SSC Selection Post Phase 14 Notification 2026: एसएससी सिलेक्शन पोस्ट फेज 14 का नोटिफिकेशन वेबसाइट पर जारी कर दिया है।इस भर्ती के माध्यम से 3003 पदों के लिए  परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।इस भर्ती के लिए 10वीं पास, 12वीं पास और ग्रेजुएशन पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके है और आवेदन करने की अंतिम दिनांक 4 मई 2026 तय की गई है।इस भर्ती के इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते है। आइए आज इस लेख में इस भर्ती के बारे में विस्तार से बात करते है।

भर्ती का संक्षित विवरण 

विवरण जानकारी 
विभाग का नाम स्टाफ कर्मचारी चयन बोर्ड (SSC)
पद का नाम SSC Selection Post Phase 14 
विज्ञापन संख्या Phase-XIV/2026/Selection Posts
पोस्ट 3003 पद 
शैक्षणिक योग्यता 10वीं /12वीं / ग्रेजुएशन पास उम्मीदवार 
आवेदन मोड ऑनलाइन मोड 
आवेदन दिनांक 13 अप्रैल से लेकर 4 मई, 2026
परीक्षा मोड ऑनलाइन 
परीक्षा दिनांक जून 2026 (संभावित)
आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in

महत्वपूर्ण दिनांक 

  • नोटिफिकेशन जारी: 13 अप्रैल 2026
  • ऑनलाइन आवेदन शुरू: 13 अप्रैल 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 04 मई 2026 (रात 11:00 बजे तक)
  • फीस भुगतान की अंतिम तिथि: 05 मई 2026
  • आवेदन में सुधार: 11 मई से 13 मई 2026
  • परीक्षा तिथि (CBT): जून 2026 (संभावित)

पदों का विवरण 

इस भर्ती के माध्यम से केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में कुल 3003 पदों को भरा जाएगा। श्रेणियों के अनुसार पदों की संख्या इस प्रकार है:

वर्ग पोस्ट 
सामान्य वर्ग 1534
OBC667
EWS271
अनुसूचित जाती 346
अनुसूचित जनजाति 185
कुल 3003

आवेदन शुल्क 

SSC सिलेक्शन पोस्ट फेज 14 भर्ती 2026 में आवेदन करने के लिए बहुत कम आवेदन शुल्क रखा गया है, जो की निम्नलिखित है:

  • सामान्य/ OBC/ EWS: ₹100
  • SC/ ST/ Female/ PwBD/ ESM: ₹0
  • उम्मीदवार UPI, नेट बैंकिंग या डेबिट/क्रेडिट कार्ड के माध्यम से ऑनलाइन शुल्क का भुगतान कर सकते हैं।

आयु सीमा 

SSC सिलेक्शन पोस्ट फेज 14 भर्ती 2026 में आवेदन करने के लिए अलग-अलग पद पर अलग-अलग आयु सीमा निर्धारित की गई है, लेकिन आमतौर पर न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष से 30 वर्ष निर्धारित की गई है। इसमें आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के अनुसार की जाएगी जबकि आरक्षित वर्गों को सरकार के नियम अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गई है।

शैक्षणिक योग्यता 

SSC सिलेक्शन पोस्ट फेज 14 भर्ती 2026 में 10वीं पास उम्मीदवार मैट्रिक स्तर के पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। 12वीं पास उम्मीदवार इंटरमीडिएट स्तर के पदों के लिए और स्नातक डिग्री धारक उम्मीदवार ग्रेजुएट स्तर के पदों के लिए पात्र हैं।

चयन प्रक्रिया 

उम्मीदवार का चयन तीन मुख्य चरणों में होगा, जो की निम्नलिखित है:

  • कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT): वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न, जिसमे सामान्य ज्ञान और विषय ज्ञान का मूल्यांकन किया जाएगा।
  • स्किल टेस्ट: CBT परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों को कौशल प्रशिक्षण के लिए बुलाया जाएगा, लेकिन केवल उन पदों के लिए बुलाया जाएगा जहाँ आवश्यक है।
  • दस्तावेज सत्यापन: आखरी में दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल टेस्ट होआ और उसके बाद में अंतिम मेरिट तैयार की जाएगी।

वेतन 

चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के अनुसार वेतन दिया जाएगा। इसमें पे लेवल 1 से 7 तक के पद शामिल हैं, जिनका मूल वेतन लगभग 5,200 से 34,800 तक हो सकता है। इसके साथ ही कर्मचारियों को HRA, DA और TA जैसे अतिरिक्त भत्ते भी मिलेंगे।

आवेदन प्रक्रिया 

  • सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
  • लॉगिन करने के बाद “Phase-XIV/2026/Selection Posts” के लिंक पर क्लिक करें।
  • यदि आपका अकाउंट पहले नही बनाया गया है, तो आपका रजिस्ट्रेशन करना होगा और उसके बाद में पासवर्ड डालकर लॉगिन करना होगा।
  • इसके बाद में आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी सही-सही दर्ज कर दे।
  • आवश्यक दस्तावेज, पासपोर्ट साइज्ड फोटो और सिग्नेचर निर्धारित फॉरमेट में अपलोड करना होगा।
  • अब अपने वर्ग के अनुसार से आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंटआउट निकाल लें।

Read more:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *