IBPS SO Notification 2026 Out: आईबीपीएस में एसओ के पद पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, जाने योग्यता, आयु सीमा और चयन प्रक्रिया की पूरी जानकारी 

IBPS SO Notification 2026 Out: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) ने CRP SPL- XVI के तहत स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के माध्यम से देश के प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में IT Officer, Agriculture Field Officer (AFO), Rajbhasha Adhikari, Law Officer, HR/Personnel Officer, और Marketing Officer के पदों को भरा जाएगा। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 1 जुलाई, 2026 से शुरू हो चुके है और आवेदन करने की अंतिम दिनांक 21 जुलाई, 2026 तय की गई है।चयनित उम्मीदवारों को ₹48,480 प्रारंभिक बेसिक वेतन दिया जाएगा। 

इस लेख में हम आपको IBPS SO भर्ती 2026 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां जैसे- महत्वपूर्ण तिथियां, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क और चयन प्रक्रिया विस्तार से बताएंगे। 

IBPS SO भर्ती का संक्षिप्त विवरण 

विवरण जानकारी 
संस्था का नाम इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS)
पद का नाम स्पेशल ऑफिसर (SO) 
विज्ञापन संख्या CRP SPL -XVI
पदों की संख्या 745 पद 
वेतन ₹75,000 से ₹90,000
जॉब लोकेशन इंडिया 
आवेदन मोड ऑनलाइन 
आवेदन दिनांक 1 जुलाई से 21 जुलाई, 2026
आधिकारिक वेबसाइट ww.ibps.in

महत्वपूर्ण तिथि 

  • IBPS (SO) नोटिफिकेशन जारी तिथि: 30 जून, 2026
  • ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ तिथि: 1 जुलाई, 2026
  • आवेदन की अन्तितं तिथि: 21 जुलाई, 2026
  • आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 21 जुलाई, 2026
  • IBPS (SO) प्रीलिम्स परीक्षा तिथि: अगस्त, 2026 
  • IBPS (SO) मैन्स परीक्षा तिथि: नवम्बर, 2026 
  • इंटरव्यू: दिसम्बर, 2026

IBPS SO 2026 पदों का विवरण 

पद का नाम पदों की संख्या 
एग्रीकल्चर फील्ड ऑफिसर 190
HR / पेरसोंनेल ऑफिसर (Scale I)60
IT ऑफिसर (Scale I)301
लॉ ऑफिसर (Scale I)105
मार्केटिंग ऑफिसर (Scale I)
राजभाषा अधिकारी (Scale I)89
Total Post 745

आयु सीमा 

  • न्यूनतम आयु: 20 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 30 वर्ष
  • आयु की गणना: 1 जुलाई, 2026 को आधार माना कर आयु की गणना की जाएगी। 
  • आयु में छूट: आरक्षित श्रेणियों (OBC, SC, ST, PwD) के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी। 

आवेदन शुल्क 

  • सामान्य/ OBC/ EWS: ₹850
  • SC/ ST/ PWD: ₹175
  • आवेदन शुल्क भुगतान मोड: ऑनलाइन 
  • आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 21 जुलाई, 2026

शैक्षणिक योग्यता 

IBPS (SO) भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने के लिए अलग-अलग पदों के अनुसार अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है, जो की निम्नलिखित है: 

पद का नाम शैक्षणिक योग्यता 
एग्रीकल्चर फील्ड ऑफिसर Agriculture / Horticulture / Veterinary / Dairy / Fishery / Agricultural Engineering आदि में 4 वर्षीय Graduation 
HR / पेरसोंनेल ऑफिसर (Scale I)Graduation + HR / Personnel Management / Labour Law / Social Work आदि में 2 वर्षीय Full Time PG Degree / Diploma 
IT ऑफिसर (Scale I)Computer Science / IT / Electronics आदि में 4 वर्षीय Engineering Degree अथवा संबंधित विषय में PG Degree या DOEACC ‘B’ Level 
लॉ ऑफिसर (Scale I)LLB Degree एवं Bar Council में Advocate के रूप में पंजीकरण 
मार्केटिंग ऑफिसर (Scale I)Graduation + MBA (Marketing) / MMS (Marketing) / PGDM / PGPM / PGDBA (Marketing Specialization) 
राजभाषा अधिकारी (Scale I)Hindi में Post Graduation तथा Graduation में English, अथवा Sanskrit में Post Graduation एवं Graduation में Hindi व English 

चयन प्रक्रिया 

  1. प्रारंभिक परीक्षा: यह केवल क्वालिफाइंग प्रकृति की होती है, जिसमें ऑब्जेक्टिव सवाल पूछे जाते हैं।
  2. मुख्य परीक्षा: प्रीलिम्स पास करने वाले उम्मीदवार इसमें शामिल होते हैं। इसमें ऑब्जेक्टिव के साथ-साथ डिस्क्रिप्टिव टेस्ट भी होता है।
  3. साक्षात्कार: मुख्य परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाता है। अंतिम मेरिट लिस्ट मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू के अंकों को मिलाकर बनाई जाती है।
  4. दस्तावेज सत्यापन
  5. फाइनल मेरिट लिस्ट जारी 

वेतन 

IBPS SO के चयनित उम्मीदवारों को जूनियर मेनेजमेंट ग्रेड स्केल-I (JMGS-I) के अंतर्गत नियुक्त किया जाएगा। प्रारंभिक बेसिक पे ₹48,480 होगा। इसके अलावा महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA), शहर प्रतिपूरक भत्ता (CCA), मेडिकल सुविधा, लीव ट्रैवल कंसेशन (LTC), NPS तथा अन्य बैंकिंग भत्ते भी मिलेंगे। कुल मासिक वेतन पोस्टिंग स्थान के अनुसार लगभग ₹75,000 से ₹90,000 तक हो सकता है। 

आवेदन प्रक्रिया 

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं: 

  • सबसे पहले IBPS की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “CRP SPL- XVI” के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद “Click here for New Registration” पर क्लिक करके अपना बेसिक विवरण दर्ज करें।
  • रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड जनरेट होने के बाद लॉगिन करें।
  • अपनी पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर, और बाएं हाथ के अंगूठे का निशान स्कैन करके अपलोड करें।
  • अपनी शैक्षणिक योग्यता और अन्य आवश्यक विवरण ध्यानपूर्वक भरें।
  • अपनी श्रेणी के अनुसार ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • फॉर्म को फाइनल सबमिट करें और भविष्य के लिए इसका एक प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

Read more:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *