Central Bank of India Apprentice Recruitment 2026: बैंक की नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया शानदार मौका दे रही है। सेंट्रल बैंक ने अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी।इस भर्ती के माध्यम से बोर्ड पूरे देश में कुल 4500 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन करने जा रहा है। सबसे अच्छी बात यह है कि इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है और आवेदन करने की अंतिम दिनांक 22 जून, 2026 तक किया जाएगा। इस लेख में हम आपको सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया अप्रेंटिस भर्ती 2026 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां जैसे- शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, स्टाइपेंड और आवेदन करने का तरीका विस्तार से बताने जा रहे हैं।   

सेंटल बैंक ऑफ़ इंडिया (CBI) भर्ती का संक्षिप्त विवरण 

विवरण जानकारी 
संस्था का नाम सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (Central Bank of India) 
पद का नाम अप्रेंटिस 
विज्ञापन नंबर सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया अपरेंटिस भर्ती 2026
कुल पदों की संख्या 4500 पद 
वेतन 15000₹ प्रति माह 
आवेदन का मोड ऑनलाइन 
आवेदन की अंतिम दिनांक 22 जून, 2026
आधिकारिक वेबसाइट centralbankofindia.co.in 

महत्वपूर्ण तिथियां

  • नोटिफिकेशन जारी तिथि: 12 जून, 2026
  • आवेदन प्रारंभ: 12 जून, 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 22 जून, 2026
  • आवेदन मोड: ऑनलाइन  

आयु सीमा 

सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया (CBI) भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु की गणना 31 मई, 2026 को आधार मानकर की जाएगी और आरक्षित श्रेणियों (जैसे ओबीसी, एससी, एसटी और दिव्यांग वर्ग) के आवेदकों को सरकारी नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में विशेष छूट दी जाएगी। 

आवेदन शुल्क 

  • सामान्य/ OBC/ EWS: ₹800
  • SC/ ST/ Female: ₹600
  • PWD: ₹400
  • आवेदन शुल्क भुगतान मोड: ऑनलाइन 

शैक्षणिक योग्यता 

उम्मीदवार के पास भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी भी विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक (Graduation) की डिग्री होना अनिवार्य है।

पदों का विवरण 

S.NoState Post 
1गुजरात 305
2उत्तर प्रदेश 580
3महाराष्ट्र 586
4कर्नाटक 105
5राजस्थान 170
6तमिल नाडू 202
7पश्चिम बंगाल315
8आंध्र प्रदेश 
9बिहार 433
10मध्यप्रदेश 459
11छत्तीसगढ़ 114
12केरल 116
13ओडिशा 103
14दिल्ली 97
15हरयाणा 137
16तेलंगाना 100
17पंजाब 142
18झारखण्ड 87
19असम 118
20गोवा28
21हिमाचल प्रदेश 55
22दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव 02
23अरुणाचल प्रदेश 128
24चंडीगढ़ 09
25मेघालय 08
26उत्तराखंड 41
27पुडुचेरी 02
28नागालैंड 07
29त्रिपुरा 05
30जम्मू और कश्मीर 13
31लद्दाख 01
32मिजोरम 01
33अंडमान और निकोबार द्वीप समूह 01
34मणिपुर 07
35सिक्किम 15
कुल सीटें 4500

परीक्षा पैटर्न 

विषय प्रश्नों की संख्या अंक 
General/ Financial Awareness 2020
Quantitative & Reasoning Aptitude 2020
Computer Knowledge 2020
General English 2020
Central Bank of India Products & Services 2020
Total 100100
  • परीक्षा मोड: ऑनलाइन 
  • प्रश्नों के प्रकार: बहुविकल्प (MCQ)
  • कुल प्रश्नों की संख्या: 100
  • कुल अंक: 100
  • समयावधि: 60 मिनट 
  • नेगेटिव मार्किंग: नही रखी गई है 

चयन प्रक्रिया 

  1. ऑनलाइन लिखित परीक्षा: इस परीक्षा पेपर में कुल 100 प्रश्न (MCQ) पूछे जाएंगे और प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा, अर्थात यह पेपर कुल 100 अंक का आयोजित होगा। इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान नही रखा गया है।
  2. स्थानीय भाषा परीक्षा: आपके राज्य की स्थानीय भाषा का टेस्ट लिया जाएगा।
  3. इंटरव्यू: इसके बाद उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। 
  4. दस्तावेज सत्यापन: लिखित परीक्षा में पास होने वाले छात्रों के दस्तावेजों की जांच होगी।
  5. चिकित्सा परीक्षण: अंतिम रूप से चयनित होने के लिए मेडिकल फिटनेस टेस्ट पास करना होगा।

आवेदन प्रक्रिया 

यदि आप इस भर्ती के लिए योग्य हैं और आवेदन करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें: 

  • सबसे पहले सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया की ऑफिशियल वेबसाइट centralbankofindia.co.in पर जाएं।
  • होमपेज पर दिए गए “Recruitment” सेक्शन पर क्लिक करें।
  • यहाँ आपको ” CBI Notification 2026″ का लिंक दिखाई देगा, उस पर क्लिक करके आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें।
  • अब “Apply Online” के लिंक पर क्लिक करें।
  • सबसे पहले अपना रजिस्ट्रेशन (Registration) करें, जिससे आपको यूजर आईडी और पासवर्ड मिलेगा।
  • अब लॉग इन करके आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी (जैसे नाम, शैक्षणिक योग्यता, पता आदि) ध्यानपूर्वक भरें।
  • अपने आवश्यक दस्तावेज, हाल ही की पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर स्कैन करके अपलोड करें।
  • अपनी कैटेगरी के अनुसार ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • फॉर्म को पूरी तरह जांचने के बाद Submit बटन पर क्लिक करें और अपने आवेदन पत्र का एक प्रिंटआउट भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।

Read more:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *