Rajasthan Gram Panchayat Voter List 2026: राजस्थान में आगामी पंचायती राज और स्थानीय निकाय चुनावों को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग (SEC) पूरी तरह से सक्रिय है। हाल ही में आयोग ने मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण का कार्य पूरा कर अंतिम वोटर लिस्ट 2026 जारी कर दी है।यदि आप भी चुनाव में मतदान करने की योजना बना रहे हैं, तो यह सुनिश्चित करना बहुत जरूरी है कि आपका और आपके परिवार का नाम नई सूची में शामिल है या नहीं। कई बार वार्डों के पुनर्गठन के कारण नाम की अदला-बदली या विलोपन हो जाता है।अगर किसी व्यक्ति का नाम सूची में नहीं है तो वह तय प्रक्रिया के अनुसार अपना नाम जुड़वाने के लिए आवेदन भी कर सकता है।
Gram Panchayat Chunav Voter List 2026
| विवरण | जानकारी |
| इलेक्शन का नाम | राजस्थान पंचायत राज इलेक्शन 2026 |
| अथॉरिटी | राज्य निर्वाचन आयोग , राजस्थान |
| वोटर लिस्ट स्टेटस | जारी |
| इलेक्शन लेवल | ग्राम पंचायत, पंचायत समिति, जिला परिषद |
| वोटर लिस्ट चेक | ऑनलाइन |
| वोटर लिस्ट टाइप | वार्ड-वाइज एलेक्ट्रोल रोल |
| वोट देने की लिए पात्रता | नाम वोटर लिस्ट में होना चाहिए |
| वोटर लिस्ट की उपयोगिता | पंचायत राज इलेक्शन में वोट देने में |
| सूचना | जिला, पंचायत समिति, ग्राम पंचायत वार्ड, वोटर नाम |
| ऑफिसियल वेबसाइट | sec.rajasthan.gov.in |
ग्राम पंचायत चुनाव वोटर लिस्ट लेटेस्ट अपडेट
राजस्थान में आगमी वर्ष में होने वाले पंचायत चुनावो के लिए मतदान सूचि आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी है। मतदान करने के लिए भारत के सभी नागरिको का नाम वोटर लिस्ट में होना आवश्यक है।लोकतंत्र के इस उत्सव में आपकी भागीदारी आपका अधिकार है। आज ही अपने गांव की नई वोटर लिस्ट डाउनलोड करें और सुनिश्चित करें कि आपका नाम सूचि में दर्ज है या नही।चुनाव आयोग ने वर्तमाना में लागु नई या पुरानी पंचायत व्यवस्था के अनुसार यह वोटर लिस्ट जारी की है, जिससे यह साफ़ बताया गया है की किस मतदाता का नाम सूचि में है और किस वार्ड से सम्बंधित है।
राजस्थान में पंचायत राज चुनाव हर पांच वर्ष में कराए जाते हैं। इन चुनावों के जरिए वार्ड पंच, सरपंच, उपसरपंच, प्रधान, उपप्रधान, जिला प्रमुख और उप जिला प्रमुख का चयन किया जाता है। सरपंच का चुनाव सीधे मतदाताओं द्वारा किया जाता है, जबकि प्रधान और जिला प्रमुख का चयन पंचायत समिति सदस्यों और जिला परिषद सदस्यों के जरिए होता है। ये सदस्य अपने बीच से ही प्रधान और जिला प्रमुख का चुनाव करते हैं।
ग्राम पंचायत चुनाव वोटर लिस्ट कैसे डाउनलोड करे?
- सबसे पहले आपको राज्य चुनाव आयोग, राजस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- वेबसाइट के ओपन होने के बाद में अपने जिले का चयन करना होगा।
- इसके बाद में आपको अपनी पंचायत समिति का चयन का करना होगा।
- अब आपको अपनी ग्राम पंचायत का नाम सेलेक्ट करना होगा।
- इसके बाद में आपकी स्क्रीन पर वार्ड-वार मतदाता सूची दिखाई देगी जिसमें आप यह देख सकते हैं कि आप किस वार्ड से जुड़े हैं, वोटर लिस्ट में आपका नाम किस क्रम संख्या पर है और आपका नाम सूची में दर्ज है या नहीं।
Gram Panchayat Chunav Voter List 2026 Important Link
| Rajasthan Gram Panchayat Chunav Voter List Check | Click Here |
| Official Website | https://sec.rajasthan.gov.in/ |
Read more:
