Rajasthan Lab Assistant Admit Card 2026: राजस्थान में लैब असिस्टेंट भर्ती की तैयारी करर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने प्रयोगशाला सहायक भर्ती परीक्षा 2026 के लिए परीक्षा शहर की जानकारी और एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था, वे अब अपनी परीक्षा की तिथि और स्थान की जांच कर सकते हैं।राजस्थान में प्रयोगशाला सहायक भूगोल के लिए परीक्षा 9 मई को और प्रयोगशाला सहायक एवं कनिष्ठ प्रयोगशाला सहायक विज्ञान के लिए परीक्षा 10 मई 2026 को आयोजित होगी।  

भर्ती का सम्पूर्ण विवरण

विवरण जानकारी 
संगठन का नाम राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB)
पद का नाम प्रयोगशाला सहायक एवं कनिष्ठ प्रयोगशाला सहायक (Science & Geography) 
विज्ञापन संख्या 05/2026
पदों की संख्या 804 पद 
वेतन पे मेट्रिक लेवल-8 
आवेदन मोड ऑनलाइन 
आवेदन दिनांक 27 जनवरी से 25 फरवरी, 2026
एग्जाम सिटी 3 मई, 2026 
एडमिट कार्ड 5 मई, 
परीक्षा दिनांक 9 & 10 मई, 2026

राजस्थान लैब असिस्टेंट परीक्षा 2026 टाइम टेबल  

परीक्षा का नाम परीक्षा दिनांक परीक्षा समय 
प्रयोगशाला सहायक (भूगोल) सीधी भर्ती परीक्षा 20269 मई, 2026 (शनिवार)11:00 AM To 02:00 PM 
प्रयोगशाला सहायक एवं कनिष्ठ प्रयोगशाला सहायक (विज्ञान) संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा 202610 मई, 2026 (रविवार)पेपर I: 10:00 AM To 12:00 PM पेपर II: 03:00 AM To 05:00 PM

पदों का विवरण 

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा कुल 804 पदों पर प्रयोगशाला सहायक और कनिष्ठ प्रयोगशाला सहायक के पदों पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया हैI श्रेणीवार पदों का विवरण आप निचे देख सकते हैI

पद का नाम रिक्तियां
प्रयोगशाला सहायक (विज्ञान) 582 पद 
प्रयोगशाला सहायक (भूगोल)136 पद 
कनिष्ठ प्रयोगशाला सहायक (विज्ञान)86 पद 
कुल 804 पद 

लैब असिस्टेंट एडमिट कार्ड 2026 जारी 

राजस्थान प्रयोगशाला परीक्षा की एग्जाम सिटी 3 मई 2026 को आधिकारिक वेबसाइट एवं एसएसओ पोर्टल पर जारी कर दी गई है जबकि राजस्थान प्रयोगशाला सहायक परीक्षा के एडमिट कार्ड 5 मई 2026 को एसएसओ पोर्टल एवं आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए जाएंगे जिन्हें अभ्यर्थी अपने एप्लीकेशन नंबर एवं जन्म तिथि की मदद से डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर परीक्षा शुरू होने से 2 घंटे पहले उपस्थित हो जाना है। परीक्षा शुरू होने से ठीक 1 घंटे पहले परीक्षा केंद्र का द्वार बंद कर दिया जाएगा और इसके बाद में किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

आपको बता दे की अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर अपना एडमिट कार्ड, एक फोटो युक्त मूल पहचान पत्र और इसके साथ में एक पासपोर्ट नवीनतम साइज्ड फोटो ले कर जाना होगा।

एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करे ?

  • सबसे पहले SSO पोर्टल पर जाना होगा।
  • अब अपनी अपनी SSO ID और पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करें। 
  •  डैशबोर्ड पर मौजूद ‘Recruitment Portal’ के लिंक पर क्लिक करें।
  • यहाँ आपको ‘Get Admit Card’ का विकल्प दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें। 
  • अब अपनी परीक्षा (Lab Assistant 2026) के सामने ‘Get Admit Card’ पर क्लिक करें।
  • आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा। इसे डाउनलोड करें और परीक्षा केंद्र पर ले जाने के लिए इसका प्रिंट आउट ले लें।

Read more:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *