडिटी जीवन भर 
पेपर पेपर I और पेपर II 
आवेदन मोड ऑनलाइन 
आवेदन दिनांक 11 मई से 10 जून, 2026 तक 
परीक्षा दिनांक 6 सितम्बर, 2026 
आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in 

महत्वपूर्ण तिथियां

इवेंटमहत्वपूर्ण तिथि
नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि11 मई 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू11 मई 2026
आवेदन की अंतिम तिथि10 जून 2026 (रात 11:59 PM तक)
फीस भुगतान की अंतिम तिथि10 जून 2026
सुधार विंडो (Correction Window)15 जून से 18 जून 2026
परीक्षा की तिथि (Exam Date)6 सितंबर 2026

आयु सीमा 

सीटेट परीक्षा एक केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा है इसलिए इसके लिए कोई आयु सीमा निर्धारित नहीं की गई है। 

आवेदन शुल्क 

आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है: 

श्रेणी केवल पेपर I या II दोनों पेपर (I और II) 
सामान्य/OBC (NCL) ₹1000 ₹1200
SC/ST/दिव्यांग ₹500₹600

शैक्षणिक योग्यता 

पोस्ट का नाम शैक्षणिक योग्यता 
प्राथमिक स्तर (कक्षा 1 से 5) कम से कम 50% अंकों के साथ 12वीं पास और प्रारंभिक शिक्षा में 2 वर्षीय डिप्लोमा (D.El.Ed/JBT) 
उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा 6 से 8) स्नातक की डिग्री और प्रारंभिक शिक्षा में 2 वर्षीय डिप्लोमा। अथवा 50% अंकों के साथ स्नातक/स्नातकोत्तर और B.Ed डिग्री। 

परीक्षा दिनांक 

सीटेट परीक्षा का आयोजन 6 सितंबर 2026 को देश के 132 शहरों में किया जाएगा इसमें प्रथम पेपर दोपहर 2:30 बजे से लेकर शाम 5:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा जबकि द्वितीय पेपर सुबह 9:30 बजे से लेकर दोपहर 12:00 तक आयोजित किया जाएगा। 

आवेदन प्रक्रिया 

  • सीटीईटी सितंबर 2026 के लिए आवेदन करने हेतु अभ्यर्थी को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • “Apply for CTET Sept 2026” लिंक पर क्लिक करें। 
  • अपना पंजीकरण (Registration) करें और लॉगिन आईडी प्राप्त करें।
  • आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी सावधानीपूर्वक भरें।
  • अपनी स्कैन की गई फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  • परीक्षा शुल्क का भुगतान करें और कन्फर्मेशन पेज का प्रिंट आउट लें।

Read more:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *