IBPS PO Recruitment 2026 Notification Out: बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी सामने आई है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।इस नोटिफिकेशन के अनुसार यह भर्ती परीक्षा 6715 पदों पर आयोजित करवाई जा रही है। IBPS द्वारा रिक्त पदों को भरने के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए है, जिसके लिए आवेदन आज से शुरू हो चुके है और आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 जुलाई, 2026 टी की गई है।
यदि आप भी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट हैं, तो आपके लिए यह एक बेहतरीन अवसर है। इस लेख में हम आपको IBPS PO भर्ती 2026 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां जैसे- योग्यता, आयु सीमा, महत्वपूर्ण तिथियां और आवेदन प्रक्रिया विस्तारपूर्वक बताएंगे।
IBPS PO भर्ती का संक्षिप्त विवरण
| विवरण | जानकारी |
| संस्था का नाम | इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) |
| पद का नाम | प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO)/ मेनेजमेंट ट्रेनी (MT) |
| विज्ञापन संख्या | CRP-PO/MT-XVI |
| पदों की संख्या | 6715 पद |
| वेतन | ₹74,000 से लेकर ₹76,000 |
| जॉब लोकेशन | इंडिया |
| आवेदन मोड | ऑनलाइन |
| आवेदन दिनांक | 1 जुलाई से 21 जुलाई, 2026 |
| आधिकारिक वेबसाइट | ww.ibps.in |
महत्वपूर्ण तिथि
- IBPS (PO) नोटिफिकेशन जारी तिथि: 30 जून, 2026
- ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ तिथि: 1 जुलाई, 2026
- आवेदन की अन्तितं तिथि: 21 जुलाई, 2026
- आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 21 जुलाई, 2026
- IBPS (PO) प्रीलिम्स परीक्षा तिथि: अगस्त, 2026
- IBPS (PO) मैन्स परीक्षा तिथि:अक्टूबर, 2026
पदों का विवरण
| SR.NO | Bank Name | SC | ST | OBC | EWS | UR | Total |
| 1 | Bank of Baroda | 285 | 142 | 513 | 190 | 770 | 1900 |
| 2 | Bank of India | 75 | 37 | 135 | 50 | 203 | 500 |
| 3 | Bank of Maharashtra | 165 | 82 | 297 | 110 | 446 | 1100 |
| 4 | Canara Bank | 225 | 112 | 405 | 150 | 608 | 1500 |
| 5 | Central Bank of India | 75 | 37 | 135 | 50 | 203 | 500 |
| 6 | Indian Bank | NR | NR | NR | NR | NR | NR |
| 7 | Indian Overseas Bank | 84 | 41 | 148 | 54 | 223 | 550 |
| 8 | Punjab National Bank | 76 | 38 | 136 | 50 | 204 | 504 |
| 9 | Punjab & Sind Bank | 24 | 13 | 47 | 15 | 62 | 161 |
| 10 | UCO Bank | NR | NR | NR | NR | NR | NR |
| 11 | Union Bank of India | NR | NR | NR | NR | NR | NR |
| Total | 1009 | 502 | 1816 | 669 | 2719 | 6715 |
आयु सीमा
- न्यूनतम आयु: 20 वर्ष
- अधिकतम आयु: 30 वर्ष
- आयु की गणना: 1 जुलाई, 2026 को आधार माना कर आयु की गणना की जाएगी।
- आयु में छूट: आरक्षित श्रेणियों (OBC, SC, ST, PwD) के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
आवेदन शुल्क
- सामान्य/ OBC/ EWS: ₹850
- SC/ ST/ PWD: ₹175
- आवेदन शुल्क भुगतान मोड: ऑनलाइन
- आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 21 जुलाई, 2026
शैक्षणिक योग्यता
IBPS (PO) भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी भी विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए और जो अभ्यर्थी अपने फाइनल ईयर में हैं, वे भी कुछ शर्तों के साथ आवेदन कर सकते हैं (अंतिम तिथि तक परिणाम घोषित होना अनिवार्य है)।
चयन प्रक्रिया
- प्रारंभिक परीक्षा: यह केवल क्वालिफाइंग प्रकृति की होती है, जिसमें ऑब्जेक्टिव सवाल पूछे जाते हैं।
- मुख्य परीक्षा: प्रीलिम्स पास करने वाले उम्मीदवार इसमें शामिल होते हैं। इसमें ऑब्जेक्टिव के साथ-साथ डिस्क्रिप्टिव टेस्ट भी होता है।
- साक्षात्कार: मुख्य परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाता है। अंतिम मेरिट लिस्ट मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू के अंकों को मिलाकर बनाई जाती है।
आवेदन प्रक्रिया
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं:
- सबसे पहले IBPS की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
- होमपेज पर “CRP PO/MT” के लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद “Click here for New Registration” पर क्लिक करके अपना बेसिक विवरण दर्ज करें।
- रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड जनरेट होने के बाद लॉगिन करें।
- अपनी पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर, और बाएं हाथ के अंगूठे का निशान स्कैन करके अपलोड करें।
- अपनी शैक्षणिक योग्यता और अन्य आवश्यक विवरण ध्यानपूर्वक भरें।
- अपनी श्रेणी के अनुसार ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- फॉर्म को फाइनल सबमिट करें और भविष्य के लिए इसका एक प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
Read more:
