BOB Apprentice Recruitment 2026: दोस्तों, अगर आप भी बैंकिंग क्षेत्र में किसी बड़ी भर्ती के इंतजार में थे, तो आपके लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी सामने आई है। बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) ने अप्रेंटिस के कुल 5,000 पदों पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत भारत के अलग-अलग राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 19 मई से शुरू हो चुके है और आवेदन करने की अंतिम दिनांक 15 जून, 2026 निर्धारित की गई है। इस लेख में हम आपको इस भर्ती से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां जैसे- आवेदन दिनांक, योग्यता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क और चयन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताएंगे।
BOB अप्रेंटिस भर्ती का संक्षिप्त विवरण
| विवरण | जानकारी |
| संस्था का नाम | बैंक ऑफ़ बड़ौदा (BOB) |
| पद का नाम | अप्रेंटिस |
| विज्ञापन संख्या | BOB/HRM/APPRENTICE/ADVT/2026/01 |
| कुल पद | 5,000 पद |
| वेतन | ₹15000 प्रति माह |
| ट्रेनिंग पीरियड | 12 माह |
| नौकरी का स्थान | ऑल इंडिया |
| आवेदन मोड | ऑनलाइन |
| आवेदन दिनांक | 19 मई से 15 जून, 2026 |
| आधिकारिक वेबसाइट | bankofbaroda.in |
महत्वपूर्ण दिनांक
बैंक ऑफ बड़ौदा अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अभ्यर्थी नीचे दी गई समय-सीमा के भीतर अपना फॉर्म भर सकते हैं:
- ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 19 मई, 2026
- आवेदन करने की अंतिम तिथि: 15 जून, 2026
- परीक्षा/चयन की तिथि: जल्द ही घोषित की जाएगी
पदों का विवरण
| S.No | State | Post |
| 1 | गुजरात | 960 |
| 2 | उत्तर प्रदेश | 764 |
| 3 | महाराष्ट्र | 580 |
| 4 | कर्नाटक | 483 |
| 5 | राजस्थान | 412 |
| 6 | तमिल नाडू | 199 |
| 7 | पश्चिम बंगाल | 194 |
| 8 | आंध्र प्रदेश | 188 |
| 9 | बिहार | 179 |
| 10 | मध्यप्रदेश | 136 |
| 11 | छत्तीसगढ़ | 122 |
| 12 | केरल | 111 |
| 13 | ओडिशा | 92 |
| 14 | दिल्ली | 91 |
| 15 | हरयाणा | 84 |
| 16 | तेलंगाना | 83 |
| 17 | पंजाब | 78 |
| 18 | झारखण्ड | 64 |
| 19 | असम | 29 |
| 20 | गोवा | 29 |
| 21 | हिमाचल प्रदेश | 8 |
| 22 | दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव | 7 |
| 23 | अरुणाचल प्रदेश | 4 |
| 24 | चंडीगढ़ | 4 |
| 25 | मेघालय | 4 |
| 26 | उत्तराखंड | 76 |
| 27 | पुडुचेरी | 4 |
| 28 | नागालैंड | 3 |
| 29 | त्रिपुरा | 3 |
| 30 | जम्मू और कश्मीर | 2 |
| 31 | लद्दाख | 2 |
| 32 | मिजोरम | 2 |
| 33 | अंडमान और निकोबार द्वीप समूह | 1 |
| 34 | मणिपुर | 1 |
| 35 | सिक्किम | 1 |
| कुल सीटें | 5000 |
आयु सीमा
बैंक ऑफ बड़ौदा अप्रेंटिस भर्ती के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा इस प्रकार निर्धारित की गई है:
- न्यूनतम आयु: 20 वर्ष
- अधिकतम आयु: 28 वर्ष
- आयु में छूट: सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों (जैसे OBC, SC, ST, और दिव्यांगजन) को अधिकतम आयु सीमा में विशेष छूट प्रदान की जाएगी।
शैक्षणिक योग्यता
बैंक ऑफ बड़ौदा अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए आवेदक मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक होना चाहिए इसके अलावा अभ्यर्थी को ग्रेजुएशन पास किए हुए 4 वर्ष से अधिक समय नहीं हुआ हो और अन्य अप्रेंटिसशिप में शामिल नहीं हुआ हो।
आवेदन शुल्क
- सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग (Male): ₹800 + GST
- सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग (Female): ₹600 + GST
- एससी, एसटी और दिव्यांगजन: ₹200 + GST
- भुगतान का प्रकार: आवेदन शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन (नेट बैंकिंग, डेबिट/क्रेडिट कार्ड, या यूपीआई) माध्यम से ही स्वीकार किया जाएगा।
स्टाइपेंड / वेतन
बैंक ऑफ बड़ौदा में अप्रेंटिसशिप की अवधि के दौरान चयनित उम्मीदवारों को हर महीने एक निश्चित स्टाइपेंड दिया जाएगा। बैंक ऑफ बड़ौदा के नियमों के अनुसार, अप्रेंटिस को लगभग ₹15,000 से ₹17,000 प्रति माह का स्टाइपेंड मिलने की संभावना है।
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन निम्नलिखित चरणों के आधार पर किया जाएगा:
- ऑनलाइन लिखित परीक्षा: इसमें सामान्य योग्यता, रीजनिंग, अंग्रेजी/हिंदी और कंप्यूटर/बैंकिंग से जुड़े सवाल पूछे जा सकते हैं।इस परीक्षा पेपर में कुल 100 प्रश्न (MCQ) पूछे जाएंगे और प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा, अर्थात यह पेपर कुल 100 अंक का आयोजित होगा। इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान नही रखा गया है।
- स्थानीय भाषा परीक्षा: आपके राज्य की स्थानीय भाषा का टेस्ट लिया जाएगा।
- दस्तावेज सत्यापन: लिखित परीक्षा में पास होने वाले छात्रों के दस्तावेजों की जांच होगी।
- चिकित्सा परीक्षण: अंतिम रूप से चयनित होने के लिए मेडिकल फिटनेस टेस्ट पास करना होगा।
आवेदन प्रक्रिया
यदि आप इस भर्ती के लिए योग्य हैं और आवेदन करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:
- सबसे पहले बैंक ऑफ बड़ौदा की ऑफिशियल वेबसाइट bankofbaroda.in पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए “Careers” या “Recruitment” सेक्शन पर क्लिक करें।
- यहाँ आपको “BOB Apprentices Recruitment Notification 2026” का लिंक दिखाई देगा, उस पर क्लिक करके आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें।
- अब “Apply Online” के लिंक पर क्लिक करें।
- सबसे पहले अपना रजिस्ट्रेशन (Registration) करें, जिससे आपको यूजर आईडी और पासवर्ड मिलेगा।
- अब लॉग इन करके आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी (जैसे नाम, शैक्षणिक योग्यता, पता आदि) ध्यानपूर्वक भरें।
- अपने आवश्यक दस्तावेज, हाल ही की पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर स्कैन करके अपलोड करें।
- अपनी कैटेगरी के अनुसार ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- फॉर्म को पूरी तरह जांचने के बाद Submit बटन पर क्लिक करें और अपने आवेदन पत्र का एक प्रिंटआउट भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।
Read more:
