Rajasthan Free Bijli Yojana 2026: राजस्थान सरकार ने एक नई योजना शुरू की है, जिसके तहत मध्यम और निम्न वर्गीय परिवारों के लिए राहत का पिटारा खोल दिया है। पहले जहाँ उपभोक्ताओं को 100 यूनिट तक निशुल्क बिजली का लाभ मिल रहा था, अब उसे बढ़ाकर 150 यूनिट प्रतिमाह करने की तैयारी है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के नागरिकों पर बढ़ती बिजली दरों का बोझ कम करना और उन्हें आर्थिक संबल प्रदान करना है।अगर आपका बिजली का उपभोग 150 यूनिट तक है, तो असोलर लगवाने के बाद आपका बिजली बिल लगभग जीरो हो सकता है।
मुख्य विशेषताए
राजस्थान फ्री बिजली योजना का लाभ लेने के लिए सबसे पहले आपको मुख्यमंत्री निशुल्क बिजली योजना में पहले से रजिस्टर्ड होना आवश्यक है। यानी अगर आप पहले 100 यूनिट फ्री बिजली ले रहे थे, तो आप इस नई योजना के लिए सीधे पात्र माने जाएंगे।
पात्रता
मुफ्त बिजली योजना का लाभ उठाने के लिए निम्नलिखित पात्रता निर्धारित की गई है:
- आवेदक उपभोक्ता राजस्थान का निवासी होना चाहिए।
- सबसे पहले मुख्यमंत्री निशुल्क बिजली योजना में पहले से रजिस्टर्ड होना आवश्यक है।
- उपभोक्ता के पास घरेलु बिकली कनेक्शन होना चाहिए।
- उपभोक्ता के पास अपनी घर की छत होनी चाहिए, जहा 1.1 किलोवाट का सोलर रूफटॉप लगाया जा सके।
मुख्य फायदे
यदि कोई उपभोक्ता अपनी छत पर सोलर रूफटॉप लगवाना चाहते है, तो कोई चिंता की बात नही है क्योंकि सरकार द्वारा सोलर रूफटॉप लगवाने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। पीएम सूर्य घर योजना के माध्यम से केंद्र सरकार द्वारा लगभग 33,000₹ की सब्सिडी प्रदान की जा रही है और राजस्थान सरकार द्वारा कुल 17,000₹ की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। इस तरह कुल मिलाकर 50,000₹ की सब्सिडी प्रदान की जाएगी।इसके साथ ही उपभोक्ता को एक स्मार्ट मीटर भी बिना किसी शुल्क के उपलब्ध कराया जाता है जिससे बिजली की खपत को आसानी से मॉनिटर किया जा सके।
आवेदन प्रक्रिया
राजस्थान फ्री बिजली योजना का लाभ लेने के लिए आप निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं:
- सबे पहले आपको अपने डिस्कॉम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद में बिजली बिल पर छपी 12 अंकों की K नंबर (कंज्यूमर नंबर) डालकर पात्रता जांचें।
- अब आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP आएगी, जिसे वेरिफाई करना होगा।
- सहमति पत्र जमा करें कि आप सोलर लगवाने के लिए तैयार हैं।
- इसके बाद पीएम सूर्य घर नेशनल पोर्टल पर जाएं।
- वहां रजिस्टर करें, आवेदन फॉर्म भरें, रजिस्टर्ड वेंडर चुनें और सोलर इंस्टॉलेशन की प्रक्रिया पूरी करें।
निष्कर्ष
राजस्थान सरकार की 150 यूनिट फ्री बिजली योजना आम आदमी के घर का बजट सुधारने में मील का पत्थर साबित होगी। यह न केवल बचत को बढ़ावा देगी बल्कि ऊर्जा संरक्षण के प्रति भी लोगों को जागरूक करेगी। यदि आपने अभी तक अपना रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है, तो जल्द से जल्द अपने बिजली बिल को जन आधार से लिंक कराएं।
Read more:
