Rajasthan LDC Admit Card 2026: राजस्थान एलडीसी भर्ती का एडमिट कार्ड जारी, यहाँ से डाउनलोड करें आपका एडमिट कार्ड  

Rajasthan LDC Admit Card 2026: राजस्थान एलडीसी (लिपिक ग्रेड सेकंड / कनिष्ठ सहायक) भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण खबर आ चुकी है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने एलडीसी भर्ती परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक तौर पर वेबसाइट पर जारी कर दिया है। इससे पहले 26 जून को सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी कर दी थी।जैसा की आपको पता होगा LDC भर्ती परीक्षा का आयोजन 5 जुलाई, 2026 को किया जाएगा, इसमें प्रथम पेपर सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 तक होगा और दूसरा पेपर दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा। अगर आपने भी इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है और आप परीक्षा में शाम,इल होना चाहते है तो जल्द अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर उसकी प्रिंट निकलवा ले।आप इस लेख के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की पूरी प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताएँगे। 

LDC Admit Card 2026 मुख्य विवरण 

विवरण जानकारी 
संस्था का नाम राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) 
पद का नाम लोअर डिविजन क्लर्क (LDC) 
विज्ञापन संख्या 04/2026
कुल पदों की संख्या 4197 पद 
नौकरी का स्थान राजस्थान 
LDC परीक्षा तिथि 5 जुलाई, 2026
एग्जाम सिटी स्लिप जारी तिथि 26 जून, 2026
एडमिट कार्ड जारी तिथि 1 जुलाई, 2026
आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in

LDC भर्ती परीक्षा 2026 लेटेस्ट अपडेट 

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार लिपिक ग्रेड-2 एवं कनिष्ठ सहायक संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा 2026 का आयोजन 05 जुलाई 2026 (रविवार) को किया जाएगा। परीक्षा दो पारियों में आयोजित होगी। प्रथम प्रश्न पत्र सुबह 9:30 बजे से 12:30 बजे तक तथा द्वितीय प्रश्न पत्र दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक आयोजित होगा। जैसा की आप सब को पता होगा 26 जून को विभाग द्वारा LDC भर्ती परीक्षा का एग्जाम सिटी स्लिप वेबसाइट पर जारी कर दिया था और आज दिनांक 1 जून, 2026 को विभाग द्वारा एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा में शामिल हो रहा है वे अभी LDC का एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते है। 

LDC परीक्षा पैटर्न 

प्रश्न पत्र अवधि अंक 
सामान्य ज्ञान, दैनिक विज्ञान और गणित 3 घंटे 100
सामान्य हिंदी और अंग्रेजी 3 घंटे 100
  • प्रश्नों के प्रकार: MCQ (बहुविकल्प प्रश्न)
  • कुल पश्न: 300 
  • कुल अंक:200 
  • अवधि: 6 घंटे 
  • नेगेटिव मार्किंग: 1/3

LDC टाइपिंग टेस्ट 2026

गति परिक्षण (हिंदी)10 मिनट 25
दक्षता परिक्षण (हिंदी )10 मिनट 25
गति परिक्षण (अंग्रेजी)10 मिनट 25
दक्षता परिक्षण (अंग्रेजी )10 मिनट 25
Total 40 मिनट 100 अंक 

LDC एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करे?

  • सबसे पहले राजस्थान के आधिकारिक SSO Portal पर जाएं।
  • अपनी SSO ID और Password दर्ज करके कैप्चा कोड भरें और लॉगिन करें।
  • लॉगिन होने के बाद डाउनलोड एडमिट कार्ड पर क्लिक करें।
  • इसके बाद LDC Recruitment 2026 के लिंक का चयन करें और अपना एप्लीकेशन नंबर व जन्म तिथि दर्ज करें।
  • आपकी एग्जाम एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई दे जाएगी, इसे प्रिंट कर लें।

Read more:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *