RRB Group D Result 2026 Out: रेलवे ग्रुप डी रिजल्ट जारी, यहाँ से तुरंत डाउनलोड करें अपना स्कोरकार्ड 

RRB Group D Result 2026 Out: आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट 2026 का इंतज़ार करे रहे करोडो अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ गई है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने ग्रुप डी 2026 भर्ती परीक्षा का परिणाम और स्कोरकार्ड अपनी आधिकारिक वेबसाइट्स पर 1 जुलाई, 2026 को जारी कर दिया है। इस भर्ती के माध्यम से भारतीय रेलवे में 32,438 लेवल-1 पदों पर नियुक्तिया प्रदान की जाएगी। आरआरबी ग्रुप डी के लिए लगभग 1 करोड से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। 

जिन भी उम्मीदवारों ने इस कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) में भाग लिया था, वे अब अपने संबंधित रीजनल आरआरबी की वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट, स्कोरकार्ड और कटऑफ मार्क्स चेक कर सकते हैं। जिन अभ्यर्थियों ने CBT परीक्षा पास कर ली है, उन्हें अब फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) के लिए बुलाया जाएगा। इस ब्लॉग पोस्ट में हम आपको रिजल्ट चेक करने और स्कोरकार्ड डाउनलोड करने की पूरी प्रक्रिया विस्तारपूर्वक बताएंगे। 

RRB Group D Result 2026 Overview 

विवरण जानकारी 
संसथा का नाम रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) 
विज्ञापन संख्या CEN 08/2024
पद का नाम Group- D (Level-1)
कुल रिक्तियां 32,438
परीक्षा मोड कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा (CBT)
RRB Group D Result जारी तिथि  1 जुलाई, 2026 
चयन प्रक्रिया CBT, शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET), और मेडिकल/DV 
आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in

RRB Group-D लेटेस्ट अपडेट 

नवीनतम अपडेट के अनुसार, रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने ग्रुप-डी परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक रूप से वेबसाइट पर जारी कर दिया है। वे सभी अभ्यर्थी अब अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते है, जिन्होंने इस भर्ती परीक्षा में भाग लिया है। इसके साथ में अब अभ्यर्थी अपना स्कोरकार्ड भी देख सकते है।अब जिन अभ्युर्थियो ने इस परीक्षा को पास कर लिए है वे, अब फिजिकल दक्षता परीक्षा के लिए तैयार शुरू कर सकते है।रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा बहुत जल्द PET परीक्षा तिथि और एडमिट कार्ड की जानकारी साझा की जा सकती है।

रिजल्ट के बाद आगे क्या? 

CBT परीक्षा में सफल होने वाले और मेरिट लिस्ट में जगह बनाने वाले उम्मीदवारों को अब शारीरिक दक्षता परीक्षा (Physical Efficiency Test – PET) के लिए बुलाया जाएगा। ग्रुप डी की नौकरी के लिए PET पास करना अनिवार्य है। इसमें पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग-अलग वजन उठाकर दौड़ने और तय समय में रनिंग करने के मापदंड तय किए गए हैं। जिन उम्मीदवारों का चयन हो गया है, उन्हें बिना समय बर्बाद किए अपने फिजिकल की तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। 

RRB Group D Result और Scorecard 2026 कैसे चेक करें? 

अपना रिजल्ट और स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें: 

  • सबसे पहले रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर आपको “RRB Group D Result 2026” का लिंक दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
  • मेरिट लिस्ट देखने के लिए रिजल्ट की PDF डाउनलोड करें और Ctrl + F दबाकर अपना रोल नंबर खोजें।
  • अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए “Click here to view Scorecard / Marks” वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपनाRegistration Numberऔर Date of Birth दर्ज करें और लॉगिन करें।
  • आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा। इसमें अपने मार्क्स और PET क्वालिफिकेशन स्टेटस चेक करें।
  • भविष्य के लिए अपने स्कोरकार्ड को डाउनलोड करें और उसका एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

Read more:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *