Rajasthan SI Re-Exam 2026 Notice Out: राजस्थान पुलिस में सब-इंस्पेक्टर (SI) बनने का सपना देख रहे अभ्यर्थियों के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण और बड़ी खबर सामने आई है। काफी समय से विवादों और कानूनी प्रक्रियाओं में घिरी राजस्थान SI भर्ती परीक्षा को लेकर राजस्थान लोक सेवा आयोग ने एक निर्णायक कदम उठाया है। नवीनतम आधिकारिक सूचना के अनुसार, पूर्व में आयोजित की गई परीक्षा को रद्द करते हुए अब इसे पुन: आयोजित (Re-Exam) करने का निर्णय लिया गया है।
राजस्थान SI भर्ती परीक्षा को लेकर पिछले काफी समय से अनियमितताओं और पेपर लीक की शिकायतें सामने आ रही थीं।आयोग ने स्पष्ट किया है कि पहले आयोजित हुई भर्ती प्रक्रिया अब मान्य नहीं रहेगी और नई परीक्षा भर्ती विज्ञापन 03 फरवरी 2021 एवं संशोधन पत्र 07 जून 2021 के अनुसार आयोजित की जाएगी। इस फैसले के बाद लंबे समय से इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है।

SI Re Exam 2026 Overview 

विवरण जानकारी 
भर्ती का नाम उप निरीक्षक पुलिस/ प्लाटून कमांडर भर्ती 2021
संस्था का नाम राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC)
विज्ञापन संख्या 08/Exam/SI-PC/EP-1/2020-21 
पोस्ट 859 पोस्ट 
परीक्षा स्थिति पुरानी परीक्षा निरस्त 
परीक्षा रद्द नोटिस जारी 8 मई, 2026
कुल पात्र अभ्यर्थी 383097
आवेदन अपडेट तिथि 16 मई से 30 मई 2026 
नई परीक्षा तिथि 20 सितम्बर, 2026

SI पुनः-एग्जाम लेटेस्ट न्यूज़ 2026

राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2021 के लिए ऑनलाइन आवेदन 9 फरवरी से लेकर 10 मार्च 2021 तक आमंत्रित किए गए थे इसके बाद 9 जून से लेकर 23 जून 2021 तक फिर से आवेदन मांगे गए थे।  

आरपीएससी द्वारा सब इंस्पेक्टर भर्ती 2021 परीक्षा स्थगित कर दी गई है और अब आरपीएससी 

द्वारा नई परीक्षा तिथि 20 सितंबर 2026 घोषित की गई है आरपीएससी उप निरीक्षक/ प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा 2021 में वही 383097 अभ्यर्थी उपस्थित हो सकते हैं जिन्होंने पूर्व में आयोजित लिखित परीक्षा के दोनों प्रश्न पत्र दिए थे।

पूर्व में आयोजित दोनों प्रश्न पत्रों में जो 383097 अभ्यर्थी उपस्थित हुए थे उन्हें आवेदन फॉर्म में संशोधन का अवसर 16 मई से लेकर 30 मई 2026 तक दिया गया है यह अभ्यर्थी अपने आवेदन फॉर्म में मोबाइल नंबर, ईमेल ऐड्रेस, लाइव फोटो, अंगूठे का निशान, हस्ताक्षर एवं अपने पते में परिवर्तन कर सकते हैं अभ्यर्थी को संशोधन करने से पहले OTR में केवाईसी करना जरूरी होगा।

जिन अभ्यर्थियों ने OTR में केवाईसी प्रक्रिया पूरी नहीं की है, वे सभी अभ्यर्थी जिस एसएसओ आईडी से सब इंस्पेक्टर 2021 हेतु आवेदन किया था उसमें रिक्रूटमेंट पोर्टल एप्लीकेशन पर जाकर केवाईसी की प्रक्रिया संपादित करते हुए OTR पूर्ण करने के बाद माई रिक्रूटमेंट में एडिट एप्लीकेशन/ विड्रॉ एप्लीकेशन ऑप्शन में एसआई 2021 भर्ती के सम्मुख उपलब्ध एडिट बटन पर क्लिक कर अपने आवेदन फॉर्म में संशोधन कर सकता है।   

Notice: Download Now

Read more:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *