Rajasthan Anganwadi Recruitment 2026: राजस्थान आंगनवाडी भर्ती 2026 का जिले वार आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती के लिए 10वीं और 12वीं पास महिलाओ से आवेदन आमंत्रित किए गए है।राजस्थान आंगनवाडी भर्ती के अंदर ऑफलाइन माध्यम से आवेदन मांगे गए है।आपको बता दे की राजस्थान आंगनवाडी भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जिले वाइज जारी किए गए है, इसमें प्रत्येक जिले के लिए अलग-अलग नोटिफिकेशन जारी किया है और इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए अंतिम तिथि भी अलग-अलग निर्धारित की गई है।
अभ्यर्थी अपने जिले के वार्ड में उपलब्ध सीटों के अनुसार ही आवेदन कर सकते है। राजस्थान आंगनबाड़ी भर्ती 2026 के अंदर अलग-अलग प्रकार के पदों पर भर्ती आयोजित करवाई जा रही है इसमें आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका और साथिन का पद शामिल है। आइए इस लेख में इस भर्ती से जुड़ी सभी जानकारियां जैसे—योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और आवेदन करने का तरीका विस्तार से जानते हैं।
राजस्थान आंगनवाडी भर्ती का विस्तृत विवरण
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती का नाम | राजस्थान आंगनवाडी भर्ती 2026 |
| विभाग का नाम | महिला एवं बाल विकास विभाग, राजस्थान |
| पद का नाम | आंगनवाडी कार्यकर्ता, सहायिका और साथिन |
| पदों की संख्या | 1000+ |
| पद का नाम | आंगनवाडी कार्यकर्ता |
| शैक्षणिक योग्यता | 10वीं, 12वीं और ग्रेजुएशन पास महिलाए (पद के अनुसार) |
| आयु सीमा | 18 से 35 वर्ष की आयु (आरक्षित वर्ग को छुट) |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑफलाइन |
| नौकरी का स्थान | गृह जिला (राजस्थान) |
| आधिकारिक वेबसाइट | wcd.rajasthan.gov.in |
लेटेस्ट न्यूज़ 2026
राजस्थान आंगनवाड़ी भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जिलेवार जारी कर दिया है। आप इस नोटिफिकेशन जिलेवार आंगनवाड़ी रिक्ति, योग्यता, आवेदन शुल्क, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया जैसी जानकारी देख सकते है।दोस्तों आपको बता दे की नोटिफिकेशन का सीधा लिंक लेख के नीचे दिया गया है।जिन जिलो के नोटिफिकेशन जारी कर दिए है, वहा के उम्मीदवार नोटिफिकेशन के अनुसार आवेदन कर सकते हैं और जिन जिलों के नोटिफिकेशन जारी नहीं किए गए हैं उनके भी नोटिफिकेशन जल्द ही जारी।
आयु सीमा
राजस्थान आंगनवाड़ी भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने के लिए महिला उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष तथा अधिकतम आयु 40 वर्ष रखी गई है तथा इसके अलावा सरकार के नियम अनुसार आरक्षित वर्ग की कैटेगरी जैसे अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/ विधवा/तलाकशुदा/ परिपक्वता एवं विशेष योग्यजन के लिए अधिकतम आयु 45 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि से किया जाएगा विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन को देखें।
आवेदन शुल्क
राजस्थान आंगनबाड़ी भर्ती 2026 के लिए किसी प्रकार का कोई भी आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है इसमें जो भी अभ्यर्थी आवेदन करना चाहता है बिल्कुल निशुल्क आवेदन कर सकता है।
शैक्षणिक योग्यता
राजस्थान आंगनवाड़ी भर्ती 2026 के अलग-अलग पद के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है, जो आपको विस्तारपूर्वक निचे बताई गई है:
| पद का नाम | शैक्षणिक योग्यता |
| आंगनवाड़ी साथिन | 10 वीं पास |
| आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका | 12वीं पास |
महत्वपूर्ण शर्त: महिला आवेदक का उसी ग्राम पंचायत (ग्रामीण क्षेत्र के लिए) या उसी वार्ड (शहरी क्षेत्र के लिए) का स्थानीय निवासी होना अनिवार्य है, जहां के लिए वह आवेदन कर रही है। इसके साथ ही महिला का विवाहित (Married) होना भी आवश्यक है।
आवश्यक दस्तावेज
- 10 वीं मार्कशीट
- 12 वीं की मार्कशीट
- जन्म प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र (SC/ST/OBC/EWS वर्ग के लिए)।
- RSCIT प्रमाण पत्र
- पास पोर्ट साइज्ड फोटो
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
- विकलांगता का प्रमाण पत्र
- तलाक प्रमाण पत्र
- पति की मृत्यु का प्रमाण पत्र
- माता-पिता मृत्यु का प्रमाण पत्र (यदि अनाथ है तो)
आवेदन प्रक्रिया
- राजस्थान आंगनबाड़ी भर्ती 2026 आवेदन फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले आपको राजस्थान महिला एवं बाल विकास विभाग के आधिकारिक वेबसाइट को ओपन करना है।
- इसके बाद अभ्यर्थी को संबंधित जिले के आंगनबाड़ी भर्ती के आधिकारिक नोटिफिकेशन पर क्लिक करना है और नोटिफिकेशन को डाउनलोड कर अपनी पात्रता सुनिश्चित कर ले।
- इसके बाद में आपको आवेदन फॉर्म को डाउनलोड कर लेना है।
- अब आवेदन फ्रॉम में पूछी गई जानकारी सही से दर्ज करनी होगी
- इसके बाद में आपको सभी आवश्यक दस्तावेज एवं स्वयं सत्यापित फोटो प्रति साथ में लगानी है।
- इसके बाद में आपको आवेदन फार्म को कंप्लीट करके एक उपयुक्त प्रकार के लिफाफे में डाल देना है।
- फिर आपको आवेदन फार्म प्रारूप में दिए गए पत्ते पर अंतिम तिथि डाक द्वारा भेजना होगा या पहले आप कार्यालय में जमा भी करवा सकते हैं।
Read more:
