Railway Group D Exam Date 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने ग्रुप डी (Group D) के पदों पर भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) की तिथियों का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। रेलवे ग्रुप डी के लिए परीक्षा का आयोजन 3 अगस्त 2026 से लेकर 21 अगस्त 2026 तक किया जाएगा। यदि आपने भी रेलवे ग्रुप डी भर्ती 2026 के लिए आवेदन किया था, तो अब आपकी प्रतीक्षा समाप्त हो चुकी है। इस लेख में हम आपको परीक्षा तिथि, पदों की संख्या, एडमिट कार्ड और चयन प्रक्रिया से जुड़ी पूरी जानकारी विस्तार से देने जा रहे हैं।
रेलवे ग्रुप D परीक्षा तिथि का विवरण
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती बोर्ड का नाम | रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) |
| विज्ञापन संख्या | CEN 09/2025 |
| पद का नाम | ग्रुप डी (Group D / Level 1) |
| कुल पदों की संख्या | 22,185 पद |
| परीक्षा का प्रकार | कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) |
| परीक्षा शुरू होने की तिथि | 3 अगस्त 2026 |
| परीक्षा समाप्त तिथि | 21 अगस्त, 2026 |
| एग्जाम सिटी स्लिप | परीक्षा से 10 दिन पहले |
| एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि | परीक्षा से 4 दिन पहले |
| आधिकारिक वेबसाइट | rrbcdg.gov.in |
रेलवे ग्रुप D परीक्षा तिथि लेटेस्ट न्यूज़
रेलवे ग्रुप डी के लिए ऑनलाइन आवेदन 31 जनवरी से लेकर 9 मार्च 2026 तक आमंत्रित किए गए थे। आपको बता दें कि इस परीक्षा का आयोजन 22195 पदों के लिए किया जा रहा है अभ्यर्थी काफी लम्बे समय से ही परीक्षा तिथि का इंतजार कर रहे थे जिससे की परीक्षा तिथि के अनुसार ही अपनी आगे की तैयारी जारी रख सकें।
रेलवे ग्रुप डी एग्जाम डेट 2026 को लेकर आधिकारिक नोटिस जारी कर दिया है इसके अनुसार रेलवे ग्रुप डी भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 3 अगस्त से लेकर 21 अगस्त 2026 तक किया जाएगा। आधिकारिक नोटिस के अनुसार रेलवे ग्रुप डी परीक्षा शहर की जानकारी परीक्षा तिथि से 10 दिन पहले जारी कर दी जाएगी जबकि एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से 4 दिन पहले जारी किए जाएंगे।
रेलवे ग्रुप डी 2026 चयन प्रक्रिया
- कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT): यह सबसे महत्वपूर्ण चरण है। इसमें सफल होने वाले उम्मीदवारों को ही अगले चरण के लिए बुलाया जाएगा।
- शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET): CBT पास करने वाले अभ्यर्थियों का फिजिकल टेस्ट होगा, जिसमें दौड़ और वजन उठाने की क्षमता जांची जाएगी।
- दस्तावेज सत्यापन: शैक्षणिक और अन्य दस्तावेजों की जांच।
- चिकित्सा परीक्षण: रेलवे के मानकों के अनुसार मेडिकल टेस्ट।
रेलवे ग्रुप D परीक्षा का शेड्यूल कैसे डाउनलोड करे?
- सबसे पहले रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- इसके बाद रेलवे ग्रुप डी एक्जाम डेट CEN 09/2025 के लिंक पर क्लिक करना है।
- इससे एग्जाम डेट का नोटिस आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगा।
- अब अभ्यर्थी को अपनी परीक्षा तिथि चेक कर लेनी है और दिए गए सभी दिशा निर्देश देख लेने हैं।
Read more:
