CNP Recruitment 2026: करेंसी नोट प्रेस (CNP) में 534 पदों पर नोटिफिकेशन जारी,  जानें योग्यता, आयु सीमा और आवेदन प्रक्रिया

CNP Recruitment 2026: करेंसी नोट प्रेस (CNP), नासिक ने विभिन्न पदों के लिए भर्ती का विज्ञापन जारी किया है। इसमें कल्याण अधिकारी, सुरक्षा अधिकारी, पर्यवेक्षक, सुपरवाइजर, जूनियर टेक्नीशियन आदि पदों पर भर्ती की जाएगी।इस भर्ती के माध्यम से 534 पदों को भरा जाएगा और इसके लिए महिला एवं पुरुष अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए है।इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 20 अप्रैल से शुरू होने वाले है और आवेदन करने की अंतिम दिनांक 19 मई 2026 तय की गई है।

CNP भर्ती 2026 का संक्षिप्त विवरण 

विवरण जानकारी 
विभाग का नाम करेंसी नोट प्रेस, नासिक (SPMCIL)
पद का नाम सेफ्टी ऑफिसर, सुपरवाइजर, असिस्टेंट, जूनियर तकनीशियन आदि  
विज्ञापन संख्या CNPN/HR/Rect/01/2026
रिक्तियां 534 पद
जॉब लोकेशन भारत में 
आवेदन मोड ऑनलाइन 
आवेदन दिनांक 20 अप्रैल से लेकर 19 मई 2026
आधिकारिक वेबसाइट cnpnashik.spmcil.com

आवेदन दिनांक 

  • आवेदन दिनांक प्रारंभ: 20 अप्रैल, 2026
  • आवेदन की अंतिम दिनांक: 19 मई 2026
  • आवेदन शुल्क का भुगतान की अंतिम तिथि: 19 मई 2026

पदों का विवरण 

पद का नाम रिक्तियां
वेलफेयर ऑफिसर 2
सेफ्टी ऑफिसर 1
सुपरवाइजर (टेक्निकल- कण्ट्रोल)27
सुपरवाइजर (TO-प्रिंटिंग)25
सुपरवाइजर (IT)6
सुपरवाइजर (TO-मैकेनिकल)7
सुपरवाइजर (TO-AC)3
सुपरवाइजर (TO-इलेक्ट्रिकल)8
सुपरवाइजर (TO-इलेक्ट्रॉनिक्स)9
सुपरवाइजर (इंक फैक्ट्री)3
सुपरवाइजर (मैकेनिकल/ एयर कंडीशनिंग)3
सुपरवाइजर (इलेक्ट्रिकल/ इलेक्ट्रॉनिक्स)3
सुपरवाइजर (TO-सिविल)3
सुपरवाइजर (TO-इंस्ट्रूमेंटेशन)1
सुपरवाइजर (ऑफिसियल लैंग्वेज)1
सेक्रेट्रियन असिस्टेंट 1
आर्टिस्ट (ग्राफ़िक डिजाईन)1
जूनियर ऑफिस असिस्टेंट 22
जूनियर तकनीशियन (प्रिंटिंग)108
जूनियर तकनीशियन (कंट्रोल)227
जूनियर तकनीशियन (इलेक्ट्रिकल)12
जूनियर तकनीशियन (मेचिनिस्ट)15
जूनियर तकनीशियन (फिटर)8
जूनियर तकनीशियन (मैकेनिक मशीन टूल मैनटेनेंस)20
जूनियर तकनीशियन (इलेक्ट्रॉनिक्स/ इंस्ट्रूमेंटेशन)3
जूनियर तकनीशियन (स्टोर)1
जूनियर तकनीशियन (स्टोर)2
जूनियर तकनीशियन (एयर कंडीशनिंग)2
जूनियर तकनीशियन (इंक फैक्ट्री- attendant ऑपरेटर )3
जूनियर तकनीशियन (इंक फैक्ट्री- लेबोरेटरी असिस्टेंट) 3
जूनियर तकनीशियन (इलेक्ट्रिकल/ इलेक्ट्रॉनिक्स)2
जूनियर तकनीशियन (मैकेनिकल/ एयर कंडीशनिंग)2

आयु सीमा 

इस भर्ती में अधिकतर पदों के लिए आयु सीमा 18 से 25 वर्ष तथा कुछ पदों के लिए 18 से 30 वर्ष और कुछ के लिए 18 से 28 वर्ष निर्धारित की गई है।इसके साथ में आरक्षित वर्ग को अधिकतम आयु सीमा में छुट दी जाएगी। इससे अधिक जानकारी के लिए आपको इस भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन पढना होगा।

शैक्षणिक योग्यता 

पोस्ट शैक्षणिक योग्यता 
सुपरवाइजर / ऑफिसर इंजीनियरिंग या इसके समक्ष डिग्री 
जूनियर ऑफिस असिस्टेंट/ असिस्टेंट ग्रेजुएशन 
जूनियर तकनीशियन ITI/ डिप्लोमा 

चयन प्रक्रिया 

इस भर्ती के माध्यम से उम्मीदवार का चयन लिखित परीक्षा और स्किल टेस्ट के द्वारा किया जाएगा।अलग-अलग पदों के अनुसार परीक्षा का पैटर्न अलग हो सकता है।उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने संबंधित पद के अनुसार परीक्षा पैटर्न और सिलेबस को नोटिफिकेशन में जरूर चेक करें।

आवेदन प्रक्रिया 

  • आधिकारिक वेबसाइट https://cnpnashik.spmcil.com पर जाएं ।
  • इसके बाद में “करियर” अनुभाग पर जाएं।
  • अब आपको यहाँ पर ऑनलाइन आवेदन के लिए लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • पंजीकरण करें और सभी आवश्यक विवरणों के साथ ऑनलाइन आवेदन पत्र भरें।
  • निर्देशों के अनुसार आवश्यक दस्तावेज/फोटो/हस्ताक्षर निर्धारित फोर्मेट में अपलोड करें।
  • निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  • आवेदन जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट ले लें।
  • किसी भी संशोधन, एडमिट कार्ड या परीक्षा तिथि संबंधी अपडेट के लिए वेबसाइट को नियमित रूप से देखते रहें।

Notification: Click Here

Read more:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *