NPCIL Executive Trainee Vacancy 2026: एनपीसीआईएल में बम्पर पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 30 अप्रैल से पहले आवेदन करे 

NPCIL Executive Trainee Vacancy 2026: NPCIL ने वर्ष 2026 के लिए 330 रिक्त पदों पर भर्ती का ऑफिसियल नोटिफिकेशन वेबसाइट पर जारी कर दिया है। यह भर्ती Nuclear Power Corporation of India Limited (NPCIL) द्वारा GATE 2024/2025/2026 स्कोर के माध्यम से की जाएगी। इस भर्ती के माध्यम से एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के रिक्त पदों को भरा जाएगा और एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के रिक्त पदों को भरने के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए है।

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 10 अप्रैल से शुरू हो चुके है और 30 अप्रैल, 2026 तक आवेदन भरे जाएंगे। इस भर्ती के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अंतिम दिनांक से पहले आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती इंजीनियरिंग उम्मीदवारों के लिए बेहतर अवसर है, क्योंकी इसमें सीधे GATE स्कोर के आधार पर शोर्टलिस्ट किया जाएगा और उसके बाद में शोर्टलिस्ट उम्मीदवारों का इंटरव्यू लिया जाएगा और उसके आधार पर उम्मीदवार का चयन होगा।आइए आज इस भर्ती के बारे में विस्तार से जानते है।

NPCIL भर्ती 2026 का सक्षिप्त विवरण 

विवरण जानकारी 
संस्था का नाम Nuclear Power Corporation of India Limited (NPCIL) 
विभाग का नाम Executive Trainee 
विज्ञापन संख्या NPCIL/HQ/HRM/ET/2026/02
कुल रिक्त पद 330 पद 
जॉब लोकेशन भारत 
शैक्षणिक योग्यता मेकेनिकल, केमिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, सिविल 
पात्रता GATE स्कोर सत्र (2024/ 2025/ 2026)
आवेदन मोड ऑनलाइन 
आवेदन दिनांक 10 अप्रैल से 30 अप्रैल, 2026 तक 
आधिकारिक वेबसाइट www.npcil.nic.in

महत्वपूर्ण दिनांक 

  • ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ: 10 अप्रैल, 2026
  • आवेदन की अंतिम दिनांक: 30 अप्रैल, 2026
  • आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 30 अप्रैल, 2026
  • इंटरव्यू दिनांक: 8 जून से 19 जून, 2026 

आवेदन शुल्क 

एनपीसीआईएल एग्जीक्यूटिव ट्रेनी भर्ती 2026 में सामान्य, ईडब्ल्यूएस एवं ओबीसी वर्ग के पुरुष अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क ₹500 रखा गया है जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पीडब्ल्यूडी और सभी महिला अभ्यर्थियों के लिए आवेदन निशुल्क रखा गया है अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा और आपको बता दे की आवेदन शुल्क भुगतान 30 अप्रैल, 2026 तक करना आवश्यक है।

आयु सीमा 

एनपीसीआईएल एग्जीक्यूटिव ट्रेनी भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने के लिए सामान्य और EWS वर्ग के उम्मीदवार की अधिकतम आयु 26 वर्ष होनी चाहिए और इसके अलावा OBC उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में 3 वर्ष की छुट दी गई है,  SC, ST उम्मीदवारों को 5 वर्ष और दिव्यांगउम्मीदवारों को 10 वर्ष की छुट दी गई है।आयु की गणना 30 अप्रैल, 2026 को आधार मानकर की जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता 

ब्रांच कुल रिक्तियां एजुकेशन 
मेकेनिकल 125BE/B.Tech (Mechanical) + Valid GATE Score
केमिकल 40BE/B.Tech (Chemical) + GATE Score
इलेक्ट्रिकल 65BE/B.Tech + GATE Score
इलेक्ट्रॉनिक्स 50BE/B.Tech + GATE Score
इंस्ट्रूमेंटेशन 15BE/B.Tech + GATE Score
सिविल 35BE/B.Tech + GATE Score

चयन प्रक्रिया 

NPCIL भर्ती में अभ्यर्थियों का चयन बिना किसी लिखित परीक्षा के होगा, लेकिन आमतौर पर अभ्यर्थियों का चयन दो चरणों में होता है:

  1. शॉर्टलिस्टिंग: अभ्यर्थियों को ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (गेट) 2024/ 2025/ 2026 में प्राप्त अंकों के आधार पर शोर्टलिस्ट किया जाएगा, उसके बाद इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। 
  2. साक्षात्कार: शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को व्यक्तिगत साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। अंतिम मेरिट लिस्ट इंटरव्यू के प्रदर्शन पर आधारित होती है।
  3. मेडिकल टेस्ट: इंटरव्यू के बाद उम्मीदवारों का मेडिकल टेस्ट लिया जाएगा।  
  4. फाइनल मेरिट: अंतिम चयन में गेट स्कोर को कोई वेटेज नहीं दिया जाएगा अंतिम चयन व्यक्तिगत साक्षात्कार और एनपीसीआईएल के प्राधिकृत चिकित्सा अधिकारी द्वारा उन्हें चिकित्सकीय रूप से स्वस्थ घोषित किए जाने के आधार पर होगा।

इंटरव्यू दिनांक 

एनपीसीआईएल एग्जीक्यूटिव ट्रेनी भर्ती 2026 के लिए साक्षात्कार का आयोजन संभवत 8 जून से 19 जून 2026 के दौरान किया जाएगा। 

वेतन 

एनपीसीआईएल एग्जीक्यूटिव ट्रेनी भर्ती 2026 में चयनित उम्मीदवारों को वेतन लेवल 10 के अनुसार 56100 रुपए और अन्य वेतन भत्ते दिए जाएंगे।

आवेदन प्रक्रिया 

  • NPCIL की आधिकारिक वेबसाइट www.npcilcareers.co.in पर जाएं।
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म में जो जानकारी आपसे पूछी जाए वो दर्ज कर सबमिट कर दे।
  • जैसे ही रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी, वैसे ही आपके ईमेल में एक एक्टिवेशन लिंक आएगा उसको क्लिक कर अकाउंट एक्टिव करे।
  • इसके बाद में लॉगिन करे और आवेदन फॉर्म की लिंक पर क्लिक करे।
  • अब आवेदन फॉर्म में पूछी गई जानकारी सही से दर्ज कर दे।
  • हर Step के बाद Save and Next विकल्प का उपयोग करें ताकि आपकी जानकारी सुरक्षित रहे|
  • अंतिम सबमिट करने से पहले सभी जानकारी ध्यान से चेक करें, क्योंकि सबमिट करने के बाद Correction की अनुमति नहीं होगी।
  • फर्म सबमिट करने के लबाड में आवेदन शुल्क का भुगतान करे। 
  • इसके बाद में आप आवेदन फॉर्म की प्रिंट निकलवा कर अपने पास सुरक्षित रख ले।
  • इस बात का ध्यान रखे की लॉगिन आईडी और पासवर्ड सुरक्षित रख ले, आप भविष्य में एप्लीकेशन स्टेटस चेक कर सकते है। 

NPCIL Executive Trainee Vacancy 2026 Important Link 

Description Link 
NPCIL Executive Trainee Vacancy 2026 Notification Download Now
NPCIL Executive Trainee Vacancy 2026 Apply Online Click Here

Read more:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *