DSSSB Group B and C Vacancy 2026: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) द्वारा सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए एक बहुत ही शानदार अवसर निकाला गया है। डीएसएसएसबी ने ग्रुप बी और ग्रुप सी के अंतर्गत विभिन्न पदों पर बम्पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।इस नोटिफिकेशन के अनुसार 1979 पदों पर परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।
इस भर्ती के तहत 1979 पदों पर योग्य महिला एवं पुरुष उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए है। इस भर्ती के लिए आवेदन 16 जून, 2026 से शुरू हो चुके है और आवेदन करने की अंतिम दिनांक 15 जुलाई, 2026 निर्धारित की गई है।इस लेख में हम आपको इस भर्ती से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां जैसे- शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क, चयन प्रक्रिया और आवेदन करने का तरीका विस्तार से बताने जा रहे हैं।
DSSSB Recruitment 2026: एक नजर में
| विवरण | जानकारी |
| संगठन का नाम | दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) |
| विज्ञापन संख्या | 03/2026 |
| पद का नाम | ग्रुप ‘बी’ और ग्रुप ‘सी’ (विभिन्न पद) |
| कुल पदों की संख्या | 1979 पद |
| नुकरी का स्थान | दिल्ली (Delhi) |
| आवेदन मोड | ऑनलाइन |
| आवेदन दिनांक | 16 जून से 15 जुलाई, 2026 |
| आधिकारिक वेबसाइट | dsssb.delhi.gov.in |
महत्वपूर्ण दिनांक
- नोटिफिकेशन जारी तिथि: 1 जून, 2026
- आवेदन प्रारंभ: 16 जून, 2026
- आवेदन की अंतिम तिथि: 15 जुलाई, 2026
- आवेदन ऑनलाइन माध्यम से ही करना होगा।
पदों का विवरण
| श्रेणी | पद |
| सामान्य | 997 |
| OBC | 328 |
| SC | 278 |
| ST | 126 |
| EWS | 250 |
| Total | 1979 |
आयु सीमा
दिल्ली ग्रुप B और C भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु पद के अनुसार 30 से 37 वर्ष (पदों के अनुसार) के बीच होनी चाहिए। आयु की गणना 15 जुलाई, 2026 को आधार मानकर की जाएगी और इसके साथ में आरक्षित श्रेणियों (ओबीसी, एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी) के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।
आवेदन शुल्क
- सामान्य (General), ओबीसी (OBC) और ईडब्ल्यूएस (EWS): ₹100
- महिला उम्मीदवार, एससी (SC), एसटी (ST) और दिव्यांग (PwD): कोई शुल्क नहीं (निशुल्क)
- आवेदन शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम (नेट बैंकिंग, डेबिट/क्रेडिट कार्ड, यूपीआई) से ही स्वीकार किया जाएगा।
शैक्षणिक योग्यता
| पद का नाम | पोस्ट | शैक्षणिक योग्यता |
| जूनियर साइंटिफिक असिस्टेंट (बायोलॉजी) | 44 | मास्टर डिग्री (बायोलॉजी/ लाइफ साइंस डिसिप्लिन्स होना अनिवार्य) या बायोटेक में B.E./B.Tech |
| जूनियर साइंटिफिक असिस्टेंट (Ballistics) | 18 | मास्टर डिग्री ( फिजिक्स/मैथमेटिक्स / एप्लाइड मैथमेटिक्स / फॉरेंसिक साइंस) |
| जूनियर साइंटिफिक असिस्टेंट (Chemistry) | 37 | मास्टर डिग्री (रसायन विज्ञान / टॉक्सिकोलॉजी / बायोकेमिस्ट्री / फॉरेंसिक साइंस) |
| जूनियर साइंटिफिक असिस्टेंट (Lie Detection) | 12 | मास्टर डिग्री (साइकोलॉजी / क्रिमिनोलॉजी) |
| जूनियर साइंटिफिक असिस्टेंट (Documnet) | 15 | मास्टर डिग्री (फिजिक्स/ केमिस्ट्री/ फॉरेंसिक साइंस) |
| जूनियर साइंटिफिक असिस्टेंट (HRD/QC) | 05 | मास्टर डिग्री स्पेसिफाइड डिसिप्लिन्स और MBA/ HR/MCA/ b.Tech |
| जूनियर साइंटिफिक असिस्टेंट (Photo) | 14 | मास्टर डिग्री (physics/ CS/ Data Analytics/ AI/IT/ Forensic Science) |
| जूनियर साइंटिफिक असिस्टेंट (Cyber Forensic) | 81 | कंप्यूटर साइंस (CS) / आई.टी. / कंप्यूटर एप्लीकेशन / इलेक्ट्रॉनिक्स स्पेशलाइजेशन के साथ फिजिक्स में मास्टर डिग्री या CS/IT/ECE में B.E./B.Tech |
| जूनियर साइंटिफिक असिस्टेंट (Crime Scene/ District Mobile Forensic Unit) | 46 | मास्टर डिग्री (science/ Forensic Science disciplines) |
| जूनियर साइंटिफिक असिस्टेंट (FInger Print) | 01 | मास्टर डिग्री (फिजिक्स/ केमिस्ट्री/ फॉरेंसिक साइंस) |
| जूनियर साइंटिफिक असिस्टेंट (Physics) | 16 | मास्टर डिग्री (फिजिक्स/ फॉरेंसिक साइंस) |
| टेक्निकल असिस्टेंट (Hindi) | 01 | मास्टर डिग्री हिंदी/ इंग्लिश और ट्रांसलेशन डिप्लोमा |
| असिस्टेंट अर्चिविस्त ग्रेड- I | 04 | मास्टर डिग्री हिस्ट्री और अर्चिवस और रिकॉर्ड मैनेजमेंट में डिप्लोमा |
| IT असिस्टेंट ग्रेड- A | 125 | 12वीं कक्षा (इंटरमीडिएट) पास होना अनिवार्य। साथ ही कंप्यूटर पर डेटा एंट्री के लिए 8000 की-डिप्रेशन प्रति घंटा की गति होना आवश्यक है |
| फिटर ग्रेड- II | 36 | ट्रेड सर्टिफिकेट प्लम्बर और 1 वर्ष का अनुभव |
| लिफ्ट ऑपरेटर | 13 | 10वीं/ 12वीं पास +ITI इलेक्ट्रीशियन/ वायरमैन |
| असिस्टेंट ऑपरेटर कम मेकेनिक (A/C) | 15 | 10वीं/ 12वीं पास +ITI रेफ्रिजरेशन और एयर कंडीशनिंग |
| सब स्टेशन अपरेंटिस | 37 | 10वीं + इलेक्ट्रिक ट्रेड सर्टिफिकेट |
| डाटा प्रोसेसिंग असिस्टेंट ग्रेड- A | 21 | नोटिफिकेशन में देखे |
| ट्रेनड ग्रेजुएट टीचर (कंप्यूटर साइंस) | 675 | BCA या कंप्यूटर साइंस में ग्रेजुएशन (तीनों वर्ष मुख्य विषय के रूप में) या BE/B.Tech (CS/IT) या किसी भी विषय में ग्रेजुएशन के साथ DOEACC से ‘A’ लेवल कोर्स |
| डोमेस्टिक साइंस टीचर | 129 | नोटिफिकेशन में देखे |
| ट्रेनड ग्रेजुएट टीचर (स्पेशल एजुकेशन टीचर) | 163 | ग्रेजुएशन (स्नातक) के साथ स्पेशल एजुकेशन में B.Ed या सामान्य B.Ed के साथ स्पेशल एजुकेशन में दो साल का डिप्लोमा/Post Graduate Professional Diploma |
| स्पेशल एडूकेटर (प्राइमरी) | 450 | 12वीं पास और दिव्यांगता के किसी भी क्षेत्र में दो वर्षीय D.Ed (स्पेशल एजुकेशन) या समकक्ष डिप्लोमा। इसके साथ ही CTET (प्राइमरी स्टेज) पास होना और RCI में पंजीकरण अनिवार्य है |
| इलेक्ट्रिक ओवरसीर/ SI | 19 | नोटिफिकेशन के देखे |
| Total Post | 1979 |
चयन प्रक्रिया
डीएसएसएसबी ग्रुप बी और सी पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन निम्नलिखित चरणों के आधार पर किया जाएगा:
- लिखित परीक्षा: सबसे पहले पदों के अनुसार ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) आयोजित की जाएगी। इसमें सामान्य ज्ञान, रीजनिंग, गणित, हिंदी और अंग्रेजी विषयों से प्रश्न पूछे जाते हैं।
- कौशल परीक्षा : जिन पदों के लिए टाइपिंग, आशुलिपि (Stenography) या तकनीकी कौशल की आवश्यकता है, उनके लिए स्किल टेस्ट लिया जाएगा।
- दस्तावेज़ सत्यापन: मेरिट सूची में आने वाले अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों की जांच की जाएगी।
- चिकित्सा परीक्षण: अंतिम चयन से पहले बोर्ड द्वारा मेडिकल टेस्ट कराया जाएगा।
- फाइनल मेरिट लिस्ट जारी: फाइनल मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद में उम्मीदवारों को नियुक्ति प्रदान की जाएगी।
आवेदन प्रक्रिया
यदि आप इस भर्ती के लिए पात्र हैं और आवेदन करना चाहते हैं, तो आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:
- सबसे पहले दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in या dsssbonline.nic.in पर जाएं।
- यदि आप नए यूजर हैं, तो सबसे पहले “Click for New Registration” पर क्लिक करके अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
- रजिस्ट्रेशन के बाद अपने क्रेडेंशियल्स (रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड) की मदद से लॉग इन करें।
- अब “Current Vacancies” में जाकर “DSSSB Group B & C Recruitment 2026” के लिंक पर क्लिक करें।
- आवेदन फॉर्म में मांगी गई अपनी सभी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारियां सही-सही दर्ज करें।
- अपने आवश्यक दस्तावेज, रंगीन फोटो और हस्ताक्षर को निर्धारित फॉर्मेट में स्कैन करके अपलोड करें।
- अपनी श्रेणी के अनुसार ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- फॉर्म को फाइनल सबमिट करने से पहले एक बार अच्छी तरह जांच लें और सफलतापूर्वक सबमिट होने के बाद उसका एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।
Read more:
