Rajasthan Vidya Sambal Yojana Notification 2026: दोस्तों, अगर आप राजस्थान के निवासी हैं और शिक्षा के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं, तो आपके लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी सामने आई है। आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा राजस्थान द्वारा विद्या संबल योजना 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इस योजना के माध्यम से राजस्थान की विभिन्न महाविद्यालय में रिक्त पदों पर गेस्ट फैकल्टी के रूप में नियुक्ति प्रदान की जाएगी, जिससे उच्च शिक्षा संस्थाओ के शिक्षको की कमी को दूर किया जा सकता है।इसमें गेस्ट फैकल्टी के रूप में लगने वाले शिक्षक पूर्ण रूप से अस्थाई रहेंगे राजस्थान विद्या संबल योजना के तहत विषय विशेषज्ञों, योग्य शिक्षकों एवं अनुभवी अभ्यर्थियों को अतिथि संकाय के रूप में नियुक्त किया जाएगा।  

राजस्थान विद्या संबल योजना 2026 के तहत गेस्ट फैकल्टी के पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।राजस्थान विद्या संबल योजना के लिए आवेदन 15 जून से शुरू हो चुके है और 20 जून, 2026 तक आवेदन कर सकते है।आइए इस भर्ती के बारे में विस्तार से जानते है।

विद्या संबल योजना का ऑवरव्यू 

विवरण जानकारी 
योजना का नाम राजस्थान विद्या संबल योजना 2026
पद का नाम असिस्टेंट प्रोफेसर (विभिन्न सब्जेक्ट)
विज्ञापन संख्या गेस्ट फैकल्टी 2026
शैक्षणिक सत्र 2026-27
वेतन ₹ 800 प्रति घंटा 
नियुक्ति लोकेशन राजस्थान राज्य के सरकारी संस्कृत महाविद्यालय 
आवेदन मोड ऑनलाइन 
आवेदन दिनांक 15 जून से 20 जून, 2026 तक 

आवेदन दिनांक 

  • नोटिफिकेशन जारी दिनांक: 11 जून, 2026
  • आवेदन प्रारंभ: 15 जून, 2026 
  • आवेदन की अंतिम दिनांक: 20 जून, 2026
  • आवेदन पत्रों की जाँच कर पैनल का अनुमोदन किये जाने की दिनांक: 30 जून, 2026

आयु सीमा 

राजस्थान विद्या संबल योजना 2026 के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 65 वर्ष निर्धारित की गई है।आपको बता दे की आयु की गणना कावेदन की अंतिम तिथि के आधार पर की जाएगी।

आवेदन शुल्क 

राजस्थान विद्या संबल योजना 2026 के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को कोई भी शुल्क देने की आवश्यक नही है। उम्मीदवार गेस्ट फैकल्टी के लिए निशुल्क आवेदन कर सकते है।

शैक्षणिक योग्यता 

राजस्थान विद्या संबल योजना में आवेदन करने वाले अभ्यर्थी संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन के साथ NET/ SLET/ SET/ Ph.D होना अनिवार्य है इसमें पीएचडी धारकों और विषय विशेष में अनुभव रखने वाले अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी इसमें राजस्थान के मूल निवासी अभ्यर्थियों को भी प्राथमिकता दी जाएगी। 

मानदेय 

प्रति घंटा मानदेय अधिकतम साप्ताहिक घंटे अवधि 
800 रूपये 14 घंटे प्रति सप्ताह सेमेस्टर की परीक्षा प्रारंभ होने / पाठ्यक्रम पूर्ण होने अथवा 30.04.2026 तक 

चयन प्रक्रिया 

राजस्थान विद्या संबल योजना में अभ्यर्थियों का चयन शैक्षणिक योग्यता के आधार पर किया जाएगा। इसमें कोई भी लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी गेस्ट फैकेल्टी के लिए प्राप्त आवेदन पत्रों की जांच के बाद महाविद्यालयवार प्रकाशित किए गए रिक्त पदों हेतु पद एवं विषयवार मेरिट लिस्ट का प्रकाशन संबंधित प्राचार्य द्वारा किया जाएगा। मेरिट लिस्ट 100 अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी। 

आवश्यक दस्तावेज 

  • आवेदक का फोटो 
  • शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण पत्र 
  • आधार कार्ड 
  • मूल निवास प्रमाण पत्र 
  • विकलांग प्रमाण पत्र 
  • जाती प्रमाण पत्र 
  • राष्ट्रिय या राज्य पुरस्कार प्रमाण पत्र 
  • शिक्षण अनुभव संबंधी प्रमाण पत्र 
  • अन्य दस्तावेज 

आवेदन प्रक्रिया 

  • राजस्थान विद्या संबल योजना 2025 के लिए ऑफलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा।
  • इसमें आवेदन करने से पहले ऑफिशल नोटिफिकेशन पूरा देख लेना है और यह सुनिश्चित कर लेना है कि आप किस महाविद्यालय के लिए आवेदन करना चाहते हैं।
  • इसके बाद आवेदन फॉर्म में सभी जानकारी सही-सही भर देनी है और अपने सभी आवश्यक दस्तावेज निर्धारित प्रारूप में फॉर्म के साथ लगाने हैं।
  • इसके बाद आपको आवेदन फॉर्म अंतिम तिथि से पहले संबंधित महाविद्यालय में स्वयं उपस्थित होकर जमा करवा दे।

Read more:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *